• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति को गिफ्ट की चांदी की ट्रेन, फर्स्ट लेडी को भेंट किए पशमीना शॉल

Writer D by Writer D
22/09/2024
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
PM Modi gifted a silver train to Joe Biden

PM Modi gifted a silver train to Joe Biden

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) अमेरिका दौरे पर QUAD समिट में शिरकत करने पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (US President Joe Biden) से द्विपक्षीय मुलाकात में पीएम मोदी (PM Modi) ने राष्ट्रपति बाइडेन को कई अनमोल गिफ्ट्स भी दिए हैं। इनमें एक एंटीक सिल्वर हैंड-एंग्रेव्ड ट्रेन मॉडल (Antique Silver Hand-Engraved Train Model) भी शामिल है। यह खास इसलिए भी है क्योंकि ये उपहार भारत की शिल्प कला की मिसाल पेश करती है। पीएम मोदी (PM Modi) ने सांस्कृतिक रूप से जम्मू कश्मीर में इस्तेमाल किए जाने वाले पशमीना शॉल (Pashmina Shawl) भी अमेरिकी राष्ट्रपति को भेंट किया है।

एंटीक सिल्वर हैंड-एंग्रेव्ड ट्रेन मॉडल को महाराष्ट्र के कुशल कारीगरों ने तैयार किया था। महाराष्ट्र का सिल्वर मेटलवर्किंग के क्षेत्र में अद्वितीय स्थान है। यह विंटेज मॉडल 92.5% सिल्वर से बना है और इसमें पारंपरिक तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है, जैसे कि एंग्रेविंग, रिपूसे (रिवर्स हथौड़ा मारकर डिजाइन बनाना), और एक मुश्किल फिलिग्री वर्क।

बाइडेन को गिफ्ट की “DELHI – DELAWARE” ट्रेन

इतना ही नहीं, यह मॉडल ट्रेन मॉडल भारत और अमेरिका के बीच मजबूत संबंधों को भी दर्शाता है। इसमें मुख्य कैरिज के किनारे “DELHI – DELAWARE” और इंजन के किनारे “INDIAN RAILWAYS” को हिंदी और अंग्रेजी में अंकित किया गया है। ठीक उसी तरह जैसे भारतीय रेल की पैसेंजर ट्रेनों में लिखा होता है।

PM Narendra Modi gifted an antique silver hand-engraved train model to US President Joe Biden. This vintage silver hand-engraved train model is a rare piece, crafted by artisans from Maharashtra. Made of 92.5% silver, the model showcases the pinnacle of Indian metalworking… pic.twitter.com/7C84WBZUG4

— ANI (@ANI) September 22, 2024

इस शिल्पकारी ने न सिर्फ कारीगरों की अद्वितीय शिल्प-कौशल को दुनिया के सामने पेश किया है, बल्कि भारतीय रेलवे के लंबे इतिहास और इसके वैश्विक प्रभावों पर दर्शाता है। भारतीय रेलवे सिस्टम (Indian Railway System) अपने बड़े नेटवर्क और डायवर्स ट्रेनों के साथ, भारतीय संस्कृति और टेक डेवलपमेंट का प्रतीक है।

अमेरिका ने लौटया भारत का ‘नायाब’ खजाना, प्रधानमंत्री ने जताया आभार

मसलन, यह सिर्फ एक वस्तु नहीं, बल्कि संस्कृति और इतिहास का समागम है। इस मौके पर राष्ट्रपति बाइडेन ने प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) की इस अनूठी भेंट की सराहना की और इस ट्रेन मॉडल (Train Model) को भारत-अमेरिका संबंधों की दिशा में एक अहम प्रतीक माना।

जिल बाइडेन के लिए भेंट की पशमीना शॉल

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति बाइडेन को पश्मीना शॉल भी गिफ्ट किया है। इस शॉल को खास तरीके से तैयार किया गया था। पश्मीना शॉल (Pashmina Shawl) पेपर माचे बॉक्स में अमेरिका की फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन (America’s First Lady Jill Biden) के लिए गिफ्ट है। असाधारण गुणवत्ता और अद्वितीय सुंदरता वाली पश्मीना शॉल (Pashmina Shawl)  जम्मू और कश्मीर से आती है।

Tags: international Newsjoe bydenNational newspm modipm modi us tourquad summit
Previous Post

अनुरा कुमारा दिसानायके बने श्रीलंका के नए राष्ट्रपति, भारत के लिए झटका

Next Post

आग की लपटों में आया राहुल वैद्य चेहरा, निकली सिंगर की चीख

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

सीमांत क्षेत्रों तक आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता: CM धामी

25/10/2026
उत्तराखंड

CM धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत

25/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

25/10/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

24/10/2026
छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर बानबरद में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन में शामिल हुए CM साय

24/10/2026
Next Post
Rahul Vaidya

आग की लपटों में आया राहुल वैद्य चेहरा, निकली सिंगर की चीख

यह भी पढ़ें

Shankaracharya Swami Swaroopanand Saraswati

शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती हुए ब्रह्मलीन, 99 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

11/09/2022
Lord Shiv

दुश्मनों से रहते हैं हरदम परेशान, तो सोमवार के दिन करें ये खास उपाय

01/10/2025

सरियों से भरा ट्रक लूटने वाले गैंग का किया खुलासा, तीन गिरफ्तार

04/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version