• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे को मिला NE-9 का दर्जा, इन जिलों को होगा बड़ा फायदा

Writer D by Writer D
19/08/2025
in बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Patna-Purnia Expressway

Patna-Purnia Expressway

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार की सबसे महत्वाकांक्षी सड़क परियोजनाओं में से एक पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे (Patna-Purnia Expressway) को केंद्र सरकार ने औपचारिक रूप से राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे का दर्जा प्रदान कर दिया है।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) की ओर से अधिसूचना जारी कर इस एक्सप्रेसवे (Patna-Purnia Expressway) को नेशनल एक्सप्रेसवे-9 (NE-9) घोषित किया गया है। यह बिहार का पहला ऐसा एक्सप्रेस-वे होगा जो पूरी तरह से राज्य की सीमाओं के भीतर है।

बिहार सरकार ने केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। प्रदेश के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि – “पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे (Patna-Purnia Expressway) का राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे-9 के रूप में अधिसूचित होना बिहार के लिए गर्व का क्षण है। इसकी घोषणा के बाद यहां काम बहुत तेज गति से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार इसे समय पर पूरा करने के लिए केंद्र सरकार को हर आवश्यक सहयोग प्रदान कर रही है। आगे भी करती रहेगी।”

परियोजना में शामिल:

आपको बता दें कि 250 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे एनएच-22 के मीरनगर अरेज़ी (हाजीपुर) से शुरू होकर नरहरपुर, हरलोचनपुर, बाजिदपुर, सरौंजा, रसना, परोरा और फतेहपुर से गुजरते हुए पूर्णिया जिले के हंसदाह में एनएच-27 (ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर) से जुड़ेगा। परियोजना में 21 बड़े पुल, 140 छोटे पुल, 11 रेलवे ओवरब्रिज, 21 इंटरचेंज और 322 अंडरपास शामिल होंगे। साथ ही, समस्तीपुर, सहरसा और मधेपुरा जिला मुख्यालयों को जोड़ने के लिए अलग से संपर्क मार्ग भी बनाया जाएगा।

एक्सप्रेस-वे (Patna-Purnia Expressway) की बड़ी बातें

जानकारी के मुताबिक इस परियोजना के लिए 6 जिलों के 29 प्रखंडों के 250 से अधिक गांवों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। भूमि अधिग्रहण पूरा होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

मुख्य सचिव ने कहा कि बिहार के पहले एक्सप्रेस वे (Patna-Purnia Expressway) के भूमि अधिग्रहण का काम काफी तेज गति से होगा। इस एक्सप्रेस वे पर गाड़ियों की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे देश का नौवां और बिहार का पहला एक्सप्रेस वे होगा।

Tags: bihar newsPatna-Purnia Expressway
Previous Post

अतीत की नहीं आज जो हो रहा है उस पर बात करें… प्रियंका गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना

Next Post

उत्तराखंड में डायरेक्ट इंजेक्शन जल स्रोत पुनर्भरण योजना का शुभारंभ, जलसंकट से निपटे के लिए ऐतिहासिक पहल

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
उत्तराखंड

CM Dhami ने फिल्म ‘बाला गौरिया’ के टीजर एवं पोस्टर का लोकार्पण किया

26/08/2026
CM Dhami
Main Slider

नेपाल बाढ़ : मुख्यमंत्री ने जताया दुख, उत्तराखंड के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी

26/08/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री को प्रदेशभर से आई बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र, धामी ने बहनों का जताया आभार

26/08/2026
Massive fire in a multi-storey building in Howrah
क्राइम

हावड़ा की बहुमंजिला इमारत में भीषण आग, एक की मौत; रेस्क्यू जारी

26/08/2026
Union Minister Rao Inderjit arrives to meet CM Nayab Saini.
राष्ट्रीय

गुरुग्राम में जलभराव काे लेकर मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत

26/08/2026
Next Post
CM Dhami launched “Direct Injection Water Source Recharge Scheme”

उत्तराखंड में डायरेक्ट इंजेक्शन जल स्रोत पुनर्भरण योजना का शुभारंभ, जलसंकट से निपटे के लिए ऐतिहासिक पहल

यह भी पढ़ें

यूपी में शराब की दुकानें अब रात दस बजे तक खुलेंगी

27/10/2020

Ganesh Chaturthi 2020: जानिए गणेश जी के जन्म की पूरी कथा

15/08/2020
Sanjay Dutt

महाकाल के दरबार में पहुंचे संजू बाबा, भस्म आरती में हुए शामिल

25/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version