Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

एक साल की हो गई प्रियंका चोपड़ा की लाड़ली, स्टाइल में सेलिब्रेट किया पहला बर्थडे

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra celebrates Malti's first birthday

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Mary Chopra JOnas) हाल ही में एक साल की हो गई। निक ने एक नए इंटरव्यू में मालती के पहले बर्थडे सेलिब्रेशन की डिटेल शेयर की। उन्होंने कहा कि प्रियंका चोपड़ा के साथ उन्होंने मालती का जन्मदिन स्टाइल में मनाया। निक ने बताया कि मालती कैसे अपने जीवन की शुरुआत में वाइल्ड जर्नी पर रही। उन्होंने मालती को सुंदर, अद्भुत और सर्वश्रेष्ठ बताया।

मालती के पहले जन्मदिन के बारे में बात करते हुए, निक ने द केली क्लार्कसन शो के एक हालिया एपिसोड में कहा, वो विकेंड पर 1 साल की हुई। हमें जश्न मनाना था। वह अपने जीवन की शुरुआत में एक वाइल्ड जर्नी से गुजरी और इसलिए हमने स्टाइल में जश्न मनाया। वह सुंदर है, वह अद्भुत है, बेस्ट है।

गौरतलब है कि प्रियंका (Priyanka Chopra) और निक ने दिसंबर 2018 में राजस्थान में शादी की थी। उन्होंने जनवरी 2022 में एक सरोगेट के माध्यम से अपनी बेटी के जन्म की खबर की घोषणा की थी। निक और प्रियंका नए माता-पिता के रूप में एंजॉय कर रहे हैं। उन्होंने अपनी कई फोटो सोशल मीडिया पर फैंस के साथ भी शेयर की हैं।

उर्फी जावेद में बढ़ी मुश्किलें, मुंबई पुलिस ने भेजा नोटिस

हालांकि, प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक ने मालती का चेहरा किसी भी फोटो में नहीं दिखाया है। पिछले साल, प्रियंका और निक ने अपने एलए होम में मालती मैरी चोपड़ा जोनास के साथ अपनी पहली दिवाली की तस्वीरें शेयर की थीं। प्रियंका ने अपने कैप्शन में लिखा था, सभी को प्यार, शांति और समृद्धि।

Exit mobile version