• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शुरु होने वाला है शनि की साढ़े साती का दूसरा चरण, जानें मिलेगा अच्छा फल या बुरा

Writer D by Writer D
11/12/2022
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Shani Trayodashi

Shani Dev

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

17 जनवरी 2023 को न्याय देव शनि (Shani) मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में जाने वाले हैं. शनि (Shani) का ये राशि परिवर्तन कई जातकों के लिए बेहद खास रहने वाला है. ज्योतिषविदों की मानें तो कर्मफल दाता शनि (Shani)देव किसी भी इंसान को यूं ही परेशान नहीं करते हैं. वह न्याय के देवता है, लिहाजा कर्मों के आधार पर जातक को अच्छे या बुरे फल मिलते हैं.

वैसे जिनकी जन्म कुंडली में शनि (Shani) की स्थिति खराब होती है, शनि (Shani) नीच के होते हैं या पाप प्रभाव में होते हैं, उन्हें शनि (Shani) की साढ़े साती में ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है. आइए जानते हैं कि 17 जनवरी को कुंभ में शुरू होने वाली शनि (Shani) की साढ़े साती का दूसरा चरण कैसे फल देने वाला है.

बीमारियों और खर्चों से राहत

17 जनवरी को शनि (Shani)देव पूरे 30 साल बाद कुंभ राशि में पहुंचेंगे. इसके साथ ही कुंभ राशि के जातकों के लिए साढ़े साती का दूसरा चरण प्रारंभ हो जाएगा. काल पुरुष की कुंडली के अनुसार, इस दौरान शनि (Shani) 11वें भाव में होंगे. यह आय का स्थान माना जाता है.

जिन लोगों की कुंडली में शनि (Shani) अच्छी स्थिति में हैं और जो लोग किसी के साथ गलत नहीं करते हैं, उनकी आय में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. धन कमाने के संसाधन मिलेंगे. बड़े भाई या बहन के साथ रिश्ते अच्छे होंगे. यहां से शनि (Shani) की तीसरी दृष्टि आपके पहले भाव लग्न, सातवीं दृष्टि पांचवें भाव और दसवीं दृष्टि आठवें भाव पर पड़ेगी.

व्यक्तित्व पर प्रभाव

शनि (Shani) की तीसरी दृष्टि लग्न भाव पर पड़ने से अच्छी स्थिति में आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा. कार्यों को पूर्ण करने के लिए पूरे मनोयोग से लगे रहेंगे. वहीं, बुरी स्थिति में अपमान, कष्ट सहने पड़ सकते हैं. बुद्धि भ्रष्ट रहेगी, कार्यों को पूरा करने में मन नहीं लगेगा. आलस घेरे रहेगा.

शिक्षा और संतान पर प्रभाव

पांचवें भाव में शनि (Shani) की दृष्टि होने से टेक्निकल एजुकेशन की तरफ रुझान होगा. संतान पक्ष से अच्छे समाचार मिलेंगे, वह भी उन्नति करेगी. पूर्व पुण्यों का फल मिलेगा. जिस काम में हाथ डालेंगे, उसी में लाभ होगा. कुंडली में शनि (Shani) की बुरी स्थिति होने पर पढ़ाई में बाधा आएगी. संतान पीड़ित करेगी और उसे स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं.

आठवें घर पर 10वीं दृष्टि का प्रभाव

शनि (Shani) की दसवीं दृष्टि आठवें भाव पर होने से कुंडली में अच्छी स्थिति होने पर ससुराल पक्ष में शुभ काम होंगे. आयु बढ़ेगी और यदि कोई बीमारी या शारीरिक परेशानी चल रही है, तो उसमें लाभ होगा. शेयर मार्केट में लाभ होगा. अचानक से कहीं से धन लाभ हो सकता है. वहीं, शनि (Shani) की स्थिति खराब होने पर ससुराल पक्ष से कष्ट मिलेगा. बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं. शेयर बाजार में नुकसान, जुए सट्टे की लत से पैसों की बर्बादी हो सकती है.

Tags: AstrologyAstrology tipslord shani upaaylord shanidevsade sati or dhaiyashani chalisashani mantrashani sade sati
Previous Post

11 दिसंबर राशिफल: जानें किस राशि की आज चमकेगी किस्मत

Next Post

लखीमपुर खीरी कांड: मुख्य गवाह पर तलवार से हमला, मंत्री पुत्र पर लगा आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

Ceiling Fan
फैशन/शैली

चुटकियों में साफ हो जाएगी सीलिंग फैन पर जमा गंदगी, बहुत काम का है ये हैक्स

27/09/2026
Lipstick
फैशन/शैली

लिपस्टिक लगाते समय न करें ये गलतियां

27/09/2026
Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Dark chocolate milkshake
फैशन/शैली

बच्चों के लिए बनाएं डार्क चॉकलेट मिल्क शेक, खुशी से उछल जाएंगे

27/09/2026
men fashion
फैशन/शैली

पुरुषों के बैग में ये चीजे होनी ही चाहिए

27/09/2026
Next Post
Lakhimpur violence

लखीमपुर खीरी कांड: मुख्य गवाह पर तलवार से हमला, मंत्री पुत्र पर लगा आरोप

यह भी पढ़ें

विदेशी मुद्रा भंडार

विदेशी मुद्रा भंडार लगातार चौथे सप्ताह में पहली बार 560 अरब डॉलर के पार बढ़ा

31/10/2020
LPG gas cylinder

नए साल के पहले दिन आम आदमी को बड़ी राहत, इतने रुपए सस्ता हो गया गैस सिलेंडर

01/01/2025
Mallikarjun Kharge

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तबियत बिगड़ी, बेंगलुरू अस्पताल में एडमिट

01/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version