• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उप्र विधान सभा सत्र: सीएम योगी व नेता प्रतिपक्ष ने दिवंगत सदस्यों को दी श्रद्धांजलि

Writer D by Writer D
21/02/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Yogi government will present the budget tomorrow

Yogi government will present the budget tomorrow

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा (UP Vidhanmandal ) के बजट सत्र (Budget Session) के दूसरे दिन मंगलवार को सदन में वर्तमान विधानसभा के सदस्य राहुल प्रकाश कोल के अलावा उप्र विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी समेत 15 पूर्व सदस्यों के निधन पर मुख्यमंत्री योगी ने सदन में शोक प्रस्ताव रखा।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) समेत सभी दलीय नेताओं और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शोक संवेदना व्यक्त किया। इसके साथ ही विधान सभा की कार्यवाही बुधवार की सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित हो गयी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया।

गरीबों व वनवासी क्षेत्र के विकास के लिए प्रयत्नशील थे कोल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सदन को अवगत कराया कि वर्तमान विधानसभा के सदस्य राहुल प्रकाश कोल का दो फरवरी 2023 को 40 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह युवा राजनीतिज्ञ थे। कोल छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहे। वह 2017 व 2022 में सदन के सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए। अत्यंत विनम, व्यवहारकुशल व समर्पित जननेता होने के साथ ही अपने विधानसभा क्षेत्र, गरीबों-वंचितों और वनवासी क्षेत्र के विकास के लिए सतत प्रयत्नशील रहे। सेवा भाव के कारण अपने क्षेत्र में अत्यंत ही लोकप्रिय जननेता के रूप में उभर रहे थे। राहुल कोल के निधन से प्रदेश ने युवा नेता व कुशल राजनीतिज्ञ को खो दिया है। उनका निधन समाज की अपूर्णनीय क्षति है।

उप्र के साथ ही भारतीय राजनीति के लिए अपूर्णीय क्षति

मुख्यमंत्री ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर भी शोक जताया। आठ जनवरी 2023 को 88 वर्ष की अवस्था में उनका निधन हो गया। केशरी नाथ त्रिपाठी ने प्रारम्भिक जीवन की शुरुआत अधिवक्ता के रूप में की थी। वह 1977 में जनता पार्टी से झूंसी विधान सभा सीट से विधायक बने। इसके बाद 1989, 1991, 1993, 1996 व 2002 में भी भाजपा से प्रयागराज से विधानसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए। त्रिपाठी रामनरेश यादव मंत्रिमंडल के सदस्य भी रहे। 1991, 1997 व 2002 में तीन बार निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष बने। श्री त्रिपाठी जुलाई 2014 से जुलाई 2019 तक पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहे। इसके अलावा बिहार, मेघालय व मिजोरम के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया। वह इलाहाबाद उच्च न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता व बार एसोसिएशन के अध्य़क्ष रहे। उन्होंने अनेक काव्य संग्रह की रचना की। उन्हें हिंदी गरिमा सम्मान, आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी सम्मान, वागीश्वरी समेत अनेक सम्मान दिए गए। यूपी हिंदी संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष रहे। केशरी नाथ त्रिपाठी को उत्कृष्ट सेवा के लिए चाणक्य, भारत गौरव, यूपी रत्न, विकास पुरुष आदि कई उपाधियों से सम्मानित किया गया। उनका निधन यूपी के साथ भारतीय राजनीति के लिए अपूर्णीय क्षति है।

14 अन्य पूर्व सदस्यों के निधन पर मुख्यमंत्री योगी ने श्रद्धासुमन अर्पित किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सदस्यों कौशांबी से रामचरण त्रिपाठी, वाराणसी से अमरनाथ यादव, बांदा से जगन्नाथ सिंह परमार, अलीगढ़ से त्रिलोकीराम, अयोध्या से मथुरा प्रसाद तिवारी, संभल से ब्रजपाल सिंह, कन्नौज से विजय बहादुर पाल, संभल से सत्यप्रकाश, प्रयागराज से विक्रमाजीत मौर्य, बाराबंकी से सुंदरलाल दीक्षित, कासगंज-जसबीर सिंह, अलीगढ़- संजीव राजा, कन्नौज-बनवारी लाल दोहरे, कानपुर देहात-रामस्वरूप सिंह के दिवंगत होने पर भी श्रद्धासुमन अर्पित किया।

सभी दलीय नेताओं ने भी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

नेता सदन व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने वर्तमान विधान सभा के सदस्य रहे राहुल प्रकाश कोल के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कोल के योगदान को याद करते हुए कोल के निधन से समाज और प्रदेश को अपूर्णीय क्षति बताया। अपना दल (एस) के नेता व मंत्री आशी पटेल, लोकदल के नेता राजपाल बालियान, निषाद पार्टी के नेता व मंत्री संजय निषाद, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता जगदीश नारायण राय, कांग्रेस पार्टी की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’, बहुजन समाज पार्टी के नेता उमाशंकर सिंह ने विधान सभा के सदस्यों, पूर्व सदस्यों के निधन पर शोक संवेदना करते हुए अपूर्णीय क्षति बताया।

लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण, समाज को दिखाती है आइना

विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सदस्यों के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के उपरांत दो मिनट का सदन ने मौन रखा। इसके बाद विधान सभा की कार्यवाही बुधवार की सुबह तक के लिए स्थगित कर दी गयी है। उल्लेखनीय है कि बुधवार को प्रदेश की योगी सरकार अपना बजट पेश करेगी।

Tags: Lucknow NewsUP Budget SessionUP Vidhanmandal
Previous Post

महिलाओं का अपमान, सपा का काम

Next Post

चारधाम यात्रा के बेहतर व्यवस्थाओं के लिए धन की नहीं होगी कमी: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

PNG Connection
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में पीएनजी कनेक्शन विस्तार अभियान तेज, 24 जून तक 1.60 लाख से अधिक कनेक्शन जारी

27/06/2026
Project Praveen
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ से संवरेगा युवाओं का भविष्य

27/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मूल्यों व आदर्शों से जुड़ी है भाजपा की शून्य से शिखर तक की यात्रा : योगी

27/06/2026
Electricity
उत्तर प्रदेश

यूपी में जल्द घोषित होंगी नई बिजली दरें, 10% छूट पर सस्पेंस

27/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

गुड़-रोटी खिलाकर सीएम योगी ने की गोसेवा

27/06/2026
Next Post
cm dhami

चारधाम यात्रा के बेहतर व्यवस्थाओं के लिए धन की नहीं होगी कमी: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

Yogendra Upadhyay

UP GIS: डिजिटल अर्थव्यस्था वाला राज्य बना रहा उप्र : योगेन्द्र उपाध्याय

10/02/2023

सीएम धामी के हाथ में बंधा प्लास्टर, मैत्री क्रिकेट दौरान लगी थी चोट

22/12/2021
Javed Jaffrey is coming to make dance crazy, there will be a lot of fun

डांस दीवाने में चार चाँद लगाने आ रहे हैं जावेद जाफरी, खूब होगा धमाल

20/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version