• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अतीत की नहीं आज जो हो रहा है उस पर बात करें… प्रियंका गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना

Writer D by Writer D
19/08/2025
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Priyanka Gandhi

Priyanka Gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और कथित वोट चोरी को लेकर विपक्ष ने चुनाव आयोग और भाजपा पर सीधा निशाना साधा है। इसी बीच कांग्रेस महासचिव व वायनाड से लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) ने मंगलवार को चुनाव आयोग और भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी किसी हमले से नहीं डरते, सब कुछ सह लेंगे, बिल्कुल पीछे नहीं हटेंगे।

उन्होंने (Priyanka Gandhi) कहा कि भाजपा को अपनी जिम्मेदारियां निभानी चाहिए और अतीत की बात करना बंद करना चाहिए। एसआईआर क्यों किया जा रहा है, इसका जवाब दें। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने संसद परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “इन 10-11 सालों में ऐसी बहुत सी चीजें हैं जिनसे उन्होंने (भाजपा) नेहरू जी की गलती बताकर अपना पल्ला झाड़ लिया। उन्हें अपनी जिम्मेदारियां निभानी चाहिए, अतीत की बात करना बंद करना चाहिए। आज जो हो रहा है उस पर बात करें, एसआईआर क्यों किया जा रहा है इसका जवाब दें, वोट चोरी के मुद्दे पर बात करें। जनता को समझाइए, अगर ये सच नहीं है तो जनता को बता दें।”

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने राहुल गांधी का बचाव करते हुए कहा कि वो किसी हमले से नहीं डरते, सब कुछ सह लेंगे, लड़ते रहेंगे, और बिल्कुल पीछे नहीं हटेंगे। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने ‘शपथ’ के मामले पर कहा कि सबसे बड़ी शपथ हम लोकसभा में लेते हैं। ये जो हलफनामा मांग रहे हैं, ये बेकार की बात है।

जैसे ही हलफनामा आएगा, वे कहेंगे कि ये 45 दिन बाद दिया था, इसलिए इसे रद्द कर देंगे। ये सब बकवास है, सच्चाई सबके सामने है, सच्चाई का जवाब दें। ये सब क्यों हुआ? 100-100 लोग जीरो एड्रेस पर क्यों हैं, इतने लोग एक एड्रेस पर कैसे हैं? पहले राहुल गांधी जो सवाल उठा रहे हैं, उसका जवाब दें। जब जवाब नहीं दे पा रहे हैं, इसलिए जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, हलफनामा, शपथ पत्र की बात करेंगे। जो मुद्दे उठाए हैं उनका जवाब दें।

Tags: priyanka gandhi
Previous Post

आसमान में धू-धूकर जलने लगा यात्री विमान, हुआ जोरदार धमाका और…

Next Post

पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे को मिला NE-9 का दर्जा, इन जिलों को होगा बड़ा फायदा

Writer D

Writer D

Related Posts

Savin Bansal
राजनीति

कानून से खिलवाड़ मंजूर नहीं, ऐसा करने वालो पर की जाएगी कड़ी कार्यवाही: सविन बंसल

28/10/2025
Ganga Mahotsav
उत्तर प्रदेश

काशी गंगा महोत्सव में भजनों से भक्ति रस की सरिता बहाएंगे हंसराज रघुवंशी

28/10/2025
CM Yogi
Main Slider

गुरु परंपरा ने भारत को दिया त्याग और बलिदान का संदेश: सीएम योगी

28/10/2025
Artificial rain will be created in Delhi for the first time.
राष्ट्रीय

तकनीक से बरसेगी बारिश! दिल्ली में आज प्रदूषण पर Cloud Attack

28/10/2025
Cyclone Montha
आंध्र प्रदेश

‘मोंथा’ की एंट्री! काकीनाडा के पास रात में भारी तूफान का खतरा

28/10/2025
Next Post
Patna-Purnia Expressway

पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे को मिला NE-9 का दर्जा, इन जिलों को होगा बड़ा फायदा

यह भी पढ़ें

Agniveer

भारतीय सेना में महिला सैन्य पुलिस भर्ती के लिए ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन शुरू

16/06/2021
Taapsee Pannu

तापसी पन्नू नज़र आने वाली है अपकमिंग मूवी रश्मि राकेट, नवंबर से शुरू होगी शूटिंग

22/08/2020
खंडकाव्य ‘सुधन्वा’ का लोकार्पण Inauguration of Khandakavya 'Sudhanwa'

सियाराम पांडेय ‘शांत’ के खंडकाव्य ‘सुधन्वा’ का लोकार्पण

06/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version