• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिजली के दाम में बढ़ोत्तरी करना बुनकरों को मौत के मुंह में धकेलना जैसा : लल्लू

Desk by Desk
02/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बुनकरों के लिए निर्धारित हो न्यूनतम बिजली का दामः लल्लू

लखनऊ। उत्त्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कोरोना संकट के मद्देनजर बुनकरों के लिए बिजली न्यूनतम दाम पर उपलब्ध कराये जाने की मांग की है।

श्री लल्लू ने मंगलवार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर पॉवरलूम बुनकरों के लिए 2006 से लागू विद्युत प्रतिपूर्ति फ्लैट रेट योजना को पुन: बहाल करने की मांग की है।

रविशंकर प्रसाद का बड़ा आरोप : फेसबुक के कर्मचारी पीएम मोदी को कहते हैं अपशब्द

उन्होने कहा कि राज्य में पॉवरलूम कुटीर उद्योग के लिए 2006 से चली आ रही व्यवस्था को समाप्त करते हुए जनवरी 2020 मीटर रीडिंग आधारित प्रतिपूर्ति योजना को लागू कर दिया गया है, जिसके चलते पहले से ही संकटग्रस्त बुनकर समुदाय भुखमरी के कगार पर खड़ा हो गया है ।

उन्होने कहा कि बुनकरों का सारा कारोबार चौपट हो चुका है, घर चलाने के लिए बुनकर रिक्शा चलने और घर के सामान बेचने को मजबूर हो गया है ऐसे में बिजली के दाम में बढ़ोत्तरी करना उन्हें मौत के मुँह में धकेलना होगा।

यूपी के सरकारी स्कूलों में अब NCERT पाठ्यक्रम चलेगा, जानें कब से होगा लागू?

लल्लू ने जारी बयान में कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान उन्होंने नियम 51 के तहत बुनकरों का सवाल प्रमुखता से उठाते हुए सरकार से बुनकर हित के लिए कांग्रेस शासन में बनाये गये राम शाह कमीशन की रिपोर्ट को लागू किये जाने की बात कही थी। बुनकरों के आर्थिक और शैक्षिक पिछड़ेपन की समस्याओं को दूर करने के लिए अन्य आयोगों की भांति बुनकर आयोग का गठन किया जाए। उन्होंने मांग की कि हथकरघा उद्योग के बेहतरी के लिए ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाये।

Tags: 24ghante oline.comajay kumar lalluBJP GovernmentIncrease in electricity pricessocial justice killing in broad daylightweavers commissionअजय कुमार लल्लूबिजली के दामों में बढ़ोत्तरीबुनकर आयोग
Previous Post

जामिया के प्रोफेसर डिजाइन करेंगे अयोध्या कि मस्जिद, सुन्नी वक्फ बोर्ड ने दी जिम्मेदारी

Next Post

यूपी में थाने बने दलितों पर अत्याचार करने के अड्डे : संजय सिंह

Desk

Desk

Related Posts

Bread Halwa
खाना-खजाना

मीठे में बनाएं ब्रेड का हलवा, बदल जाएगा मुंह का जायका

28/05/2026
Balvatika
उत्तर प्रदेश

बालवाटिका से बदल रही बुनियादी शिक्षा की तस्वीर, योगी सरकार प्री-प्राइमरी शिक्षा की मजबूत कर रही नींव

27/05/2026
firing on property dealer
Main Slider

लखनऊ में बेखौफ बदमाशों का आतंक, दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

27/05/2026
Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

‘महा विद्युत आपदा’ पर अखिलेश का तंज, बोले- गनीमत है CM ने दिल्ली के दूत पर साजिश का आरोप नहीं लगाया

27/05/2026
FIR
उत्तर प्रदेश

BJP नेता पर FIR, महिला डॉक्टर ने लगाए गंभीर आरोप

27/05/2026
Next Post
संजय सिंह

यूपी में थाने बने दलितों पर अत्याचार करने के अड्डे : संजय सिंह

यह भी पढ़ें

corona vaccination in lucknow

योगी की जनता से अपील, वैक्सीनेशन के लिए जिन्हें केन्द्र पर बुलाया जाय, वही पहुंचे

01/05/2021

आजम की रिहाई को संघर्ष से पीछे रही सपा : शिवपाल यादव

22/04/2022
Pregnant

गर्भावस्था में करेंगी ये काम, तो बच्चा होगा स्मार्ट

10/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version