• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बरसाना में पहली बार राधारानी के भक्तों को दर्शन होंगे लाइव

Writer D by Writer D
31/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, धर्म, मथुरा
0
Radha Ashtami

Radha Ashtami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। बरसाना में तीन और चार सितंबर को राधा अष्टमी (Radha Astami) की धूम रहेगी। भगवान श्रीकृष्ण की आराध्य शक्ति श्री राधा रानी (Radharani) का जन्मोत्सव बरसाना में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर देशभर से लाखों श्रद्धालु आयोजन में शामिल होने को पहुंचते हैं। इस महत्वपूर्ण पर्व पर भक्तों की सुविधा और उनकी सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने जिला प्रशासन को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर बरसाना में राधा अष्टमी मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। इसे लेकर पुलिस- प्रशासन ने सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया है। खास बात ये है कि पहली बार भक्तों को राधारानी के लाइव दर्शनों की व्यवस्था की गई है। इससे भीड़ के एक जगह जमा होने और अन्य अव्यवस्थाओं सो बचा जा सकेगा।

3 सितंबर से शुरू हो जाएगा कार्यक्रम

बरसाना में राधा अष्टमी महोत्सव 3 सितंबर से शुरुआत हो जायेगा। 3 सितंबर को शाम को चार बजे नंदगांव का गोस्वामी समाज बरसाना पहुंचेगा और मंदिर में जन्मोत्सव का समाज बधायी गायन होगा। फिर रात करीब 9 बजे से 10 बजे तक राधारानी (Radharani) और ठाकुर जी के दर्शन होंगे और मंदिर बंद हो जाएगा। रात दो बजे जन्म पर समाज गायन होगा और ढांढी-ढांढिन, नायन लीला गायी जाएंगी। इसके बाद सुबह 4:30 बजे जन्म अभिषेक के दर्शन होंगे। यह दर्शन 6:00 बजे तक होंगे, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। इसके बाद करीब 15 मिनट दर्शन बंद होने के बाद फिर से खुलेंगे।

दोगुने पुलिसकर्मी तैनात

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बरसाने में मेले के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए है। पुलिस प्रशासन राधाष्टमी मेले पर सुरक्षा व्यवस्था में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है, लिहाजा पहले के मुकाबले इस बार दोगुना पुलिसकर्मी तैनात किए जा रहे हैं। चेन स्नैचिंग, छिनेती और चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों के साथ पीएसी की तैनाती की गई है। मथुरा के एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि पूरे मेला क्षेत्र को 6 जोन व 16 सेक्टरों में बांटा गया है। इस दौरान जोन की जिम्मेदारी अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी संभालेंगे, जबकि सेक्टर का प्रभार उप जिलाधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी के पास होगा।

सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों से निगरानी

इसके साथ ही सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों से पूरे मेला क्षेत्र पर निगरानी रखी जायेगी। 3 सितंबर की सुबह से व्यापक यातायात स्कीम लागू हो जाएगी। राधाष्टमी के अवसर पर कोई भी तिपहिया, चौपहिया या बड़ा वाहन मेला क्षेत्र में प्रवेश नहीं कर सकेगा। उन्होंने बताया कि ऐसे सभी वाहनों को कस्बे के प्रवेश मार्गों पर बनाए गए 35 पार्किंग स्थलों पर खड़ा किया जा सकेगा। इस बार तीन पार्किंग अतिरिक्त रूप से स्थापित की गई हैं।

एक जगह इकट्ठा नहीं हो सकेगी भीड़

मथुरा के जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि इस बार श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए राधारानी के जन्म अभिषेक के लिए विशेष तौर पर एलईडी स्क्रीन पर लाइव दर्शन भी कराए जाएंगे, ताकि जो श्रद्धालु भीड़ के बीच न जाकर अपने स्थान पर ही आसानी से दर्शन कर सकें। इसके साथ ही दम घुटने व भगदड़ जैसी घटनाओं को रोकने के लिए भीड़ को हर हाल में चलायमान रखा जाएगा।

परिवहन विभाग ने भी कसी कमर

इसके साथ ही टोलियों में बसों द्वारा भी हजारों श्रद्धालु मथुरा से बरसाना पहुंचते हैं। राधा अष्टमी को लेकर परिवहन विभाग ने भी विशेष तैयारी की हैं। मथुरा के स्टेशन अधीक्षक संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया कि परिवहन विभाग ने तीन और चार सितंबर को बरसाना के लिए 100 बस चलाने का निर्णय लिया है। जिसमें 30 बस जेएनएम की और 20 बस इलेक्ट्रिक होंगी। इसके अलावा 35 बस अनुबंधित और 15 बस परिवहन विभाग की दौड़ेंगी। आवश्यकता पड़ने पर बसों की संख्या और बढ़ा दी जाएगी। सवारियां मिलने तक बसें संचालित की जाएंगी। बसों का संचालन लगातार बनाए रखने को चालक-परिचालकों के अवकाश रद कर दिए गए हैं। श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

Tags: barsana newsmathura newsradha ashtami
Previous Post

बाढ़ की विभिषिका झेल रहे लोगों से मिले सीएम योगी, बोले- आपके साथ खड़ी है सरकार

Next Post

नीतीश कुमार ने छीना कानून मंत्रालय, कार्तिकेय सिंह ने दिया कैबिनेट से इस्तीफा

Writer D

Writer D

Related Posts

air india
Main Slider

इज़राइल में एयरस्पेस बंद, तेल अविव जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली लौटी

28/02/2026
School Holidays
Main Slider

मार्च में स्कूल कॉलेज इतने दिन रहेंगे बंद, देखें छुट्टियों की लिस्ट

28/02/2026
Iran shaken by Israeli attacks
Main Slider

रमज़ान में इजराइल के हमलों से दहला ईरान, तेहरान के कई जगहों बमबारी

28/02/2026
Raw Banana Paratha
Main Slider

आलू का पराठा बनाने में होती है परेशानी, तो अपनाएं ये टिप्स

28/02/2026
Shani Trayodashi
धर्म

जीवन से सभी बाधाएं होंगी दूर, करें इन शनि मंत्रों का जाप

28/02/2026
Next Post
kartikeya singh

नीतीश कुमार ने छीना कानून मंत्रालय, कार्तिकेय सिंह ने दिया कैबिनेट से इस्तीफा

यह भी पढ़ें

OnePlus may soon launch its cheapest 5G smartphone

OnePlus जल्द ही लॉन्च कर सकता है अपना सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन

08/06/2021
PM Modi gifted a silver train to Joe Biden

पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति को गिफ्ट की चांदी की ट्रेन, फर्स्ट लेडी को भेंट किए पशमीना शॉल

22/09/2024
Arvind Rajbhar

घोसी से सपा उम्मीदवार राजीव राय जीते, अरविंद राजभर ने दी बधाई

04/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version