• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देहरादून स्मार्ट सिटी को मिला सेफ सिटी श्रेणी में अवार्ड

Writer D by Writer D
20/03/2022
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। देहरादून स्मार्ट सिटी (Dehradun Smart City) लिमिटेड ने स्मार्ट सिटीज इंडिया अवार्ड्स 2022 की सेफ सिटी (Safe City) श्रेणी में अवार्ड जीता है। देहरादून स्मार्ट सिटी के दून इंट्रीगेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का नामंकन सेफ सिटी श्रेणी में किया गया था।

सेफ सिटी की श्रेणी के तहत देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने दून इंट्रीगेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर परियोजना के तहत किये जा रहे अलग-अलग कार्यों का एक प्रपोजल जमा किया था जिसमें देहरादून को सुरक्षित शहर बनाने के लिए निम्न कार्य किये गए हैं-

-दून इंट्रीगेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के अंतर्गत देहरादून शहर में लगभग 536 अलग-अलग स्थानों पर कैमरे स्थापित किये गए हैं। इससे अब तक 41567 चालान किये गए हैं। इससे तेज़ वाहन चलाने वालों पर रोक लगाई जा सकी।

-शहर में 107 स्थानों पर एमरजेंसी कॉल बॉक्स (ईसीबी) स्थापित किये गए हैं।

-24 स्थानों पर पब्लिक अनोउंसमेंट सिस्टम(पीएएस) लगाए गए हैं।

-50 वैरेबल मैसेज डिस्प्ले बोर्ड (वीएमडी) लगाए गए हैं।

-सिटी एंट्री एग्जिट एवं एंट्री पॉइंट्स पर 58 ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रेकग्नाइजेशन (एएनपीआर) कैमरे स्थापित किये गए हैं।

देहरादून में बने चार और नए कंटेनमेंट जोन

इन कार्यों के आधार पर ही देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने यह अवार्ड जीता है। देहरादून को यह अवार्ड 25 मार्च को इंडियन ट्रेड प्रमोशन आर्गेनाईजेशन (आईटीपीओ) द्वारा दिल्ली में आयोजित अवॉर्ड सेरेमनी कार्यक्रम में दिया जाएगा। दिल्ली के प्रगति मैदान में यह अवार्ड सूक्ष्म, लघु और मध्यम मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा और विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के संयुक्त सचिव अंजू भल्ला द्वारा दिये जाएंगे।

देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड़ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने बताया कि विभिन्न स्तरों पर राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार द्वारा देहरादून स्मार्ट सिटी को सहयोग प्राप्त हो रहा है। इससे देहरादून स्मार्ट सिटी को एक पृथक पहचान मिल रही है।

उन्होंने कहा कि मुझे यह बताते हुए बहुत ख़ुशी हो रही है कि देहरादून स्मार्ट सिटी ने अपने कार्यों के आधार पर कई प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लिया और पुरस्कार भी अर्जित किए हैं। पुरस्कारों से आपके कार्यों को पहचान मिलती है और टीम के मनोबल में भी वृद्धि होती है।

Tags: dehradun newsdehradun smart citysafe city awardUttarakhand News
Previous Post

बिरेन सिंह ही होंगे मणिपुर की सीएम, बीजेपी विधायक दल ने दूसरी बार चुना

Next Post

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अलीगंज में लगेगा प्लेसमेंट कैम्प

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

उत्तराखंड के 500 नर्सेज और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए ₹496 करोड़ की स्वीकृति

23/10/2026
पंजाब

आपत्तिजनक शब्दावली पर घिरे सुखपाल खैहरा, पंजाब विधानसभा से हुए निलंबित

23/10/2026
पंजाब

किसानों को बड़ी राहत, पंजाब के 80% खेतों तक पहुंचा नहरी पानी: भगवंत मान

23/10/2026
Next Post

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अलीगंज में लगेगा प्लेसमेंट कैम्प

यह भी पढ़ें

430 फीट की ऊंचाई से 120 km/hr की रफ्तार से नीचे गिरा युवक, और…

27/03/2022
CM Dhami

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
petrol

दिल्ली में पेट्रोल 100 के पार, जानें अपने शहर के रेट

29/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version