• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Rajya sabha Election: BJP ने जारी की कैंडिडेट्स की लिस्‍ट, यूपी में लक्ष्‍मीकांत वाजपेयी को मिला टिकट

Writer D by Writer D
29/05/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
UP MLC Election Result

UP MLC Election Result

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्यसभा चुनाव (Rajya sabha Election) के लिए अपने कैंडिडेट्स की लिस्‍ट जारी कर दी है। यूपी से लक्ष्‍मीकांत वाजपेयी और राधामोहन अग्रवाल समेत छह लोगों के नाम का ऐलान किया गया है।

हालांकि प्रदेश से 11 सीटों के लिए चुनाव होना है, जिसमें से 8 सीटों पर भाजपा (BJP ) और उसके सहयोगी दल आसानी से जीत हासिल कर सकते हैं। इससे पहले समाजवादी पार्टी अपने तीन कैंडिडेट घोषित कर चुकी हैं। वैसे उत्तर प्रदेश से कुल 31 सदस्य राज्यसभा के लिए चुने जाते हैं।

भाजपा (BJP ) ने यूपी से पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष लक्ष्‍मीकांत वाजपेयी के अलावा गोरखपुर के पूर्व विधायक डॉ. राधामोहन अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह नागर, बाबूराम निषाद, दर्शना सिंह और संगीता यादव को टिकट दिया है।वैसे पार्टी ने सुरेंद्र सिंह नागर को फिर से राज्‍यसभा भेजने का फैसला किया है।

जानकारी के मुताबिक, भाजपा (BJP ) दो और नामों का ऐलान जल्‍दी कर सकती है। बता दें कि रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने विभिन्न राज्‍यों के लिए राज्यसभा कैंडिडेट की लिस्‍ट जारी की है। चुनाव आयोग ने देश की कुल 57 राज्यसभा सीटों के लिए जो कार्यक्रम जारी किया है उसके मुताबिक, 10 जून को मतदान होगा और नतीजे भी उसी दिन आ जाएंगे।

यूपी में भाजपा (BJP ) अपने सहयोगियों के साथ जीत सकती है 8 सीटें

उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यीय विधानसभा में एनडीए के 272 विधायक हैं। जबकि सपा गठबंधन के पास कुल 125 सदस्य हैं। एक राज्यसभा सदस्य को जिताने के लिए कम से कम 34 सदस्यों का समर्थन मिलना जरूरी है। उस हिसाब से देखें तो भाजपा 11 में से आठ सीटें आसानी से जीतने की स्थिति में है।

कार्यकर्ता हमारा आधार है और संगठन ही हमारी सबसे बड़ी ताकत : केशव मौर्य

जबकि सपा गठबंधन भी तीन सीटें आसानी से जीत सकता है। इस चुनाव में सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस और बसपा को होगा। इन दोनों ही दलों का हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में प्रदर्शन बहुत खराब रहा था। कांग्रेस को दो और बसपा को मात्र एक सीट ही हासिल हुई थी, लिहाजा यह दोनों दल अपने दम पर एक भी सदस्य जिताने की स्थिति में नहीं हैं।

Tags: BJP candidatesbjp candidates for upLucknow Newsrajyasabha election
Previous Post

कार्यकर्ता हमारा आधार है और संगठन ही हमारी सबसे बड़ी ताकत : केशव मौर्य

Next Post

परिवार पर बोझ नहीं स्वावलंबन का आधार बन रहे युवा :सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Home
Main Slider

न चीजों को भूलकर भी न करें नजरंदाज, बुरा होने का होता है संकेत

11/05/2026
Anjeer ki Kheer
Main Slider

डायबिटीज के मरीज ऐसे बनाएं ये खीर

11/05/2026
Stuffed Parwal
Main Slider

बेहद लाजवाब लगती है ये डिश, नोट कर लें मजेदार रेसिपी

11/05/2026
Rooh Afza Sharbat
Main Slider

गर्मी से राहत देता है ये ड्रिंक, चाहे तो रोजाना करें सेवन

11/05/2026
फैशन/शैली

पतली आईब्रो को बनाना है घना, तो करें इस रस का इस्तेमाल

11/05/2026
Next Post
cm yogi

परिवार पर बोझ नहीं स्वावलंबन का आधार बन रहे युवा :सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Uttarakhand Earthquake Alert App

भूकंप अलर्ट एप बनाने वाला उत्तराखंड बना पहला राज्य, CM धामी ने किया लॉंच

04/08/2021

योगी जी की कृपा से मेरे पांच रूप है : डा. कफील

17/03/2022
M-Pox

मंकीपॉक्स को लेकर प्रदेश का स्वास्थ्य महकमा अलर्ट, अमौसी एअरपोर्ट को दिए खास निर्देश

23/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version