• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राहुल गांधी ने अमेठी के मंदिरों के लिए भेजी पूजन सामग्री

Writer D by Writer D
06/04/2022
in उत्तर प्रदेश, अमेठी, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अमेठी। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने नवरात्र के इस मौके पर देवी मंदिरों के लिए पूजन सामग्री भेज कर अमेठी से अपना प्यार कम न होने का संकेत दिया है।

राहुल गांधी 15 वर्ष अमेठी से सांसद रहे, लेकिन 2019 के आम चुनाव में वह भाजपा की स्मृति ईरानी से चुनाव हार गये। इस समय राहुल गांधी केरल के वायनाड से सांसद हैं। इस साल उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में राहुल और उनकी बहन प्रियंका दोनों ने ही पार्टी की कमान संभाली थी। इसके बावजूद अमेठी की चारों सीटों मे कही भी खाता नहीं खुल सका।

अमेठी में दो सीटें सपा और दो भाजपा ने जीतीं।  सभी चारों सीटों पर कांग्रेस को भारी पराजय का सामना करना पड़ा था।  चैत्र नवरात्र के महापर्व के इस मौके पर राहुल गांधी ने अमेठी के देवी मंदिरों के लिए पूजन सामग्री भेजी है जिसका मंदिरों तक पहुचाने का काम अमेठी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल कर रहे हैं।

कांग्रेस के जिला मीडिया प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि नवरात्र के पावन अवसर पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एवं महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा  द्वारा अमेठी की सुख- समृद्धि हेतु जिले के प्रसिद्ध देवी मंदिरों पर पूजन- अर्चन के लिए पूजन सामग्री भेजी गई है।

उक्त पूजन सामग्री को जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अन्य पदाधिकारियों द्वारा मंँ कालिकन भवानी धाम संग्रामपुर, मां देवी पाटन धाम अमेठी, माँ दुर्गंनभावनी धाम भवनशाहपुर गौरीगंज, बूढन माता धाम गौरीगंज एवं समसेरियन धाम शाहगढ़ में मन्दिर के महंत/पुजारी के सानिध्य में माँ की चरणों में समर्पित किया गया।

सिंह ने कहा कि राहुल और प्रियंका हमेशा कहते रहे हैं कि अमेठी से उनका राजनीतिक नहीं बल्कि घर-परिवार का रिश्ता है तथा परिवार के प्रति वे हमेशा अपनी जिम्मेदारी निभाते रहे हैं आज भी निभा रहे हैं।

राहुल गांधी द्धारा पूजा सामग्री भेजे जाने पर भाजपा नेता जिला पंचायत अध्यक्ष अमेठी राजेश अग्रहरि ने कहा कि कांग्रेस का अमेठी में वजूद खत्म हो गया है। उनका कहना था कि राहुल गांधी कुछ भी कर लें ,अमेठी की जनता समझ चुकी है कि विकास किससे होना है। अग्रहरि ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा अमेठी के साथ छल किया है।

Tags: amethi newsrahul gandhiup news
Previous Post

गैंगरेप का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Next Post

शातिर लुटेरे को STF ने किया गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Savin Bansal
राजनीति

DM सविन बंसल ने 4 वीं मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता का किया उद्घाटन

31/10/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में ‘साहित्यिक महाकुंभ’ का मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

31/10/2025
Calibration flight makes successful landing at Noida International Airport
उत्तर प्रदेश

कैलिब्रेशन फ्लाइट ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर की सफल लैंडिंग

31/10/2025
CM Yogi
Main Slider

चुनाव में राहुल गांधी की इंट्री, बीजेपी व एनडीए की जीत की गारंटी- योगी आदित्यनाथ

31/10/2025
Paddy
उत्तर प्रदेश

पूर्वी उत्तर प्रदेश में पहली नवंबर से होगी धान खरीद

31/10/2025
Next Post
arrested

शातिर लुटेरे को STF ने किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Life Imprisonment

हत्यारे पुत्र को आजीवन कारावास की सजा

16/12/2022
भारत-यूएस

भारत  के साथ खड़ा हुआ US,  LAC पर ड्रैगन की आक्रमकता को लेकर सीनेट में आलोचना प्रस्ताव पेश

14/08/2020
Jyoti Maurya

PCS ज्योति मौर्या के खिलाफ जांच शुरू, पति ने लगाएं थे ये गंभीर आरोप

02/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version