• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

30 साल बाद जेल से बाहर निकली राजीव गांधी हत्याकांड में दोषी नलिनी, कही ये बात

Writer D by Writer D
12/11/2022
in राष्ट्रीय, नई दिल्ली
0
Nalini Sriharan

Nalini Sriharan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वेल्लोर। राजीव गांधी हत्याकांड (Rajeev Gandhi Murder Case) में दोषी नलिनी श्रीहरन (Nalini Shriharan) को आज जेल से रिहा कर दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने हत्याकांड में शामिल छह दोषियों की रिहाई पर मुहर लगाई थी, जिसका अब शनिवार को पालन हुआ है। हत्याकांड में सजा काट रही दोषी नलिनी श्रीहरन की वेल्लोर जेल से बाहर आने की तस्वीरें भी सामने आई हैं। तीस साल बाद जेल से उनकी रिहाई हुई। नलिनी ( Nalini) के साथ-साथ इस केस में उनके पति मुरुगन समेत संथन, रॉबर्ट पायस और आरपी रविचंद्रन सजा काट रहे थे। उनको भी छोड़ा जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को इन छह दोषियों की रिहाई का आदेश दिया था। ये सभी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के केस में उम्रकैद की सजा काट रहे थे। राजीव को 1991 में तमिलनाडु के श्रीपेरुमबुदुर में एक चुनावी रैली के दौरान बम से उड़ा दिया गया था।

जेल से रिहा होने के बाद नलिनी ( Nalini) ने मीडिया से बात भी की। वह बोलीं कि पिछले 32 सालों में जिन तमिलनाडु वासियों ने उनका सपोर्ट किया है वह उन सबका शुक्रिया करती हैं। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार का भी शुक्रिया किया। वहीं नलिनी के छोटे भाई बग्यानाथन ने कहा कि बहन के बाहर आने की उनको बहुत खुशी है।

निकाय अधिकारी डेंगू पर नियंत्रण के लिए डाक्टरों सेे परामर्श कर लोगों को करें जागरूक: ए के शर्मा

उच्चतम न्यायालय की बेंच ने माना कि दोषियों ने 30 साल से ज्यादा का वक्त जेल में काटा है और सजा के दौरान उनका बर्ताव ठीक था। इसी केस में सुप्रीम कोर्ट ने अन्य दोषी ए जी पेरारिवलन (A G Perarivalan) को पहले ही रिहा कर दिया था। वह भी उम्रकैद की ही सजा काट रहे थे।

वैसे राजीव हत्याकांड में इन लोगों को दोषी ठहराते हुए सजा ए मौत की सजा सुनाई थी। 2001 में सुप्रीम कोर्ट ने इस सजा को सही भी ठहराया था। लेकिन 2001 में नलिनी की मौत की सजा को उम्रकैद में बदल दिया गया। उनकी एक बेटी है, इस दलील पर कोर्ट ने यह फैसला दिया था। बाद में पेरारीवलन, संथन और मुरुगन की सजा ए मौत को भी उम्रकैद में बदल दिया गया था।

Tags: delhi newsNalini Shriharanrajiv gandhi murder case
Previous Post

निकाय अधिकारी डेंगू पर नियंत्रण के लिए डाक्टरों सेे परामर्श कर लोगों को करें जागरूक: ए के शर्मा

Next Post

भूकंप के तेज झटकों से हिला दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड, घरों-ऑफिस से बाहर निकले लोग

Writer D

Writer D

Related Posts

anand bardhan
राजनीति

रजत जयंती के अवसर पर मुख्य सचिव ने उत्तराखंड पुस्तक मेले का किया शुभारंभ

01/11/2025
Anand Bardhan reviews preparations for PM Modi's visit
राजनीति

पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों का मुख्य सचिव ने लिया जायजा

01/11/2025
Tej Pratap Yadav
Main Slider

अगर तेजस्वी महुआ आए तो मैं … तेज प्रताप यादव की खुली चुनौती

01/11/2025
CM Nayab Singh Saini
Main Slider

रक्तदान से किसी मरीज को नया जीवन मिलता है: मुख्यमंत्री नायब सिंह

01/11/2025
CM Dhami
Main Slider

पहाड़ के लोकपर्व हमारा गर्व, हमारी आत्मा: सीएम धामी

01/11/2025
Next Post
Earthquake

भूकंप के तेज झटकों से हिला दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड, घरों-ऑफिस से बाहर निकले लोग

यह भी पढ़ें

Suspended

प्रभारी निरीक्षक व चौकी प्रभारी सहित तीन पुलिस कर्मी निलंबित, ये है बड़ी वजह

29/10/2023
kangana ranaut

मुंबई पुलिस ने कंगना रनौत को तीसरी बार भेजा समन, क्या आज देंगी हाजिरी?

23/11/2020

ब्लैक स्ट्रैपलेस गाउन में दिखा दिशा पाटनी का हॉट अवतार, टाइगर श्रॉफ ने किया ये कमेंट

04/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version