• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रक्षा मंत्री ने औली मिलिट्री स्टेशन में की ‘शस्त्र पूजा’, सैनिकों के साथ मनाया दशहरा

Writer D by Writer D
05/10/2022
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Rajnath Singh

Rajnath Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चमोली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने बुधवार को सुबह चमोली (उत्तराखंड) के औली मिलिट्री स्टेशन में ‘शस्त्र पूजा’ की और इसके बाद सैनिकों के साथ दशहरा मनाया। इस मौके पर उन्होंने सैनिकों से कहा कि जब-जब हमारे पड़ोसियों ने भारत की सुरक्षा को लेकर संकट पैदा किया तो उस समय हमेशा आपकी भूमिका सराहनीय रही है। सेना के जवानों की वजह से ही हमारा भारत सुरक्षित है। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया की सेनाओं में भी भारतीय सेनाओं के प्रति सम्मान का भाव पैदा हुआ है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh)  इस बार उत्तराखंड में दशहरा का पर्व मना रहे हैं। इसी क्रम में रक्षा मंत्री सुबह साढ़े आठ बजे सेना प्रमुख मनोज पांडे के साथ औली पहुंचे। उन्होंने चमोली के औली सैन्य स्टेशन में विजयदशमी के अवसर पर ‘शस्त्र पूजा’ की और सैनिकों के साथ दशहरा मनाया। उन्होंने शस्त्रों का पूजन करने के बाद अवलोकन भी किया। उन्होंने सैनिकों को भी संबोधित किया। सिंह ने कहा कि आपके हाथों में देश सुरक्षित है और यही भरोसा हम हर देशवासियों को दिलाते हैं। विजयदशमी ऐसा पर्व है जिसमें ‘आयुध पूजन’ की भारत में लंबी परंपरा रही है। दुनिया में कहीं भी ‘शस्त्र पूजा’ नहीं होती, जबकि भारत अकेला देश है, जहां शास्त्रों और शस्त्रों यानी दोनों की पूजा की जाती है।

DASHARA

उन्होंने कहा कि हथियार हमारी और हमारे देश की रक्षा करते हैं। इसलिए साल में एक बार विजयादशमी के अवसर पर उनकी पूजा करने का विधान है। आपसे मिले भरोसे के कारण ही हम भारत को ऊंचाइयों तक ले जाने का सफल प्रयास कर पा रहे हैं। दुनिया की उत्कृष्ट सेनाओं में भारत की गिनती होने से हमारी प्रतिष्ठा बड़ी तेजी के साथ बढ़ी है। आज अगर भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बोलता है तो सारी दुनिया कान खोलकर सुनती है। राजनाथ सिंह ने सैनिकों से एक देश भक्ति गीत सुनाने का आग्रह किया तो एक सैनिक ने फिल्म कर्मा का गाना ‘हर करम अपना करेंगे, ये वतन तेरे लिए….’ सुनाकर माहौल जोशीला कर दिया। पूरे गाने के दौरान रक्षा मंत्री, सेना प्रमुख और मौजूद जवान तालियां बजाकर हौसला अफजाई करते रहे।

संघ की विजयदशमी में पहली बार महिला चीफ गेस्ट, मोहन भागवत ने की शस्त्र पूजा

रक्षा मंत्री (Rajnath Singh)  बनने के बाद से राजनाथ सिंह हर साल विजयदशमी का दिन देश के जवानों के बीच बिताते हैं। दशहरा पर्व पर उनसे बातचीत करते हैं और फिर शस्त्र पूजा यानी आयुध पूजन में भी शामिल होते हैं। पिछले साल उन्होंने डीआरडीओ में शस्त्र पूजन किया था। इसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रक्षा क्षेत्र का आधुनिकीकरण करने के लिए आयुध निर्माणी बोर्ड (ओएफबी) के 41 कारखानों को कॉरपोरेट कल्चर के सात उपक्रमों (डीपीएसयू) में बदलकर 07 नई कंपनियों का उद्घाटन किया था।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 2020 में पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में सुकना वार मेमोरियल पर शस्त्र पूजन किया था। इससे पहले फ्रांस यात्रा के दौरान राजनाथ सिंह ने भारत को मिले पहले राफेल लड़ाकू विमान की पूजा की थी। औली सैन्य स्टेशन के बाद वे चीन सीमा से सटे देश के अंतिम गांव माणा जाएंगे, जहां वे सीमा पर सेना और आईटीबीपी की अग्रिम चौकियों का निरीक्षण करने के साथ ही सैनिकों के संग दशहरा का पर्व मनाएंगे। इसके साथ ही आज रक्षा मंत्री भगवान नारायण के दर्शन के लिए बदरीनाथ धाम भी जाएंगे।

Tags: Rajnath singhUttarakhand News
Previous Post

सीएम योगी ने जनता दरबार में सुनी फरियादियों की फरियाद

Next Post

दुर्गा पूजा मेले में मिठाई खाने से 26 लोग बीमार, दो की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Kapal Kriya
धर्म

कपाल क्रिया क्या होती है, जानें मृत्यु के बाद क्यों जरूरी है

25/04/2026
Vat Savitri Vrat
Main Slider

वट सावित्री व्रत पर जरूर करें ये अचूक उपाय, हर मनोकामना हो जाएगी पूरी!

25/04/2026
Saunf Sharbat
Main Slider

यह शरबत रखेगा आपको कूल, मिनटों में ऐसे करें तैयार

25/04/2026
Rajma Dosa
खाना-खजाना

दिन की शुरुआत इस डिश से करें

25/04/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री

24/04/2026
Next Post
The entire family was found dead

दुर्गा पूजा मेले में मिठाई खाने से 26 लोग बीमार, दो की मौत

यह भी पढ़ें

मणिपुर हमले की MNPF ने ली जिम्मेदारी, नोट जारी कर जवानों को दी ये नसीहत

13/11/2021
449 रुपए में हर रोज 4GB डेटा, Airtel का ये प्लान Jio और Vi पर भारी!

मात्र इतने रुपए में हर रोज 4GB डेटा, Airtel के इस प्लान ने Jio और Vi की उड़ा दी नींद

20/12/2025
traffic singnal

लखनऊ: चालान काटने पर युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, दरोगा की टोपी को किया लॉक

20/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version