• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केंद्र सरकार से बातचीत को लेकर राकेश टिकैत का बड़ा एलान

भाकियू नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि, बातचीत केंद्रीय सरकार को शुरू करनी है। सभी लोग इसके लिए तैयार हैं।

Writer D by Writer D
25/09/2021
in ख़ास खबर, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली । तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसानों के धरना प्रदर्शन के बीच दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बार्डर से राहत भरी खबर आ रही है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कुंडली बार्डर पर आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए कहा है कि, बातचीत केंद्रीय सरकार को शुरू करनी है. सभी लोग इसके लिए तैयार हैं। उन्होंने अपनी तरफ से सकारात्मक पक्ष रखते हुए ये भी कहा कि, अगर केंद्र सरकार बातचीत की शुरुआत करेगी तो संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य इसमें जरूर जाएंगे।

अमेरिका से रह रहे भारतीयों से की अपील

इस दौरान राकेश टिकैत ने कहा कि 27 सितंबर के भारत बंद के बाद किसान मोर्चा देशभर में बैठकें करेगा और लोगों को आंदोलन से जोड़ने का प्रयास करेगा। सभा को संबोधित करते हुए भाकियू नेता टिकैत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अमेरिका दौरे को लेकर कहा कि, वहां बसे भारतीयों और नेताओं से भी गुजारिश की गई है कि वो प्रधानमंत्री के समक्ष कृषि कानून के विरोध में चल रहे आंदोलन का मुद्दा उठाएं। उन्होंने इसको लेकर ट्वीट कर वहां बसे भारतीयों और अन्य लोगों से इस संबंध में अपील की है।

महंत नरेंद्र गिरि की मौत मामले में जुड़ा एक नया एंगल, हुआ ये खुलासा

कृषि कानून की खामियों को करेंगे उजागर

भाकियू नेता राकेश टिकैत ने भी कहा कि कुंडली बार्डर पर विशाल सभा की जा रही है, जिसमें देशभर से साधु-संत और बुद्धिजीवी लोग पहुंचे हैं। कई दिनों से बातचीत रुकी हुई थी, इसीलिए यहां बातचीत के लिए सभी पहुंचे हैं। ये सब तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ केंद्र सरकार की खामियों को उजागर करते हुए हमारे संघर्ष के बारे में बातचीत कर रहे हैं।

संयुक्त किसान मोर्चा लेगा निर्णय-टिकैत

कुंडली बार्डर पर रास्ता खोलने के मामले में राकेश टिकैत ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा जो निर्णय लेगा, वो सभी के लिए मान्य होगा। बता दें कि, स्थानीय लोग रास्ता खोलने को लेकर कई बार पंचायत कर चुके हैं। बीच में दोनों पक्षों में बात बनने की खबर भी आई थी, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पाया है।

Tags: Delhi Farmers ProtestKisan Agitation kundali BorderRakesh Tikait
Previous Post

10 मिनट में 1.5 लीटर कोल्ड ड्रिंक पीना युवक को पड़ा भारी, छह घंटे में हुई मौत

Next Post

तीन बेटियों के कंकाल मिलने के बाद मिला मां का लटकता शव, मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

सीएम धामी ने हल्द्वानी में 147 करोड़ 28.56 लाख की 40 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

28/02/2026
CM Bhajan lal Sharma
राजनीति

राजस्थान सरकार ने तीन शहरों के बदल दिए नाम, माउंट आबू अब होगा आबूराज

28/02/2026
air india
Main Slider

इज़राइल में एयरस्पेस बंद, तेल अविव जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली लौटी

28/02/2026
Bagaha-Patliputra Intercity Express passes over broken track
क्राइम

टूटी पटरी से गुजरी बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस, ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

28/02/2026
Balloon with PIA written on it found in Jammu
क्राइम

जम्मू में LoC पर मिला PIA लिखा गुब्बारा, सर्च ऑपरेशन शुरू

28/02/2026
Next Post
check bounce

तीन बेटियों के कंकाल मिलने के बाद मिला मां का लटकता शव, मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

Om Prakash Rajbhar

उप्र में बड़ा सियासी उलटफेर, बीजेपी गठबंधन में वापसी कर सकते है ओमप्रकाश राजभर

19/03/2022
Mohammad Zubair

फैक्ट चेकर जुबैर को मिली जमानत, जानिए किस शर्त पर सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत

08/07/2022
इकबाल अंसारी Iqbal Ansari

बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी ने जताई राम मंदिर निर्माण में श्रमदान की इच्छा

25/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version