• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नए साल के पहले दिन आम आदमी को बड़ी राहत, इतने रुपए सस्ता हो गया गैस सिलेंडर

Writer D by Writer D
01/01/2025
in Business, Main Slider
0
LPG gas cylinder

LPG commercial gas cylinder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नए साल के पहले दिन बड़ी राहत की खबर आई है। देश में जुलाई के बाद पहली बार गैस सिलेंडर (Gas Cylinder) की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। वास्तव में ये गिरावट कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में देखने को मिली है। ​जिसमें मामूली कमी देखने को मिली है। दूसरी ओर घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। आखिरी बार मार्च 2024 में होली से पहले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कमी देखी गई थी। देश की ऑयल कंपनियां महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर के दाम अपडेट करती हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर साल 2025 के पहले महीने में आपको घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के कितने दाम चुकाने होंगे।

घरेलू गैस सिलेंडर (Gas Cylinder) के दाम

आईओसीएल के आंकड़ों के अनुसार घरेलू गैस सिलेंडर (Gas Cylinder) के दाम में कोई बदलाव देखने को मिला है। देश के चारों महानगरों में रहने वाले लोगों को वो ही दाम चुकाने होंगे, जो 9 मार्च 2024 को आखिरी बार अपडेट हुए थे। तब ऑयल कंपनियों की ओर से घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 100 रुपए की कटौती की गई थी। जिसके बाद दिल्ली में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 803 रुपए, कोलकाता में 829 रुपए, मुंबई में 802.50 रुपए और चेन्नई में 818.50 रुपए हो गई थी।

कमर्शियल गैस सिलेंडर (Gas Cylinder) के दाम गिरावट

वहीं दूसरी ओर कमर्शियल गैस सिलेंडर (Gas Cylinder) के दाम में करीब 6 महीने के बाद गिरावट देखने को मिली है। देश की राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 14.5 रुपए की मामूली गिरावट देखने को मिली है और 1,804 रुपए हो गए हैं। कोलकाता में 16 रुपए की गिरावट है और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1,911 रुपए हो गई है। मुंबई में 15 रुपए की गिरावट के बाद दाम 1,756 रुपए हो गए हैं। जबकि चेन्नई में 14.5 रुपए की गिरावट देखने को मिली है और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें 1,966 रुपए देखने को मिल रही है।

Tags: Commercial Gas CylinderCommercial Gas Cylinder chepaergas cylinder ka rate
Previous Post

नए साल में घर में लगाएं ये पौधा, दूर हो जाएगी आर्थिक तंगी

Next Post

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के काफिले की गाड़ी पलटी, चार महिला समेत 5 लोग घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
divyangjan
Main Slider

बढ़ेगी दिव्यांगजन की जीवन सुगमता, सीएम योगी करेंगे उपकरण वितरण

29/09/2026
Main Slider

UPITS 2026: यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड, आधुनिक तकनीक बनी आकर्षण

29/09/2026
Main Slider

सनातन के बगैर भारत की कल्पना नहीं: मुख्यमंत्री योगी

29/09/2026
Main Slider

आपदा की घड़ी में हर पीड़ित के साथ भाजपा सरकार: मुख्यमंत्री योगी

29/09/2026
Next Post
Sanjay Nishad

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के काफिले की गाड़ी पलटी, चार महिला समेत 5 लोग घायल

यह भी पढ़ें

shivpal

सीएम के तंज पर शिवपाल का जवाब, बोले- पार्टी ही नहीं दिल भी हुए हैं एक

20/02/2022
cm yogi

CM योगी ने कैलाश मानसरोवर यात्रा भवन का किया लोकार्पण, 280 यात्री ठहरने की व्यवस्था  

13/12/2020
Dead Body

प्रेमी युगल के फांसी के फंदे पर लटके मिले शव, सुसाइड नोट मिला

16/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version