Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

प्रियंका के पति निक हुए थे जख्मी, अस्पताल में कराया गया था भर्ती

Priyanka's husband Nick was injured, was admitted in hospital

Priyanka's husband Nick was injured, was admitted in hospital

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति सिंगर-सॉन्ग राइटर निक जोनस हुए अस्पताल में भर्ती। बताया जा रहा है कि 28 वर्षीय गायक अपने एक सीक्रेट प्रोजेक्ट के लिए शूट कर रहे थे जिसकी जानकारी फिलहाल गुप्त रखी गई है। इसी शूटिंग के दौरान उन्हें चोट लग गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हालांकि ये घटना 15 मई की बताई जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, निक को रविवार देर रात को अस्पताल ले जाया गया। इसके लिए नाइट एम्बुलेंस की मदद ली गई। हालांकि अस्पताल में उपचार कराने के बाद वो घर लौट आए क्योंकि उन्हें सोमवार रात को ‘द वोइस’ के एपिसोड में नजर आना है।

अभिनेत्री प्रियंका और उनके पति निक जोनस की सालाना इनकम है इतनी..

वहीं अगर बात करें उनके अभिनए की तो उन्होंने एक कलाकार के रूप में उन्होंने ‘जुमांजी” वेलकम टू द जंगल’, ‘मिडवे’ और ‘चाओस वॉकिंग’ में काम किया है। वो 23 मई को बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड 2021 को होस्ट करते नजर आएंगे। आपको बता दें कि महामारी के इस समय में निक जोना और प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया और भी काफी सक्रीय हैं। साथ ही हम आप को बता दे कि अभी हाल ही मॉं इस कपल ने तरह-तरह से जरूरतमंद मरीजों की मदद करने के लिए आगे आगे आए थे। इसी के साथ उन्होंने कोविड-19 राहत कोष में भी अपना योगदान दिया है।

 

Exit mobile version