Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

विदेश में भी सता रही प्रियंका को भारत की चिंता, मदद की कर रही अपील

Priyanka worried about India'

Priyanka worried about India'

देशभर में कोरोना महामारी ने अपना विकराल रूप ले लिया है। आए दिन हजारों पीड़ित अपनी जान गवा दे रहे हैं। इतना ही नहीं संक्रमितों को अस्पताल में बेड, ऑक्सीजन और दवाइयों की भारी किल्लत से जूझना पड़ रहा है। ऐसे में ज्यादातर फिल्मी सितारे मदद के लिए सामने आ रहे हैं। अब इस क्रम में विदेश रह रही बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने सभी लोगों से राहत के लिए आगे आने की अपील की है। मालूम हो कि अभिनेत्री इन दिनों लंदन में हैं।

हाल ही में उन्होंने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पोस्ट साझा किया है। जिसके जरिए उन्होंने संदेश दिया है। प्रियंका ने लिखा, ‘भारत मेरा घर है जो कोविड से बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। सभी के मदद की जरूरत है। रिकॉर्ड संख्या में लोग दम तोड़ रहे हैं। हर जगह बीमारी है और यह बड़े पैमाने पर फैल रहा है।’

पल्स ऑक्सिमीटर की कालाबाजारी करने वाले तीन गिरफ्तार, 535 ऑक्सिमीटर बरामद

उन्होने आगे बताया है कि वो खुद भी आर्थिक मदद के लिए कोशिश में जुटी हुई हैं। आगे लिखा कि ‘निक और मैं पहले से ही मदद कर रहे हैं और योगदान जारी रखे हुए हैं। हम सभी ने देखा है कि यह वायरस कहां तक फैला है। हमारे बीच एक महासागर से कोई फर्क नहीं पड़ता है। जब तक हर कोई सुरक्षित नहीं हो जाता, तब तक कोई भी सुरक्षित नहीं है।’ इतने सारे लोगों की मदद करने के लिए, इतने लोगों को मदद करते हुए देखना बहुत खुशी की बात है। हमें इस वायरस को हराने की जरूरत है, और ऐसा करने के लिए हम सभी की आवश्यकता है। मेरे दिल की गहराई से, धन्यवाद।‘

इस जिले के पुलिस आयुक्त की अनोखी पहल, कोविड मरीजों के लिए खोला “प्लाज्मा बैंक

वीडियो में प्रियंका कहती हैं, ‘आखिर इस समय इतनी जरूरत क्यों है? मैं बताती हूं आपको, अस्पतालों में जगह नहीं है। एम्बुलेंस व्यस्त हैं। ऑक्सीजन की भारी कमी है। श्मशान घाट पर भारी भीड़ है। भारत मेरा घर है और लोग वहां मर रहे हैं। एक वैश्विक समुदाय के रूप में हमें आगे आना चाहिए। मैं बताती हूं कि आखिर क्यों हमें एक दूसरे की फिक्र करनी चाहिए। जब तक हर कोई सुरक्षित नहीं होता, कोई भी सुरक्षित नहीं है। इसलिए आगे आइए और इस महामारी के वक्त मदद करिए।’

 

Exit mobile version