• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रक्तदान से किसी मरीज को नया जीवन मिलता है: मुख्यमंत्री नायब सिंह

Writer D by Writer D
01/11/2025
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
CM Nayab Singh Saini

CM Nayab Singh Saini

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पंचकूला: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने आज किसान भवन, सैक्टर 14, पंचकूला में श्री गुरू तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस पर आयोजित राज्यस्तरीय रक्तदान शिविर का शुभारम्भ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज का दिन हरियाणा के निर्माण का उत्सव और श्री गुरू तेग बहादुर जी के बलिदान से प्रेरणा लेने का दिन है। उनका यह बलिदान किसी एक समुदाय के लिए नहीं था। वह समस्त मानवता की स्वतंत्रता, धार्मिक आस्था और अभिव्यक्ति की आजादी के लिए था। मुख्यमंत्री ने रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को बैज लगाकर उनका हौसला बढाया। स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव और सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने कहा कि इस रक्तदान शिविर का आयोजन श्री गुरु तेग बहादुर जी को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि धर्म की रक्षा केवल तलवार से नहीं, बल्कि त्याग और सत्य से होती है। जब औरंगजेब के अत्याचार से भारत की आत्मा कराह रही थी, जब धर्म परिवर्तन के लिए लोगों को मजबूर किया जा रहा था, तब श्री गुरु तेग बहादुर जी ने कहा था सीस दिया पर धर्म न दिया।

Image

शहीदी दिवस पर रक्तदान महादान

उन्होंने (CM Nayab Singh Saini) कहा कि आज श्री तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस के अवसर पर जब हम रक्तदान कर रहे हैं, तो यह केवल किसी को जीवन दान देने तक सीमित नहीं है, बल्कि गुरु जी के संदेश का सबसे बड़ा पालन है। गुरु जी ने हमें दूसरों के लिए अपना जीवन न्यौछावर करने का पाठ पढ़ाया था। आज हम अपना रक्त देकर उसी परोपकार की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। रक्तदान, जीवनदान है और जीवनदान से बड़ा कोई धर्म, कोई सेवा, कोई उपासना नहीं है।

नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने कहा कि रक्तदान से किसी मरीज को नया जीवन मिलता है। वह सदा रक्तदाता का आभारी रहता है। विज्ञान चाहे आज नित नई प्रगति कर रहा है। लेकिन अभी तक विज्ञान रक्त का कोई विकल्प नहीं ढूंढ पाया है। रक्त को बनाया नहीं जा सकता, केवल दान से प्राप्त रक्त से ही किसी की जिंदगी बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि जब आप रक्तदान करते हैं, तो आप न केवल किसी एक व्यक्ति के जीवन को बचाते हैं, बल्कि एक पूरे परिवार को संकट से उबारते हैं। इसलिए आज हम सभी को यह समझना होगा कि रक्तदान एक सामाजिक जिम्मेदारी भी है।

Tags: CM Nayab Singh
Previous Post

पहाड़ के लोकपर्व हमारा गर्व, हमारी आत्मा: सीएम धामी

Next Post

अगर तेजस्वी महुआ आए तो मैं … तेज प्रताप यादव की खुली चुनौती

Writer D

Writer D

Related Posts

Honey Face Pack
Main Slider

डल हो गए चेहरे पर लगाएं ये फेस पैक, खिल जाएगी स्किन

14/07/2026
Sandalwood Face Pack
Main Slider

टैनिंग से राहत देगा चंदन, जानें फेस पैक बनाने का तरीका

14/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

डीएम ने माई भारत योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के दिए निर्देश

13/07/2026
Chhattisgarh gets five new government medical colleges
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ को मिले पांच नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रीका जताया आभार

13/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

युवाओं को इंटर्नशिप, नेतृत्व और कौशल विकास से जोड़ने पर जोर, मयूर दीक्षित ने दिए निर्देश

13/07/2026
Next Post
Tej Pratap Yadav

अगर तेजस्वी महुआ आए तो मैं … तेज प्रताप यादव की खुली चुनौती

यह भी पढ़ें

पीएसी के 44 जवान कोरोना पॉजिटिव

मिस्र में कोरोना के 167 नये मामले दर्ज, संक्रमितों की संख्या 1 लाख के करीब

09/08/2020
Maruti Suzuki

Maruti की नई गाड़ियों पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, फटाफट उठाएं मौके का फायदा

03/12/2022
Beard

दाढ़ी मूछों में नजर आने लगा है सफेद बाल, तो इससे करें काला

08/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version