• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रियंका गांधी वाड्रा पहली बार प्रचार अभियान में सक्रिय रूप से लेंगी भाग

Desk by Desk
14/03/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
प्रियंका गांधी वाड्रा Priyanka Gandhi Vadra

प्रियंका गांधी वाड्रा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बाद असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में चुनाव प्रचार के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा की मांग बढ़ने लगी है। पार्टी सूत्रों ने कहा कि प्रत्येक राज्य इकाई चाहती है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव वाले राज्यों में प्रचार करें। 2019 में राजनीति में उनकी शुरूआत के बाद यह पहली बार है जब प्रियंका गांधी प्रचार अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेंगी।

वह पहले ही असम में दो दिनों के लिए प्रचार कर चुकी हैं, जहां उन्होंने चाय बगान में काम करने वालों से मुलाकात की और प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर का दौरा किया। इसके अलावा प्रियंका गांधी ने जनसभाओं को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से कांग्रेस को वोट देने की अपील की है। उन्होंने पूर्वोत्तर राज्य में लोगों को यह आश्वासन भी दिया कि यदि कांग्रेस सत्ता में आती है तो विवादास्पद नागरिकता संशोधन कानून राज्य में लागू नहीं किया जाएगा।

वर्ल्ड रिकॉर्ड : मिताली राज वन-डे में 7000 रन बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर

कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल और असम के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, जिसमें पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी शामिल हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ये सूची जिला और राज्य स्तर के नेताओं से बात करने के बाद तैयार की गई है। पार्टी सूत्रों ने कहा कि राहुल गांधी जहां दक्षिणी राज्यों — तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में ज्यादा ध्यान केंद्रित करेंगे। वहीं उनकी बहन प्रियंका गांधी पश्चिम बंगाल और असम में चुनाव प्रचार करेंगी।

चुनाव प्रचार की रणनीति तैयार करने के लिए कांग्रेस नेताओं की एक बैठक हुई , जिसमें सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि प्रियंका गांधी पार्टी के लिए जमकर प्रचार करेंगी। इसके लिए उनके कार्यक्रम और प्रचार की तारीख भी तय कर दी गई है। हालांकि सोनिया गांधी कोई रैली नहीं करेंगी, लेकिन वह वीडियो के जरिए जनता तक अपना संदेश पहुंचाएगी, जबकि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अर्थव्यवस्था की दुर्दशा को उजागर करने के लिए उन राज्यों में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे जहां चुनाव होने हैं।

कांग्रेस ने बेरोजगारी, किसानों की दुर्दशा और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के साथ-साथ आम लोगों से जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए एक अलग रणनीति बनाई है। हालांकि, स्टार प्रचारकों की सूची में गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, कपिल सिब्बल और मनीष तिवारी जैसे नेता शामिल नहीं हैं। इस पर, कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि एक और सूची जारी की जाएगी और राज्यों की मांग के अनुसार नेताओं को प्रचार में उतारा जाएगा।

अन्य स्टार प्रचारकों में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, मुकुल वासनिक, सलमान खुर्शीद, नवजोत सिंह सिद्धू, मोहम्मद अजहरुद्दीन और जयवीर शेरगिल शामिल हैं।

Tags: assamelection campaignKeralaMangpriyanka gandhipuducherryrahul gandhitamil naduWest Bengalअसमकेरलचुनाव प्रचारतमिलनाडुपश्चिम बंगालपुडुचेरीप्रियंका गांधींमांगराहुल गांधी
Previous Post

पूनम और हरमन के दम पर भारत ने बनाया 266 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर

Next Post

सिंगर मीशा शफी को तीन साल की सजा, अली जफर पर लगाया था शोषण का आरोप

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
CM Dhami
राजनीति

फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

22/05/2026
Next Post
meesha-ali zafar

सिंगर मीशा शफी को तीन साल की सजा, अली जफर पर लगाया था शोषण का आरोप

यह भी पढ़ें

Earthquake

इस राज्य की कांपी धरती, लगे इतनी तीव्रता के झटके

09/02/2025
kiara advani

“The Kapil Sharma Show” पर अक्षय ने खोली कियारा आडवाणी की पोल

03/11/2020
राम जन्मभूमि के पुजारी कोरोना पॉजिटिव

श्रीराम जन्मभूमि पूजन में पीएम कार्यालय से लेकर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट तक कौन-कौन होगा शामिल, जानें

27/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version