• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राम मंदिर का निर्माण जब तक चलेगा, कारीगरों को मिलता रहेगा भरपेट भोजन

Writer D by Writer D
09/01/2024
in उत्तर प्रदेश, अयोध्या
0
Ram Mandir

Ram Mandir

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। श्रीराम की नगरी अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर (Ram Mandir) का निर्माण जब तक चलेगा, इस काम में जुटे लोगों को नि:शुल्क पेट भर भोजन मिलता रहेगा।

बाबा जय गुरुदेव (Baba Jai Gurudev) का जत्था अपने आध्यात्मिक गुरू उमाकांत जी महाराज की प्रेरणा से इस काम को अंजाम दे रहा है। जब सभी लोग श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के लिए कुछ न कुछ समर्पित कर रहे थे तब उमाकांत जी महाराज ने संकल्प लिया था जब तक मंदिर का निर्माण चलेगा तब तक बाबा जय गुरुदेव का जत्था सभी को भोजन जलपान कराएगा।

मंदिर निर्माण (Ram Mandir Construction) में लगे श्रमिकों और कार्यशाला में पत्थर तराशने वालों को प्रारम्भ से ही भोजन इसी जत्थे के द्वारा पहुंचाया जा रहा है। इसके अलावा दोनों समय जलपान की भी व्यवस्था है। इसके साथ ही सुरक्षा में लगे वर्दीधारियों और अयोध्या धाम के भिखारियों को भी भोजन दिया जाता है। बड़े वाहन के अलावा साईकिल पर डिब्बे रखकर खाना, चाय-कॉफी आदि पहुँचाई जाती है। चौराहे-चौराहे मिलते, पुलिस वालों को भी सेवा दी जाती है।

बाबा जय गुरुदेव का जत्था हर घर में चुटकी भर राशन योजना से होता है। साथ ही लोग दक्षिणा भी देते है। बाबा जय गुरुदेव से जुड़े परिवारों में दोनों समय भोजन पकाने से पहले चुटकी-चुटकी भर राशन, आटा, दाल, चावल आदि अलग-अलग पात्र में इक_ा किया जाता है। साथ ही तेल, ईंधन आदि जुटाने में साथ में मिलने वाली दक्षिणा काम में आती है।

राम मंदिर में सोने के दरवाजे की पहली तस्वीर आई सामने, तीन दिन में लगेंगे 13 द्वार

भोजनालय में केवल उन्हीं की सेवा लगाई जाती है जो नामधारी हैं और सभी व्यसन से मुक्त हैं। इस समय बाबा जय गुरुदेव के इस जत्थे का भोजनालय कारसेवकपुरम में चल रहा है। यही से मंदिर निर्माण श्रमिकों और न्यास कार्यशाला में कार्य करने वालों को भोजन, जलपान आदि की आपूर्ति की जाती है। व्यवस्था में 45 लोग लगे हैं। इस समय सेवा में लगी टीम में जगदीश पटेल, पातीराम, आयुष अग्निहोत्री, शोभा राम, जग्गू राम आर्य आदि शामिल हैं।

Tags: ayodhya newsayodhya ram mandirayodhya ram mandir news
Previous Post

राम मंदिर में सोने के दरवाजे की पहली तस्वीर आई सामने, तीन दिन में लगेंगे 13 द्वार

Next Post

मशहूर शायर मुनव्वर राना हालत गंभीर, बेटी बोले- पिता के लिए दुआ कीजिए

Writer D

Writer D

Related Posts

Farmer Registry
उत्तर प्रदेश

फार्मर रजिस्ट्री तैयार कराने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान

06/04/2026
AK Sharma
Main Slider

एके शर्मा ने सीएमएस लखनऊ में चिल्ड्रन फिल्म फेस्टिवल का किया भव्य शुभारंभ

06/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

प्रदेश की धरती पर गुंडों, माफिया को पनपने नहीं देंगे : मुख्यमंत्री योगी

06/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

देश और समाज के लिए जीता है भाजपा कार्यकर्ता: सीएम योगी

06/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

इमर्जिंग टेक्नोलॉजी में मददगार होगी कंप्यूटर लैब: सीएम योगी

06/04/2026
Next Post
Munawwar Rana

मशहूर शायर मुनव्वर राना हालत गंभीर, बेटी बोले- पिता के लिए दुआ कीजिए

यह भी पढ़ें

Firing

दबिश देने गई पुलिस टीम पर महिला को गोली मारने का

16/05/2022
CM Bhajanlal Sharma

अत्याधुनिक हवाई सुविधाओं के विस्तार से अर्थव्यवस्था को मिलेगी गति – सीएम भजनलाल शर्मा

28/04/2025
shweta reaction on fir

दर्ज शिकायत पर बोली श्वेता सिंह कीर्ति- झूठी FIR हमें तोड़ नहीं सकती है

08/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version