• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पेटीएम के प्रतिनिधियों से कंपनी में चीनी कंपनियों के निवेश के बारे में पूछे सवाल

Desk by Desk
30/10/2020
in ख़ास खबर, राष्ट्रीय
0
paytm

पेटीएम सर्वर

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| संसद की एक समिति ने गुरुवार को पेटीएम के प्रतिनिधियों से कंपनी में चीनी कंपनियों के निवेश के बारे में सवाल पूछे। समिति ने उनसे यह भी कहा कि जिस सर्वर में ग्राहकों के आंकड़े हैं, उसे भारत में ही रखा जाना चाहिए। सूत्रों ने कहा कि पेटीएम के शीर्ष अधिकारी व्यक्तिगत सूचनाओं के संरक्षण विधेयक पर विचार कर रही संसद की संयुक्त समिति के सामने पेश हुए और प्रस्तावित कानून को लेकर आंकड़ों के प्रबंधन समेत महत्वपूर्ण पहलुओं पर अपने सुझाव दिए।

विभिन्न दलों के सदस्यों वाली प्रवर समिति ने पेटीएम से यह पूछा कि जिस सर्वर में ग्राहकों के आंकड़े रखे गए, वह विदेश में क्यों है, जबकि कंपनी भारतीय इकाई होने का दावा करती है। सूत्रों के अनुसार समिति के सदस्यों ने पेटीएम के प्रतिनिधियों से कहा कि ग्राहकों के आंकड़े वाले सर्वर को भारत में रखा जाना चाहिए। समिति के सदस्यों ने यह भी जानना चाहा कि कंपनी के डिजिटल भुगतान सेवा में चीनी निवेश कितना है।

आज जारी होंगे बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2021 के डमी एडमिट कार्ड

चूंकि पेटीएम अपने ई-वाणिज्य मंच पर स्वयं के उत्पाद भी बेच रही है, इसको देखते हुए हितों के टकराव की संभावना के बारे में सवाल पूछे गए। पेटीएम ने समिति के सामने कहा कि संवेदनशील और व्यक्तिगत आंकड़े प्रसंस्करण (विश्लेषण) को लेकर भारत के बाहर स्थानांतरित किये जा सकते हैं। लेकिन ऐसा आंकड़े से जुड़े व्यक्ति की जरूरी मंजूरी के बाद ही हो सकता है।

फेसबुक, ट्विटर और अमेजन पहले ही समिति के सामने अपनी बातें रख चुकी हैं। जबकि दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो और एयरटेल और ‘ऑनलाइन वाहन बुकिंग सेवा देने वाली ओला और उबर से समिति के समक्ष पेश होने को कहा गया है। भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी की अध्यक्षता वाली समिति व्यक्तिगत आंकड़ा सुरक्षा विधेयक 2019 पर विचार कर रही है।

Tags: Paytm chinese investmentpaytm parliamentary committeepaytm serverquestions from paytmपेटीएम चीनी निवेशपेटीएम सर्वरपेटीएम से सवालसंसदीय समिति पेटीएम
Previous Post

बकरी-भैंस खरीदने के नाम पर समृद्ध जीवन फूड्स ने लिया लोगों से पैसा

Next Post

एनबीएफसी को समझदारी के साथ कदम उठाने की जरूरत

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami and Nitin Nabin performed Ganga Aarti
राजनीति

ऋषिकेश में गंगा तट पर आध्यात्म और संस्कृति का संगम, सीएम धामी व नितिन नबीन ने की गंगा आरती

29/05/2026
Anand Bardhan
राजनीति

उत्तराखंड में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और कीमतों पर सख्त निगरानी के निर्देश, कालाबाजारी पर होगी कार्रवाई

29/05/2026
Nitin Nabeen
राजनीति

पार्टी विचार बढ़ाने के लिए सांसद और विधायक निभाए अहम योगदान: नितिन नबीन

29/05/2026
CM Nayab Singh
राजनीति

मुख्यमंत्री ने महेंद्रगढ़ जिले को दी स्वास्थ्य परियोजनाओं की बड़ी सौगातें

29/05/2026
Teejan Bai
Main Slider

पद्म विभूषण तीजन बाई की हालत नाजुक, AIIMS रायपुर में इलाज जारी

29/05/2026
Next Post
NBFC

एनबीएफसी को समझदारी के साथ कदम उठाने की जरूरत

यह भी पढ़ें

Maha Kumbh

महाकुम्भ की भव्यता और दिव्यता के लिए संतों ने सीएम योगी को दिया क्रेडिट

31/01/2025

पुरस्कार विजेता अभिनेत्री और गायिका अल्फीया डोना ने अपनी ड्रीम कार मर्सिडीज-बेंज खरीदी।

23/09/2021

RSS प्रमुख मोहन भागवत आज से दो दिन के भोपाल दौरे पर

09/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version