Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

छत्तीसगढ़ को नहीं बनने देंगे पंजाब- CM बघेल

रायपुर। पंजाब के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अब घमासान मच गया है और सीएम भूपेश बघेल समर्थक 4 और विधायक आज सुबह रायपुर से दिल्ली पहुंचे। वहीं, छत्तीसगढ़ में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि, छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ रहेगा पंजाब नहीं बन सकता है। दोनों में कोई भी समानता नहीं है। 25 विधायकों के दिल्ली जाने के सवाल पर भूपेश बघेल ने कहा है कि जो विधायक दिल्ली गए हैं, वो जाने को स्वतंत्र है, घूमकर आ जाएंगे।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में भी शुरू उठापटक

आपको बता दें कि, कांग्रेस की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। इधर पंजाब कांग्रेस में विवाद खत्म नहीं हुआ और छत्तीसगढ़ में भी उठापटक शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ के 25 कांग्रेस विधायक दिल्ली पहुंच चुके हैं। विधायकों ने कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात का समय मांगा है। बताया जा रहा है कि ये सभी विधायक सीएम भूपेश बघेल के करीबी हैं।

प्राइवेट स्कूल में अगर दो बहनें हों तो एक की फीस की जाए माफ : सीएम योगी

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में घमासान

दरअसल, दिल्ली पहुंचे कांग्रेस के सभी विधायक भूपेश बघेल को सीएम के पद से हटाए जाने के खिलाफ हैं। दावा किया गया है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार ढाई-ढाई साल सीएम बनने के फॉर्मूले पर बनी थी।

विधान सभा चुनाव 2018 में कांग्रेस ने 90 में से 67 सीटें जीती थीं। तब सीएम पद के लिए 2 मजबूत दावेदार थे। पहले भूपेश बघेल और दूसरे टीएस सिंह देव थे।

आपको बता दें कि कांग्रेस विधायकों के दिल्ली पहुंचने का सिलसिला जारी है। 25 कांग्रेस विधायक दिल्ली आ चुके हैं। हालांकि विधायक दिल्ली पहुंचने का कारण बताने से बच रहे हैं।

Exit mobile version