• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रिंसिपल बना ‘जल्लाद’, छात्र को छत से उल्टा लटकाया, DM ने लिया एक्शन

Desk by Desk
29/10/2021
in उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, मिर्जापुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मिर्जापुर। यूपी के मिर्जापुर जिले के एक विद्यालय में मासूम छात्र के साथ बेरहमी का मामला सामने आया है। अहरौरा के सद्भावना शिक्षण संस्थान में बुधवार को शरारत करने की सजा के तौर पर स्कूल संचालक ने एक बच्चे को छत से नीचे उल्टा लटका दिया। बच्चे को लटकाने का फोटो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो गया। जिसके बाद, एक्शन लेते हुए जिलाधिकारी ने मामले में टीचर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।

दीपावली और छठ पर रेलवे का तोहफा, लखनऊ से चलेंगी इतनी त्योहार स्पेशल ट्रेनें

मामला अहरौरा में स्थित सद्भावना शिक्षण संस्थान जूनियर हाईस्कूल प्राइवेट स्कूल का है। जहां पर गुरुवार की दोपहर स्कूल में कक्षा 2 में पढ़ने वाले सोनू यादव नाम के बच्चे को गोलगप्पा खाने के दौरान बच्चों के साथ शरारत करने के कारण अजीबोगरीब सजा मिली। बच्चे की शरारत से नाराज हो कर स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज विश्वकर्मा ने सजा देने के लिए बच्चे का एक पैर पकड़ कर बिल्डिंग के नीचे लटका दिया। जब ये वाकया हुआ तो आस-पास और भी बच्चे मौजूद थे।

वहीं, इस मामले की जानकारी होने पर डीएम ने बीएसए को जांच के लिए मौके पर भेजा। इसके बाद, बच्चे का शोषण करने के आरोप में संचालक पर मुकदमा दर्ज किया गया। गुरुवार देर शाम उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इधर, विद्यालय की मान्यता निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

वहीं, इस मामले में छात्र के पिता की शिकायत पर थाना अहरौरा पर मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना अहरौरा पुलिस द्वारा स्कूल के संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ और विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Tags: mirzapurMirzapur newsschool newsstudentteacher
Previous Post

दीपावली और छठ पर रेलवे का तोहफा, लखनऊ से चलेंगी इतनी त्योहार स्पेशल ट्रेनें

Next Post

सपा की सबसे बड़ी शक्ति उसके जमीनी कार्यकर्ता, हम उनका सम्मान करते हैं : अखिलेश

Desk

Desk

Related Posts

Legislative Council
Main Slider

विधान परिषद की संसदीय समितियों के भ्रमण कार्यक्रम स्थगित

14/05/2026
CM Yogi
Main Slider

पश्चिम एशिया संकट से निपटने के लिए निभानी होगी सामूहिक जिम्मेदारी: सीएम योगी

14/05/2026
Prateek Yadav
Main Slider

अलविदा प्रतीक यादव! ससुर ने दी मुख्याग्नि, भावुक दिखे अखिलेश-शिवपाल

14/05/2026
Storm wreaks havoc in UP, 96 dead
उत्तर प्रदेश

यूपी में आंधी-तूफान का कहर, 96 लोगों की मौत

14/05/2026
Pratik Yadav
Main Slider

अंतिम यात्रा पर निकले प्रतीक यादव, थोड़ी देर में अंत्येष्टि

14/05/2026
Next Post

सपा की सबसे बड़ी शक्ति उसके जमीनी कार्यकर्ता, हम उनका सम्मान करते हैं : अखिलेश

यह भी पढ़ें

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 27 लाख के पार, मृतकों का आंकड़ा 52 हजार के करीब

18/08/2020

LJA की लखनऊ इकाई के चुनाव हेतु दूसरे दिन भी भरे गए फार्म, इस दिन होगा मतदान

23/10/2021
azam khan

आजम खान को बड़ी राहत, इस मामले में हुए दोष मुक्त

18/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version