Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पंजाब कैबिनेट ने कांग्रेस सांसद प्रताप सिंह बाजवा व शमशेर सिंह ढुलो को पार्टी से निकालने की मांग

पंजाब में जहरीली शराब कांड

पंजाब में जहरीली शराब कांड

चंडीगढ़: पंजाब में जहरीली शराब कांड को लेकर कांग्रेस सांसद प्रताप सिंह बाजवा और शमशेर सिंह ढुलो ने अपनी ही पार्टी की सरकार पर निशाना साध दिया।

इतना ही नहीं उन्होंने शराब की अवैध बिक्री की सीबीआई-ईडी से जांच कराने के लिये राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा। राज्य में हाल ही में हुई इस घटना में 100 से अधिक लोगों की मौत हुई है।

मुंबई पुलिस पर भड़के बिहार के डीजीपी, बोले- हमारे अफसर को बनाया कैदी

राज्य सभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा और शमशेर सिंह ढुलो ने राज्य प्रशासन पर स्पष्ट रूप से नाकाम रहने का आरोप लगाया था। उन्होंने दावा किया था कि यदि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने अवैध शराब के कारोबार की शिकायतों पर समय रहते कार्रवाई की होती, तो यह घटना टल सकती थी।

दोनों सांसदों ने कहा था कि कांग्रेस सरकार द्वारा समय रहते कार्रवाई नहीं किये जाने के चलते यह त्रासदी तो होने ही वाली थी। ढुलो ने कहा था, ‘‘यदि मुख्यमंत्री ने समय रहते कार्रवाई की होती तो जहरीली शराब कांड नहीं होता। हम 2017 से यह मुद्दा उठा रहे हैं, ’’ उन्होंने आरोप लगाया कि लॉकडाउन के दौरान अवैध शराब की धड़ल्ले से अंतरराज्यीय तस्करी हुई है।

वहीं बाजवा ने कहा, ‘‘लोगों की मौत होने का मुद्दा हम संसद भी उठाएंगे, ’’ उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री या पुलिस प्रमुख या मुख्य सचिव को उन इलाकों का दौरा करना चाहिए। जहां जहरीली शराब पीने से लोगों की मौते हुई है।

Exit mobile version