• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रियंका गांधी ने सरकारी बंगले पर बीजेपी सांसद अनिल बलूनी को चाय पर बुलाया

Desk by Desk
27/07/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने नई दिल्ली के सरकारी बंगले को खाली करने से पहले बीजेपी सांसद अनिल बलूनी को पत्नी के साथ चाय पर आमंत्रित किया है।प्रियंका गांधी ने अनिल बलूनी को 31 जुलाई से पहले सपरिवार चाय पर आने का न्यौता दिया है। प्रियंका गांधी को 35 लोधी एस्टेट स्थित सरकारी बंगला 31 जुलाई तक खाली करना है, वह 1997 से रह रही हैं।

यह बंगला भाजपा के राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को आवंटित किया गया है। प्रियंका गांधी के करीबी सूत्रों के अनुसार अनिल बलूनी के आवास पर न्यौता भेजने के साथ ही पत्र और ई-मेल के जरिए भी निमंत्रण भेजा गया है। हालांकि निमंत्रण का जवाब आना बाकी है। प्रियंका गांधी के करीबी सूत्र ने बताया कि यह निमंत्रण शिष्टाचार के अनुकूल है। प्रियंका गांधी सकारात्मक माहौल के साथ घर छोड़ना चाहती हैं।

थ्री लेयर सुरक्षा में रहेंगी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, 1 अगस्त से पहले होंगी शिफ्ट

सूत्रों के मुताबिक 35 लोधी एस्टेट में प्रियंका गांधी ने पिछले 23 सालों के दौरान जो निर्माण करवाया है या जो अंदरूनी सजावट करवाई है उसे जस का तस छोड़ कर जाएंगी। यहां तक ही पेंटिंग हटाने के बाद दीवार खराब ना लगे इसके लिए दीवार पर रंगाई पुताई भी करवाया जा रहा है। इसी कड़ी में, घर खाली करने से पहले प्रियंका चाहती हैं कि यहां आने वाले अनिल बलूनी को बंगले से वाकिफ करवा दें।

प्रियंका गांधी वाड्रा को एक महीने में सरकारी आवास खाली करने का नोटिस

आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने 1 जुलाई को प्रियंका गांधी वाड्रा को नोटिस जारी कर कहा था कि गृह मंत्रालय द्वारा उनके एसपीजी सुरक्षा वापस लेने के बाद आवास खाली करने के लिए 31 जुलाई को अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। प्रियंका को घर खाली करने का नोटिस दिए जाने पर कांग्रेस के कई नेताओं ने मोदी सरकार पर निशाना साधा लेकिन प्रियंका गांधी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

 

Tags: 24ghante online.comBJP MP Anil BulaniPriyanka Gandhi invites tea to BJP MP Anil BulaniPriyanka Gandhi will vacate government bungalowप्रियंका गांधी खाली करेंगी सरकारी बंगलाप्रियंका गांधी ने बीजेपी सांसद अनिल बुलानी को चाय का आमंत्रणबीजेपी सांसद अनिल बुलानी
Previous Post

राम मंदिर निर्माण स्थल पर 2000 फीट नीचे डाला जाएगा टाइम कैप्सूल, वजह हैरान कर देगी

Next Post

जानें क्या है ईद-उल-अजहा और कुर्बानी का मतलब

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
CM Dhami
राजनीति

फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
Next Post
ईद-उल-अजहा

जानें क्या है ईद-उल-अजहा और कुर्बानी का मतलब

यह भी पढ़ें

UGC-NET

SSC CHSL रिजल्ट घोषित, ssc.nic.in पर करें चेक

17/12/2022
use of ghee for skin

सर्दियों में ड्राई स्किन से है परेशान,तो आज ही करें घी का प्रयोग

06/01/2022
Liquor

जाम छलकाने वालों को बड़ा झटका, कल से बढ़ जाएंगे शराब और बीयर के दाम

31/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version