• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लॉकडाउन से रेलवे हुआ कंगाल , पेंशन व सैलरी देने के लिए वित्त मंत्रालय से लगाई गुहार

Desk by Desk
25/07/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

नई दिल्ली। कोरोना के कारण मार्च माह के अंतिम सप्ताह में लॉकडाउन लगाने के बाद से ही इंडियन रेलवे का पहिया थमा हुआ है। हालांकि, कुछ श्रमिक स्पेशल ट्रेनें और माल गाड़ियां सुचारु रुप से चल रही हैं, लेकिन, अभी भी सभी ट्रेनों को नहीं शुरू किया गया है।

इसी बीच अब खबर आ रही है रेलवे आर्थिक तंगी से भी जूझ रहा है। एक अंग्रेजी अखबार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, रेल मंत्रालय ने अब वित्त मंत्रालय को एक लेटर लिखकर तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। रेलवे के पास इतनी भी पूंजी नहीं बची है कि वह चालू वित्त वर्ष में रिटायर हुए कर्मचारियों को पेंशन दे सके।

15 लाख कर्मचारियों को पेंशन देता है रेलवे

इस रिपोर्ट के मुताबिक, वर्तमान में रेलवे के पास करीब 13 लाख अधिकारी और कर्मचारी हैं। साथ ही, रेलवे करीब 15 लाख रिटायर्ड कर्मचारियों को पेंशन देता है। बता दें कि इंडियन रेलवे पूरी तरह से केंद्र सरकार की ही ईकाई है, लेकिन कर्मचारियों और अधिकारियों की सैलरी देने की जिम्मेदारी रेल मंत्रालय की ही होती है। मंत्रालय ही अपने फंड से इसपर खर्च करता है।

यूपी के शॉपिंग मॉल में अब ब्रांडेड शराब-बीयर की होगी बिक्री

पश्चिम रेलवे को 1800 करोड़ रुपये का घाटा

कुछ अन्य मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि चालू वित्त वर्ष में रेलवे को पेंशन के लिए करीब 53,000 करोड़ रुपये खर्च करने पड़ेंगे। यही कारण है कि फंड की कमी होने के बाद अब रेल मंत्रालय ने नॉर्थ ब्लॉक का रुख किया है। हाल ही में एक रिपोर्ट आई थी, जिसमें पश्चिम रेलवे ने लॉकडाउन की वजह से 1,784 करोड़ रुपये के घाटे के बारे में जानकारी दी थी। इसमें सबअर्बन सेक्शन में 263 करोड़ रुपये और नॉन-सबअर्बन सेक्शन में 1,521 करोड़ रुपये के घाटे के बारे में जानकारी थी।

श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से 430 करोड़ रुपये का रेवेन्यू

गौरतलब है कि लॉकडान के बीच प्रवासी मजदूरों को उनके गृह राज्य पहुंचाने के लिए इंडियन रेलवे श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को शुरू किया था. रेल मंत्रालय ने जानकारी दी है कि 9 जुलाई तक इन श्रमिक स्पेशन ट्रेनो से किराये से आने वाला रेवेन्यू 429.90 करोड़ रुपये रहा है। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि गुजरात से सबसे अधिक 102 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र से 85 करोड़ रुपये, तमिलनाडु से 34 करोड़ रुपये का राजस्व आया है।

इसी रिपोर्ट के हवाले से ​कहा गया है कि श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के किराये से जितना रेवेन्यू मिला है, उसकी तुलना में रेलवे ने ज्यादा खर्च किया है। श्रमिक ट्रेनों के संचालन पर रेलवे ने कुल 2,400 करोड़ रुपये खर्च किया है।

Tags: Coronavirus Lockdownfinance ministryFund CrisisIndian RailwayslockdownMinistry of railwaypensionRailwaysshramik special trainsshramik trains revenueइंडियन रेलवेकोरोना वायरस लॉकडाउनपेंशनफंड की कमीफाइनेंस मिनिस्ट्रीलॉकडाउन से रेलवे कंगाल
Previous Post

पाक में कोरोना मरीजों की संख्या 2.71 लाख पार, अब तक 5787 की मौत

Next Post

रिसर्च : चॉकलेट खाने से कम होता है हृदय रोग का खतरा

Desk

Desk

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Building Collapse
क्राइम

बारिश के बीच भरभराकर गिरी चार मंजिला ईमारत, 9 की मौत; रेस्क्यू जारी

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी से आज मुलाकात करेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय

31/07/2026
Next Post
हृदय रोग का खतरा कम

रिसर्च : चॉकलेट खाने से कम होता है हृदय रोग का खतरा

यह भी पढ़ें

CM Yogi

माफिया राज बनाम कानून के बीच का चुनाव: सीएम योगी

31/03/2024
lalu yadav

फालतू का है कुंभ, इसका कोई मतलब नहीं…, लालू ने NDLS पर भगदड़ पर जताया शोक

16/02/2025
Walnut Scrub

दिवाली पर फेस पर आएगा नेचुरल निखार, करें इसका इस्तेमाल

20/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version