Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जनता की सेवा ही मेरा धर्म है, मैं पूरे प्रदेश को अपना परिवार मानता हूं : नीतीश

नीतीश कुमार Nitish Kumar

नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने न्याय के साथ राज्य के प्रत्येक क्षेत्र और तबके का विकास करने की उपलब्धियां गिनवाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी का नाम लिए बिना उनपर निशाना साधा और कहा कि वर्ष 2005 से पहले तक तो कुछ लोग केवल अपने परिवार के विकास में ही लगे थे।

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कुमार ने शनिवार को जिले के नाथनगर और गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार के पक्ष में आयोजित चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2005 में उनकी सरकार बनने के बाद से उन्होंने प्रदेश में बढ़ते अपराध पर रोक लगाया और कानून का राज स्थापित किया। इसके बाद हर क्षेत्र में विकास कार्यों को तेजी से कराया गया, जिससे समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाई गई।

सरकारी नौकरी लगते ही युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा……

श्री कुमार ने कहा कि उनके शासन का मूल सिद्धांत न्याय के साथ विकास रहा है। उनकी सरकार ने इस सिद्धांत पर कार्य करते हुए पिछले पंद्रह साल में राज्य के हर क्षेत्र और हर तबके का न्याय के साथ विकास किया है। लेकिन, वर्ष 2005 के पहले तक कुछ लोग केवल अपने परिवार के ही विकास में लगे हुए थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए उनकी सरकार ने पंचायतीराज संस्थाओं एवं नगर निकाय के चुनावों में महिलाओं को पचास प्रतिशत आरक्षण दिया। इसी तरह सरकारी नौकरी में महिलाओं के लिए पैतीस प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गई। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वालंबी बनाने के लिए विश्व बैंक से कर्ज लेकर जीविका समूहों का गठन कराया गया है, जिससे एक करोड़ बीस लाख महिलाएं आज जुड़ी हुई है।

कांग्रेस सत्ता के बिना तड़प रही है, तभी वह झूठ फैला रही है : खट्टर

श्री कुमार ने कहा कि बिहार के हर जिले में शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना कराते हुए प्राथमिक से उच्च शिक्षा तक की बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है और आज छात्र व छात्राएं डिग्रियां प्राप्त कर रही है। उन्होंने कहा कि उनको प्रदेश में ही तकनीकी और रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण भी दिये जा रहे हैं। वहीं, गरीब बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के जरिये ऋण सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा, समाज के हर तबके के उत्थान का काम किया गया है। हमने पंद्रह साल तक प्रदेश के लोगों की ईमानदारी से सेवा की है। जनता की सेवा ही मेरा धर्म है और इसके लिए मैं पूरे प्रदेश के लोगों को अपना परिवार मानता हूं। नई पीढ़ी के बच्चों को जानकारी देना जरूरी है कि पहले बिहार की स्थिति कैसी थी, आम जनजीवन कैसा था। इसके बाद हमारी सरकार बनने पर राज्य के विकास के लिए हमने क्या-क्या किया है।”

Exit mobile version