• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रजनीकांत के सिनेमा में 50 साल पूरे, इफ्फी में मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

Writer D by Writer D
03/12/2025
in Main Slider, मनोरंजन
0
Rajinikanth

Rajinikanth

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज एक्टर रजनीकांत (Rajinikanth) के लिए साल 2025 शानदार रहा। ये वो साल है जिसमें रजनीकांत ने फिल्मी दुनिया में अपने 50 साल पूरे किए हैं। इस साल उनकी फिल्म ‘कुली’ भी रिलीज हुई थी, जिसने दुनियाभर में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। रजनीकांत के सिनेमा में 50 साल पूरे होने के मौके पर उन्हें फैंस और दिग्गज हस्तियों ने बधाई दी थी। वहीं अब उन्हें इस उपलब्धि पर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (इफ्फी) में भी सम्मानित किया गया।

रजनीकांत (Rajinikanth) को हाल ही में मिले सम्मान पर उनकी बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत और उनका पूरा परिवार बेहद खुश है। रजनीकांत की बेटी ने सोशल मीडिया पर हाल ही में कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए बताया है कि वो पिता के सिनेमा में पांच दशक पूरे होने का जश्न मना रही हैं। उन्होंने बताया कि ऐसा लग रहा है जैसे सब कुछ मिल गया हो।

रजनीकांत (Rajinikanth) को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

दक्षिण भारतीय सिनेमा के साथ-साथ बॉलीवुड में भी अपने हुनर की छाप छोड़ने वाले रजनीकांत को इफ्फी में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया था। इस मौके पर उनके साथ उनका पूरा परिवार मौजूद रहा। ऐश्वर्या ने इंस्टाग्राम हैंडल पर इसकी झलक दिखाई है।

ऐश्वर्या ने कहा- ‘सब कुछ मिल गया…’

ऐश्वर्या रजनीकांत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें ऐश्वर्या अपने पैरेंट्स के अलावा परिवार के और भी सदस्य के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ”मेरा दिल कृतज्ञता से भरा हुआ है। अपने प्रिय अप्पा “द सुपरस्टार” के सिनेमा में 50वें साल का जश्न मना रही हूं। अपनी टीम, अपने दो आधार और अपने परिवार के साथ खड़े होने से सब कुछ समझ में आ गया। ऐसा लगता है हमें सब कुछ मिल गया। हर चीज के लिए भगवान का धन्यवाद। सभी फैंस की आभारी हूं। प्रार्थना है कि चारों तरफ सकारात्मकता बनी रहे।”

1975 में किया था डेब्यू

रजनीकांत ने साल 1975 की तमिल फिल्म ‘अपूर्वा रागंगल’ से एक्टिंग डेब्यू किया था। इसमें वो छोटी सी निगेटिव भूमिका में नजर आए थे। साउथ में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में देने वाले रजनीकांत ने बॉलीवुड में भी 20 से ज्यादा फिल्में की हैं। एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो अब 2026 में रिलीज होने वाली फिल्म ‘जेलर 2’ में नजर आएंगे।

Tags: Rajinikanth
Previous Post

दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की दूसरी किस्त जारी, सीएम ने ट्रांसफर किए इतने करोड़ रुपए

Next Post

Redmi 15C 5G आज लॉन्च होगा, AI फीचर्स के साथ धमाल मचाएगा ये फोन

Writer D

Writer D

Related Posts

WhatsApp
Main Slider

WhatsApp का नया ‘जादू’: 15 मिनट में मैसेज गायब! अब चैट में नहीं बचेगा कोई भी ‘सबूत’

23/03/2026
Cold storage wall collapses in Prayagraj
Main Slider

प्रयागराज में कोल्ड स्टोर की दीवार गिरी

23/03/2026
cm yogi
Main Slider

भारत के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है बलिदानियों का त्याग: मुख्यमंत्री योगी

23/03/2026
Flight Collides
Main Slider

बड़ा विमान हादसा टला! न्यूयॉर्क में फायर ट्रक के परखच्चे उड़े, यहूदी यात्रियों से भरी फ्लाइट में मची चीख-पुकार

23/03/2026
Chaitra Navratri
Main Slider

Chaitra Navratri: ऐसे लोगों को नहीं करना चाहिए उपवास, जानें पूजा के नियम

22/03/2026
Next Post
Redmi 15C 5G: आज लॉन्च होगा बैटरी का ‘Big Boss’, AI फीचर्स के साथ धमाल मचाएगा ये फोन

Redmi 15C 5G आज लॉन्च होगा, AI फीचर्स के साथ धमाल मचाएगा ये फोन

यह भी पढ़ें

अर्जुन राम मेघवाल कोरोना पॉजिटिव

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल कोरोना वायरस पॉजिटिव

08/08/2020
महिमा चौधरी

महिमा चौधरी ने बताया- सुभाष घई ने प्रोड्यूसर्स को मेरे साथ काम करने से किया था मना

12/08/2020
लालजी टंडन को श्रद्धांजलि

टंडन जी और लखनऊ एक दूसरे के बिना अधूरे हैं, चौक चौराहा अब होगा लालजी टंडन चौक

25/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version