• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अबू आजमी के ठिकानों में आयकर विभाग के छापे

Writer D by Writer D
05/10/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Abu Azmi

Abu Azmi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी ( Abu Azmi) की बेनामी संपत्तियों की तलाश में आयकर विभाग ने तीन शहरों में उनके करीबियों के ठिकानों पर छापा मारा है। बृहस्पतिवार को आयकर विभाग, लखनऊ की बेनामी विंग के अधिकारियों की टीम ने उनके करीबियों के मुंबई, वाराणसी और लखनऊ  ठिकानों पर बेनामी संपत्तियों से जुड़े तमाम दस्तावेजों को बरामद किया है। सूत्रों के मुताबिक छापे की कार्रवाई शुक्रवार को भी जारी रहेगी।

दरअसल, आयकर विभाग ने बीते वर्ष नवंबर माह में अबू आजमी ( Abu Azmi)  और उनके करीबियों के देश भर में 30 ठिकानों पर छापा मारा था। इस दौरान तमाम बेनामी संपत्तियों की खरीद-फरोख्त के बारे में जानकारी मिली थी। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, वाराणसी, कानपुर और लखनऊ में छापों के बाद अबू आजमी पर 160 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी करने का आरोप भी लगा था।

इन ठिकानों से मिले दस्तावेजों की करीब दस महीने तक चली जांच के बाद बृहस्पतिवार को मुंबई, वाराणसी और लखनऊ में उनके करीबियों के ठिकानों को आयकर विभाग की बेनामी विंग ने फिर से खंगालना शुरू किया है। सूत्रों के मुताबिक वाराणसी में विनायक ग्रुप के ठिकानों पर भी छापा मारा गया है। विनायक ग्रुप समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव रहे गणेश गुप्ता का है। उनका निधन होने के बाद परिजन इसे संचालित कर रहे हैं। इस ग्रुप के वाराणसी में तमाम आलीशान मॉल, रिहायशी बहुमंजिला इमारतें, शॉपिंग कॉम्पलेक्स आदि हैं।

अधिकारियों के मुताबिक अबू आजमी ( Abu Azmi) को हवाला के जरिए 40 करोड़ रुपये मिलने की जांच में पुष्टि हुई थी। मुंबई में अबू आजमी का कारोबार संभालने वाले अनीस आजमी के जरिए इस रकम को इधर से उधर किया जाता था। फिलहाल आयकर विभाग के अधिकारी छापों में हुई बरामदगी के बारे में सूचना देने से बच रहे हैं।

Tags: abu azmiIncome Tax RaidIT RaidLucknow Newssp mla abu azmi
Previous Post

शाहजहांपुर रोड तोड़ने के मामले में सीएम योगी ने दिये कठोर निर्देश, दोषियों से होगी क्षतिपूर्ति की वसूली

Next Post

राजौरी में मेजर ने साथियों पर बरसाईं गोलियां, कई जवानों की हालत गंभीर

Writer D

Writer D

Related Posts

Krishi Sakhi
Main Slider

गो संरक्षण के साथ-साथ बड़ी संख्या में रोजगार का मास्टर प्लान तैयार

15/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

महराजगंज में मुख्यमंत्री ने बांटे स्वीकृति पत्र, चेक और टूलकिट

15/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में पिछड़ा वर्ग के लोगों को शीघ्र मिल रहा न्याय, आयोग ने 87% से अधिक शिकायतों का निस्तारण किया

15/05/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार कृषि, एमएसएमई, नवाचार व सुशासन पर तैयार कर रही विकास का नया रोडमैप

15/05/2026
CM Dhami
राष्ट्रीय

उत्तराखंड कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी सौगात, महंगाई भत्ता 58% से बढ़ाकर 60% किया गया

15/05/2026
Next Post
Firing

राजौरी में मेजर ने साथियों पर बरसाईं गोलियां, कई जवानों की हालत गंभीर

यह भी पढ़ें

keshav maurya

उप्र में चल रही भाजपा की बयार, सपा रहे घर वापसी को तैयार : केशव मौर्य

22/01/2022
illogical mobile number

ये है दुनिया का सबसे मनहूस मोबाइल नंबर, जिसने भी यूज किया उसने गंवा दी अपनी जान

09/01/2021
weight gain diet

जल्दी वजन बढ़ाने के लिए करें इन चीजों का सेवन

15/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version