• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जिला जेल में कैदी की हुई मौत, आक्रोशित बंदियों ने अस्पताल में लगाई आग

Writer D by Writer D
04/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, जौनपुर
0
jaunpur jila jail

jaunpur jila jail

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में जिला जेल में कैदी की मौत के बाद गुस्सा फूट पड़ा। बंदियों ने जमकर बवाल काटा। तोड़फोड़ के साथ ही जेल अस्पताल में आग लगा दी। स्थिति पर काबू पाने जेल प्रशासन को भारी पुलिस और पीएसी फोर्स बुलानी पड़ी। बंदियों का हंगामा घंटो जारी रहा। स्थिति संभालने गेट बंद कर पुलिस ने आंसू गैस में गोले दागने पड़े। कैदी बागीश मिश्र की मौत के बाद जेल में हंगामा हुआ। बंदियों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए विवाद किया। जेल के अंदर की कैदियों ने तोड़फोड़ और आगजनी की। जेल के अंदर से रुक-रुक कर फायरिंग भी होती रही। पुलिस ड्रोन कैमरे की मदद से जेल बैरकों, और परिसर की निगरानी कर रही है।

कैदियों के हमले से कारागार का एक सिपाही घायल भी हो गया है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही  कमिश्नर दीपक अग्रवाल और आईजी एसके भगत मौके पर पहुंचे। जौनपुर प्रशासन बंदियों को समझाने का प्रयास कर रहा है।

क्या है परा मामला

बताया जा रहा है कि आजीवन कारावास पाए कैदी बागेश मिश्र उर्फ सरपंच की शुक्रवार को दोपहर मौत हो गई। मृतक के भाई ने जेल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। मौत की खबर मिलते ही आक्रोशित बंदियों ने जेल में हंगामा और तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया।

दरअसल, रामपुर थाना क्षेत्र के बनीडीह गांव निवासी 42 वर्षीय बागेश मिश्र को जिला अदालत ने पांच जनवरी को हत्या और अनुसूचित जाति उत्पीड़न निवारण एक्ट में दोहरा आजीवन से दंडित किया था। तभी से वह जिला जेल में निरुद्ध था। उसे काफी समय से मधुमेह के साथ ही श्वांस संबंधी बीमारी थी।

गोमतीनगर विस्तार से फरार 20 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार

गुरुवार को हालत खराब होने पर उसका जेल के अस्पताल में इलाज चल रहा था। शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे सीने में दर्द, सांस फूलने पर हालत नाजुक देखते हुए जेल प्रशासन ने स्वजन को सूचना देने के साथ ही जिला चिकित्सालय पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पत्नी कुसुम मिश्रा ग्राम सभा बनीडीह की प्रधान हैं। मृतक के भाई अनिल कुमार मिश्र ने बीमारी की पुष्टि करते हुए जेल प्रशासन पर इलाज में उदासीनता बरतने का आरोप लगाया है।

डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

जेल अधीक्षक एसके पांडेय ने कहा कि दोपहर में वह कारागार के अस्पताल में उपचाररत बंदियों को देखने गए तो बागेश मिश्र की हालत नाजुक लगी। तब  एंबुलेंस से पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल भेजा गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना कारागार मुख्यालय को दे दी गई।

Tags: crime newsjaunpur jila jailup news
Previous Post

गोमतीनगर विस्तार से फरार 20 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार

Next Post

नौ साल से फरार चल रहा इनामी शराब माफिया मुठभेड़ में गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

जनता की सेवा ही मेरा सर्वोपरि धर्म, नेता नहीं बल्कि बेटा, भाई और मित्र बनकर करता हूँ मदद: उप मुख्यमंत्री

25/05/2026
Road Accident
Main Slider

लोहे की छड़ों से लदा ट्रक पलटा, 15 लोगों की मौत

25/05/2026
Padma Awards
Main Slider

पद्म अवॉर्ड्स 2026 में सजेगी सितारों की महफिल, धर्मेंद्र को मिलेगा पद्म विभूषण

25/05/2026
Farmer Registry
उत्तर प्रदेश

फार्मर रजिस्ट्री में 2.28 करोड़ से अधिक किसानों का पंजीकरण, लक्ष्य का 79.10 प्रतिशत कार्य पूरा

25/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

प्रतीक यादव की तेरहवीं में पहुंचे सीएम योगी, परिवार को दी सांत्वना

25/05/2026
Next Post
Illegal Liquor

नौ साल से फरार चल रहा इनामी शराब माफिया मुठभेड़ में गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Kangana Ranaut Deepika Padukone

कंगना ने ट्वीट के जरिए दीपिका के बयान का किया कटाक्ष, बोलीं- रिपीट आफ्टर मी…….

22/09/2020
CM Yogi

‘विकसित यूपी @2047’: हर परिवार को पक्का घर, हर गांव को बुनियादी सुविधाएं देने का संकल्प

09/09/2025
maa kushmanda

नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा के इन मंत्रों का जाप, मिलेगा यश का आशीर्वाद

02/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version