Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पंजाब : 12वीं के छात्र का कत्ल, घर में मिली खून से लथपथ लाश, इलाके में दहशत

murder

murder

पंजाब के जालंधर से एक खौफनाक तस्वीर सामने आई है। जहां पर एक 17 साल के लड़के का कत्ल कर दिया गया। 12वीं क्लास में पढ़ने वाले छात्र की लाश खून से लथपथ उसके घर के ऊपर वाले कमरे में मिली। इस घटना की बाद से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

मृतक लड़के अरमान की चाची जसबीर ने बताया कि वो 12वीं क्लास में पढ़ता था। उसके पिता देवेंद्र कुमार विदेश में रहते हैं और मां और उसकी बहन हिमाचल गई हुई हैं। चाची का कहना है कि वो लोग साथ वाले घर में रहते हैं, आज दोपहर में अरमान बाजार जाते समय घर को अंदर से लॉक करने के लिए कह कर गया था।

हाथरस : गैंगरेप पीड़िता दलित युवती की मौत, दिल्ली में चल रहा था इलाज

जब वह लौटा तो गेट खुला हुआ था और पड़ोस में रहने वाले अरमान के दोस्त उसे खेलने के लिए बुलाने गया। उसने ऊपर जाकर देखा तो अरमान खून में लथपथ बेसुध पड़ा था। उसके दोस्त ने शोर मचाया और गली वाले इकट्ठा हो गए। उसे तुरंत ही स्थानीय एसजीएल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक के कत्ल की सूचना मिलते ही डीसीपी लॉ इन आर्डर बलकार सिंह मोके पहुंचे। उन्होंने बताया कि अरमान का किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कत्ल किया गया है। वारदात वाली जगह पर फिंगर एक्सपर्ट की टीम को बुलाया गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच रही है। जिससे जल्द से जल्द आरोपी तक पहुंचा जा सके।

प्रयागराज : दिव्यांग किसान की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस का कहना है कि जिस घर में अरमान की हत्या हुई है उससे थोड़ी ही दूर पर उसकी दादी का भी घर है। इतनी घनी आबादी में एक लड़के का कत्ल हो जाना हैरानी की बात है। पुलिस कई एंगल से कत्ल की जांच में जुट गई है।

Exit mobile version