• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुशांत के ड्राइवर से लेकर बॉडीगार्ड तक पूछताछ, कुक बोला- सारा सिस्टम मैडम करती थीं हैंडल

Desk by Desk
30/07/2020
in ख़ास खबर, मनोरंजन
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना| सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में पटना पुलिस की एसआईटी ने बुधवार को कई अहम सबूत जुटाये। सुशांत के नौकर, कुक, चालक और बॉडीगार्ड से एसआईटी ने पूछताछ की।  ये सभी उनके वे कर्मी थे जिन्हें पूर्व में रिया के इशारे पर हटा दिया गया था।

सूत्र बताते हैं कि पटना पुलिस की एसआईटी ने बकायदा इन सभी पूर्व कर्मियों के बयान को रिकॉर्ड कर लिया है। उनके इन बयानों की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गयी है। पूर्व कर्मियों ने जो बातें पुलिस को बतायी हैं वे काफी अहम हैं। इस पूछताछ के दौरान कई बार सुशांत के पुराने कर्मियों की आंखें भी उन्हें याद कर नम हो गयीं।  इन सभी ने पुलिस को जो जानकारी दी उससे एफआईआर में लिखी बातें मेल खाती हैं। बॉडीगार्ड और कुक ने एसआईटी को बताया कि सुशांत साहब का सारा सिस्टम मैडम हैंडिल करती थीं। उन्हें कब क्या करना है, किससे बात करनी है और किन लोगों से मिलना है ये सारा कुछ मैडम के हाथ में था। यहां तक कि सुशांत को कब दवा देनी है इस बात की जानकारी खुद अभिनेता को भी नहीं थी। रिया ही उन्हें दवा खिलाती थीं। वे मानसिक रूप से काफी परेशान रहते थे।

सुशांत के कजिन नीरज कुमार सिंह ने लगाए रिया चक्रवर्ती पर आरोप

दूसरी ओर पुलिस ने इस मामले की मुख्य आरोपित रिया चक्रवर्ती से भी पूछताछ करने की कोशिश की। हालांकि रिया सामने नहीं आयीं। सूत्र बताते हैं कि वे अपने वकीलों के माध्यम से फिलहाल एसआईटी से बात करना चाहती हैं। पुलिस टीम रिया के घर पहुंची थी। उनके बारे में जानकारी ली गयी। अगल-बगल के लोगों से भी पूछताछ की गयी थी। वहीं सुशांत के बैंक खातों को लेकर भी एसआईटी ने जांच शुरू कर दी है। अब तक खाते का डीटेल पुलिस टीम के हाथ नहीं लग सका है। जल्द ही उसे भी ले लिया जायेगा जिसके बाद काफी चीजें स्पष्ट होंगी।

सुशांत के पांच करीबियों से बांद्रा थाने में पूछताछ

सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में उनके पाचं करीबी दोस्तों से पुलिस ने बुधवार को मुंबई के बांद्रा थाने में पूछताछ की। सभी से सुशांत और रिया के रिश्ते को लेकर कई सवाल दागे गये। सूत्रों की मानें तो दोनों के करीबियों का कहना था कि रिया और सुशांत के बीच रिश्ते पहले जैसे नहीं रह गये थे। सुशांत चुप-चुप रहा करते थे।

अंकिता लोखंडे ने बताया- रिया चक्रवर्ती के साथ खुश नहीं थे सुशांत सिंह राजपूत

अंकिता लोखंडे के ट्विट से मची खलबली

सुबह के वक्त बॉलीवुड अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने एक ट्विट किया। उन्होंने लिखा – ट्रूथ विंस यानी सच की जीत हुई। इस ट्विट की चर्चा पटना में भी रहीं। अंकिता से पूर्व में भी सुशांत का नाम जुड़ता रहा है। इस ट्विट के सामने आने के बाद ऐसी चर्चा रही कि बॉलीवुड में पहले से ही सुशांत की मौत के बाद रिया का नाम सामने आ रहा था

Tags: bihar policemumbai policePatna SITRiya ChakrabortySushant Singh RajputSushant Singh Rajput bank accountSushant Singh Rajput Suicide Caseबिहार पुलिसमुंबई पुलिसरिया चक्रवर्तीसुशांत सिंह राजपूतसुशांत सिंह राजपूत बैंक अकाउंटसुशांत सिंह राजपूत सुसाइड
Previous Post

राजस्थान सियासत में ऑडियो के बाद वीडियो का भूचाल, बीजेपी ने की स्पीकर के इस्तीफे की मांग

Next Post

साइमन टॉफेल ने धोनी को बताया स्मार्ट क्रिकेट माइंड

Desk

Desk

Related Posts

Padma Awards
Main Slider

पद्म अवॉर्ड्स 2026 में सजेगी सितारों की महफिल, धर्मेंद्र को मिलेगा पद्म विभूषण

25/05/2026
Main Slider

अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन, मुलायम सिंह परिवार में शोक की लहर

13/05/2026
Katrina Kaif
मनोरंजन

कैटरीना कैफ ने फैंस को दिखाया बेटे की झलक, शेयर किया ये प्यारा सा पोस्ट

11/05/2026
Tell this lovely poem to your mother on Mother's Day, mother will be happy
Main Slider

Mother’s Day पर अपनी माँ को सुनाए ये प्यारी कविता माँ हो जाएंगी खुश

10/05/2026
Filaria
Main Slider

फाइलेरिया बना सकता है जिन्दगी भर के लिए दिव्यांग

09/05/2026
Next Post
एमएस धोनी

साइमन टॉफेल ने धोनी को बताया स्मार्ट क्रिकेट माइंड

यह भी पढ़ें

unwanted hair

अनचाहे बालों से छुटकारा दिलाएगा ये उबटन

06/01/2026
beats

पत्नी का थर्ड डिग्री टॉर्चर, पति पर दनादन बरसाया क्रिकेट बैट

14/07/2022
falling from roof

घर में घुसकर दबंगों ने नाबालिग को छत से फेंका, टूटी रीढ़ की हड्डी

23/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version