• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जानें क्या है ईद-उल-अजहा और कुर्बानी का मतलब

Desk by Desk
27/07/2020
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली, राष्ट्रीय
0
ईद-उल-अजहा

ईद-उल-अजहा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

धर्म डेस्क। ईद-उल-अजहा इस्लामिक कैलेंडर में आने वाला दूसरा वार्षिक त्योहार है, जो इस्लामिक कैलेंडर के आखिरी महीने ‘जु-अल-हिज्ज’ में मनाया जाता है। दुनियाभर के मुसलमान इस महीने में सऊदी अरब के शहर मक्का में एकत्रित होकर हज करते हैं, हज मुस्लिम तीर्थ का नाम है, जिसे प्रत्येक सक्षम मुसलमान को अदा करना अनिवार्य है। ईद-उल-अजहा इसी महीने के दसवें दिन में मनाई जाती है। वास्तव में इस दिन, हज यात्रा में अदा किए जाने वाली अनेक धार्मिक कृत्यों में से एक धार्मिक कृत्य, जिसे कुर्बानी कहा जाता है, को पूर्ण किया जाता है।

ईद-उल-अजहा का शाब्दिक अर्थ

विश्वभर के मुसलमानों का एक समूह मक्का में हज करता है और बाकी मुसलमान अपने-अपने देशों में इस दिन ईद-उल-अजहा मनाते हैं, ईद-उल-अजहा का शाब्दिक अर्थ है त्याग वाली ईद। हज यात्रा और उसके साथ जुड़ी हुई पद्धति पैगंबर इब्राहिम और उनके परिवार द्वारा किए गए कार्यो को प्रतीकात्मक तौर पर दोहराने का नाम है।

हजरत इब्राहिम का जीवन पढ़कर पता चलता है कि वे हमेशा खुदा के दिखाए रास्ते पर चले। एक बार उन्हें खुदा की तरफ से हुक्म हुआ कि वे अपने बेटे हजरत इस्माइल और बीवी हजरत हाजरा को लाकर मक्का में बसा दें और स्वयं को मानव सेवा के लिए लगाएं। मक्का उस समय एक विशाल रेगिस्तान के सिवाय कुछ न था। उन्होंने खुदा के इस हुक्म का पालन किया और ईराक में अपना पैतृक शहर छोड़ मक्का के इस कठिन सफर को पूरा किया और मक्का के रेगिस्तानों में अपने नवजात बेटे इस्माइल और बीवी हाजरा को लाकर बसा दिया। उनके परिवार ने रेगिस्तान की अनेक कठिनाइयों के बीच अपना जीवन गुजारा, लेकिन कभी शिकायत की।

हजरत इब्राहिम ने किया बेटे की कुर्बानी का फैसला

दरअसल ईद-उल-अजहा का ऐतिहासिक परिपेक्ष्य यह है कि हजरत इब्राहिम ने एक स्वप्न देखा था कि वो अपने बेटे की कुर्बानी दे रहे हैं। हजरत इब्राहिम खुदा में पूर्ण विश्वास रखते थे, उनको इस स्वप्न से लगा कि यह खुदा की तरफ से संदेश है। उन्होंने अपने इस स्वप्न को सार्थक तौर पर लिया और अपने 10 साले के बेटे को खुदा की राह पर कुर्बान करने का निश्चय कर लिया। हजरत इब्राहिम के इस जज्बे को देखकर खुदा ने उनसे बेटे की जगह एक जानवर की कुर्बानी करने का आदेश दिया।

कुर्बानी का असली मतलब

विद्वानों ने इस किस्से की व्याख्या में यह लिखा है कि हजरत इब्राहिम का यह कर्म उनके जज्बे को दर्शाता है और व्यक्ति का यही जज्बा खुदा तक पहुंचता है न कि किसी जानवर की कुर्बानी। कुरान में आता है कि खुदा तक तुम्हारी कुर्बानी नहीं पहुंचती बल्कि पहुंचती है व्यक्ति की परहेजगारी (22:37)। हज और ईद-उल-अजहा हजरत इब्राहिम और उनके परिवार द्वारा दी गई स्वयं की इच्छाओं की कुर्बानी को याद करने का ही दूसरा नाम है।

आज कई महीनों से पूरा विश्व कोविड-19 से दिन-रात लड़ रहा है। जिसके चलते इस बार उतनी बड़ी संख्या में लोग हज नहीं अदा कर पाएंगे जैसा हर साल करते थे। सऊदी अरब के हज मंत्रालय का कहना है कि इस साल लगभग 1,000 हजयात्रियों को ही हज करने की अनुमति दी जाएगी, जो संख्या गत वर्षो में लगभग पचीस लाख थी। मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक स्वास्थ्य को संरक्षित करने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है।

इस्लामिक आस्था से जुड़े इतने महत्वपूर्ण पर्व पर इतना बड़ा फैसला लेना सऊदी सरकार के लिए कोई छोटी बात नहीं थी।आज भारत में रह रहे मुस्लिम समुदाय के नेतृत्व को भी दरकार है कि स्वयं सरकार के साथ मिलकर समाज में इस बात को रखें कि इस साल लोग कुर्बानी की कुर्बानी करें।

कुर्बानी का असल भाव जो हजरत इब्राहिम से हमें मिलता है हम हर स्थिति में स्वयं को ढाल लें और शिकायत करने से बचें। आज महामारी के चलते अनेक परिवारों की आर्थिक स्थिति बिगड़ चुकी है। बेहतर होगा कि हम कुर्बानी में खर्च होने वाले पैसों को इस साल ऐसे परिवारों तक पहुंचाएं। यही सच्चे मायने में इस साल सभी की कुर्बानी होगी।

Tags: bakrid 2020eid ul azhaHazrat IbrahimLifestyle and RelationshipMeccaReal Meaning Of Eid ul AzhaReal Meaning Of QurbaniWhat Is Bakridईद-उल-अजहा
Previous Post

प्रियंका गांधी ने सरकारी बंगले पर बीजेपी सांसद अनिल बलूनी को चाय पर बुलाया

Next Post

मुस्लिम महिलाओं का ऐलान, रामलला को भेजेंगे राम नाम और मोरपंख लगी राखियां

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

चक्रवात ‘अर्णब’ को लेकर यूपी में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

26/10/2026
Main Slider

लखनऊ समिट में 15 MoU पर हस्ताक्षर, 5 निवेशकों को LOC जारी

26/10/2026
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता: सीएम धामी

26/10/2026
उत्तराखंड

गैरसैंण जाते समय आदिबद्री मंदिर पहुंचे सीएम धामी, की पूजा-अर्चना

26/10/2026
Main Slider

BJP की यूपी कार्यसमिति का ऐलान, मोदी-योगी समेत कई दिग्गज शामिल

26/10/2026
Next Post
राम नाम से सजी राखी

मुस्लिम महिलाओं का ऐलान, रामलला को भेजेंगे राम नाम और मोरपंख लगी राखियां

यह भी पढ़ें

मोहाली

भारत-श्रीलंका की बस में मिले कारतूस के खोखे, खिलाड़ियों की सुरक्षा में कमी

28/02/2022
मध्यप्रदेश का वार्षिक बजट shivraj singh chauhan

कोविड टीका लगने के बाद हुई वालंटियर की मौत, शिवराज की सफाई

09/01/2021
CM Vishnudev Sai

कुम्हार समाज छत्तीसगढ़ी संस्कृति का अभिन्न अंग: मुख्यमंत्री

28/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version