• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखीमपुर खीरी कांड: मुख्य गवाह पर तलवार से हमला, मंत्री पुत्र पर लगा आरोप

Writer D by Writer D
11/12/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखीमपुर खीरी
0
Lakhimpur violence

Lakhimpur violence

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखीमपुर। यूपी के चर्चित लखीमपुर खीरी हिंसा (Lakhimpur Violence) मामले में मुख्य गवाह प्रभजोत सिंह और उसके छोटे भाई सर्वजीत सिंह पर शनिवार रात तलवार से हमला किया गया। हमले में सर्वजीत के सिर पर गंभीर घाव हुआ है, वहीं प्रभजोत सिंह इस हमले में बाल-बाल बच गए। हमले का आरोप आशीष मिश्रा (Ashish Mishra) उर्फ मोनू और उनके करीबियों पर है।

हमले को लेकर प्रभजोत सिंह ने कहा कि वह अपने भाई सर्वजीत के साथ तिकुनिया में मुंडन कार्यक्रम में गए हुए थे, तभी मौके पर घात लगाए बैठे तीन लोगों ने पीछे से तलवार से हमला किया। इस हमले में सर्वजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसके सिर में कई टांके आए हैं।

आशीष मिश्रा के करीबियों पर आरोप

प्रभजोत सिंह का दावा है कि हमला लखीमपुर खीरी कांड के मुख्य आरोपी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा के करीबियों ने किया है। प्रभजोत ने हमले की शिकायत तिकुनिया थाने में की है। इसमें आशीष मिश्रा का भी नाम लिखाया है।

प्रभजोत का कहना है कि पुलिस हम पर आशीष मिश्रा का नाम हटाने का दबाव बना रही है। साथ ही पुलिस खुद पर भी दबाव होने की बात कह रही है, लेकिन मैं अपनी शिकायत से आशीष मिश्रा का नाम नहीं हटाऊंगा, जो सच है वही लिखाएंगे।

घटना का लखीमपुरी खीरी कांड (Lakhimpur violence) से कोई संबंध नहीं- एसपी

वहीं, युवक पर तलवार से हमले के इस मामले पर लखीमपुर खीरी एसपी संजीव सुमन का कहना है कि यह साफ तौर पर दो गुटों के बीच आपसी रंजिश का मामला है। इस घटना का लखीमपुर खीरी कांड से कोई लेना-देना नहीं है। तिकुनिया थाने में शिकायत दर्ज कर ली गई है। घायल का इलाज भी कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

यह है पूरा मामला

गौरतलब है कि लखीमपुर जिले के तिकुनिया थाना क्षेत्र में 3 अक्टूबर 2021 को हिंसा हो गई थी। आरोप है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्रा उर्फ मोनू के इशारे पर थार जीप से प्रदर्शनकारी किसानों को कुचल दिया गया था। घटना में चार किसान की मौत हो गई थी। हिंसा भड़कने के बाद कुल 8 लोगों की जान गई थी।

यहां तीन कृषि कानून के विरोध में किसान धरना देने और मंत्री अजय मिश्रा के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए जुटे थे। जबकि पास के गांव में दंगल कार्यक्रम में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और मंत्री अजय मिश्रा की मौजूदगी थी। इस घटना में कई किसानों की मौत हो गई थी। कुछ घायल हुए थे। मंत्री पुत्र की कार के ड्राइवर को भीड़ ने पीट-पीट कर मार दिया था।

Tags: ashish mishralakhimpur khiri newslakhimpur violenceup news
Previous Post

शुरु होने वाला है शनि की साढ़े साती का दूसरा चरण, जानें मिलेगा अच्छा फल या बुरा

Next Post

UP PCS सिविल जज भर्ती के आवेदन शुरू, यहां करें अप्लाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath-Gadkari inaugurated the Lucknow-Kanpur Expressway
उत्तर प्रदेश

राजनाथ-गडकरी ने किया लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

13/07/2026
Another milestone in the Yogi government
Main Slider

योगी सरकार में एक और मील का पत्थर, 45 मिनट में लखनऊ से कानपुर

13/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनता की समस्याओं पर सरकार संवेदनशील, मंत्री एके शर्मा ने दिए तत्काल निस्तारण के निर्देश

13/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

यूपी के लिए ₹3,210.76 करोड़ का बजट मंजूर, विकास कार्यों और मजदूरी को मिलेगी रफ्तार

13/07/2026
CM Yogi-Nitin Gadkari
Main Slider

उत्तर प्रदेश में विश्वस्तरीय सड़क संपर्क विकसित करना हमारी प्राथमिकता: नितिन गडकरी

13/07/2026
Next Post
Man places foetus on judge's dais in Jabalpur court

UP PCS सिविल जज भर्ती के आवेदन शुरू, यहां करें अप्लाई

यह भी पढ़ें

रिलायंस रिटेल में निवेश करेगी सिल्वर लेक

रिलायंस रिटेल में 7,500 करोड़ का निवेश करेगी सिल्वर लेक, मिलेगी 1.75% की हिस्सेदारी

09/09/2020
MSME

बजट में MSME की बल्ले-बल्ले, निर्मला सीतारमण ने दिए 9,000 करोड़ रुपये

01/02/2023
Corona

नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, मौत के आंकड़े भी बढ़े

10/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version