• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एनकाउंटर के डर से कैदी का हाई वोल्टेज ड्रामा, बोला- लिखकर दो कि गोली नहीं मरोगे…

Writer D by Writer D
13/03/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, हरदोई
0
Prisoner

Prisoner

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरदोई। योगीराज (Yogiraj) में कई शातिर अपराधी पुलिस मुठभेड़ में ढेर या गोली लगने से घायल हो चुके हैं। इसी क्रम में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। हरदोई जेल से डायलिसिस के लिए मेडिकल कॉलेज लाए गए एक कैदी (Prisoner) ने जमकर हंगामा किया। वो अस्पताल से पुलिस के साथ जाने के लिए राजी नहीं था। वो जिद पर अड़ा था कि पुलिस उसे लिखकर दे कि रास्ते में गोली नहीं मारेगी। कहा कि सीएम योगी ने न जाने कौन सी बूटी सुंघा दी है कि पुलिस पैर पर ही गोली मारती है।

गौरतलब है कि कोतवाली पिहानी क्षेत्र में कस्बे के मोहल्ला लोहानी के रहने वाले रिजवान पर आरोप है कि उसने 2014 में अपनी पत्नी नाजरा बेगम पर घर में एसिड डाला था। एसिड अटैक से वो गंभीर रूप से झुलस गई थी। उसकी तहरीर पर पुलिस ने रिजवान के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।

जमानत पर छूटने के बाद रिजवान फरार हो गया था। इसके चलते अदालत ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। 5 माह पूर्व अदालत से गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद पुलिस के डर से उसने अदालत में सरेंडर किया था।

रिजवान गुर्दे की बीमारी से ग्रसित है, जिसके चलते केजीएमयू लखनऊ के चिकित्सकों ने उसकी नियमित डायलिसिस की सलाह दी थी। इसके चलते उसे डायलिसिस के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया था। यहां उसने जमकर हंगामा किया और डायलिसिस नहीं कराई। चिकित्सकों ने उसे केजीएमयू ले जाने की सलाह दी।

केजीएमयू जाने के लिए सिपाहियों द्वारा उसे एंबुलेंस में बैठाया जा रहा था लेकिन वो इतना डरा हुआ था कि वह पुलिसकर्मियों के साथ एंबुलेंस में बैठने के लिए तैयार नहीं था। लिहाजा उसने हंगामा शुरू कर दिया और पुलिसकर्मियों से गोली न मारने की गुहार लगाने लगा।​

मेले से लौट रही दो नाबालिग लड़कियों के साथ हैवनियत, 6 लड़कों ने किया गैंगरेप

हंगामा बढ़ता देख मौके पर थाना कोतवाली शहर के अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे और समझाने का प्रयास किया, लेकिन वो अपनी जिद पर अड़ गया। उसने कहा कि उसे ट्रामा सेंटर ले जाने वाले पुलिसकर्मी लिखकर दें कि रास्ते में उसे गोली नहीं मारेंगे।

पुलिसकर्मियों ने उसे काफी समझाया और आश्वस्त किया कि पुलिस उसे गोली नहीं मारेगी। इसके बाद भी वह केजीएमयू ले जाने वाले पुलिसकर्मियों के साथ नहीं गया और कोतवाली शहर पुलिस की जीप में बैठकर जिला कारागार चला गया।

इस मामले में सीओ सिटी हरदोई विनोद द्विवेदी ने कहा कि उसे जेल से जिला चिकित्सालय के लिए डायलिसिस के लिए ले आया गया था, जहां वो डायलिसिस कराने से मना कर रहा था। उसे पुलिस द्वारा समझाकर डायलिसिस कराने के बाद जेल भेज दिया गया है।

Tags: crime newsHardoi news
Previous Post

मेले से लौट रही दो नाबालिग लड़कियों के साथ हैवनियत, 6 लड़कों ने किया गैंगरेप

Next Post

कतर्नियाघाट में नजर आया दुधिया सफेद रंग हिरण

Writer D

Writer D

Related Posts

Crackdown on adulterators during festivals
Main Slider

त्योहारों पर मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा, आगे भी जारी रहेगी सतर्कता

19/10/2025
CM YOGI
Main Slider

सीएम योगी ने प्रकाशपर्व दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

19/10/2025
Akhilesh Yadav
Main Slider

पहले विरोध, अब मंजूरी! PDA सरकार खरीदेगी करोड़ों के दीए, अखिलेश का यू-टर्न चर्चा में

19/10/2025
AMU
Main Slider

AMU में पहली बार मनाया जाएगा दिवाली उत्सव, आज होगा ऐतिहासिक सेलिब्रेशन

19/10/2025
Murder
Main Slider

अघोरी बाबा की धारदार हथियार से काटकर हत्या, गांव में मचा हड़कंप

19/10/2025
Next Post
White Deer

कतर्नियाघाट में नजर आया दुधिया सफेद रंग हिरण

यह भी पढ़ें

CM Yogi inaugurated Guru Gorakshanath Gyansthali in Dumariyaganj

भारत ने कभी तलवार के बल पर शासन नहीं किया : योगी आदित्यनाथ

04/04/2025
arrested

पाइप लाइन से तेल चोरी करने वाले आठ बदमाश गिरफ्तार

13/12/2021
CM Dhami

CM Dhami ने छात्रों के लिए नौ मोबाइल साइंस लैब का किया उद्घाटन

08/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version