Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

प्रियंका चोपड़ा ने ब्लैक आउटफिट में बढ़ाई फैंस की धड़कन, पैपराजी को मारी आंख

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)की अदाएं फैंस का दिल जीत लेती हैं। अक्सर उनके वीडियोज सामने आते रहते हैं, जिनमें कभी उनका फनी अंदाज तो कभी उनका ग्लैमर्स लुक सामने आता है। हाल ही सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वे ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं। इस वीडियो में वे क्यूट अंदाज में आंख मारते हुए भी नजर आ रही हैं।

जानकारी के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra ) इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं। वे यहां हाल ही एक इवेंट में शामिल हुईं। इस इवेंट के लिए उन्होंने ब्लैक कलर का बैकलेस आउटफिट कैरी किया। पीसी इस ड्रेस में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं और अपने फैंस की धड़कनें बढ़ा रही हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए छोटे से वीडियो में प्रियंका अपनी कार में बैठते हुए नजर आ रही हैं। साथ ही बैठते हुए पैपराजी को पोज देते हुए आंख मारते हुए भी दिखाई दे रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की ये फोटोज अब इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। ब्लैक ड्रेस में पीसी का दिलकश अंदाज सभी को भा रहा है और उनके फोटोज और वीडियोज पर काफी लाइक्स और कमेंट्स आ रहे हैं।

करीना के बर्थडे पार्टी में मलाइका अरोड़ा ने लूट ली महफिल, लगाया ग्लैमर का तड़का

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों न्यूयॉर्क में विभिन्न इवेंट्स में हिस्सा ले रही हैं। वे यूनिसेफ के से जुड़े एक कार्यक्रम का भी हिस्सा बनीं, जिसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

Exit mobile version