Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

‘ततड़ ततड़’ सॉन्ग पर रणवीर संग नाची राखी

rakhi-sawant-and-ranveer-singh

rakhi-sawant-and-ranveer-singh

मुंबई| सुपरस्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और राखी सावंत (Rakhi Sawant) की मुलाकात हाल ही में इंडियन टेलीविजन एकैडमी (ITA) के दौरान हुई। दोनों कलाकार रेड कार्पेट पर एक दूसरे से टकराए और रविवार को मुंबई में आयोजित किए गए इस इवेंट में राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने रणवीर सिंह (Ranveer Singh)  के साथ जमकर मस्ती की। राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने रणवीर सिंह (Ranveer Singh)  के गाने ‘ततड़ ततड़’ ( tatad tatad )  पर डांस किया और दोनों ने साथ में फोटोशूट भी करवाया। दोनों की क्रेजी जोड़ी को देखकर पापाराजी भी सुपर एक्साइटेड दिखे। इसी दौरान रणवीर सिंह ने अपने एक नन्हें फैन से भी मुलाकात कर ली।

रणवीर सिंह ने खाने की इस ट्रेंड को बताया दिखावा, बोले- जो स्वाद….

राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने शिमरी ब्लैक आउटफिट पहन रखा था और सिर पर रेड कलर का एक हेवी रोज कैरी किया था। राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने रणवीर सिंह (Ranveer Singh)  को हग किया और उनके गाने पर डांस करके कहा, ‘आज मैं पेड़ बनी हूं, फूल लगाया है।’ राखी सावंत ने अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ का आइकॉनिक पोज किया और जब तक वह रणवीर सिंह के साथ रहीं तब तक जोरदार अंदाज में दोनों मस्ती करते दिखाई पड़े।

अनन्या पांडे के स्पॉटबॉय बने रणवीर सिंह,छाता लेकर घुमा रहे हैं

कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा, ‘इन दोनों का पागलपन और एनर्जी लेवल बराबर है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘राम मिलाई जोड़ी… लग रही है एक दम।’ एक यूजर ने कमेंट किया, ‘रब ने बना दी जोड़ी।’ एक शख्स ने कमेंट सेक्शन में रणवीर और राखी को भाई बहन बता दिया है तो एक ने लिखा, ‘आज दीपिका रणवीर को घर में नहीं घुसने देगी।’ ऐसे ढेरों कमेंट लोगों ने किए हैं।

Exit mobile version