• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दबिश देने गई पुलिस टीम पर महिला को गोली मारने का

Writer D by Writer D
16/05/2022
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर
0
Firing

Firing

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सिद्धार्थनगर/गोरखपुर। जिले के सदर थाना इलाके के एक गांव में पुलिस की दबिश के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से एक महिला की मौत हो गई। इस मामले में सम्बन्धित पुलिस दल पर हत्या (shot) का मुकदमा दर्ज किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने रविवार को बताया कि शनिवार देर रात सदर थाना क्षेत्र के कोड़रा ग्रांट गांव में गौकशी की सूचना मिलने पर पुलिस और स्पेशल आपरेशन ग्रुप (SOG) की एक टीम ने दबिश दी थी। उन्होंने बताया कि इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया। आरोप है कि इसी दौरान एक पुलिसकर्मी ने गोली (shot) चलायी, जिससे रोशनी (50) नामक महिला की मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतका के परिजन की तहरीर पर दबिश देने गयी पुलिस टीम पर हत्या (shot) का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।

इससे पहले, पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने बताया था कि इस मामले में सिद्धार्थ नगर थाने के खिलाफ हत्या (shot) का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जो भी दोषी होगा उसे कतई बख्शा नहीं जाएगा।

इस एक्ट्रेस ने की आत्महत्या, फिल्म इंडस्ट्री में मची सनसनी

परिजन ने बताया कि शनिवार की रात करीब 10 बजे पुलिस और एसओजी की टीम उनके घर आई और टार्च जलाकर घर में सो रहे अब्दुल रहमान को उठाया और उसे अपने साथ लेकर जाने लगे। उन्होंने बताया कि अब्दुल रहमान की मां रोशनी (50) ने पुलिस का विरोध किया और बेटे को ले जाने की वजह पूछने लगी। उन्होंने बताया कि जब रोशनी ने अपने बेटे को पुलिस वालों से छुड़ाने की कोशिश की तो उन्होंने कथित रूप से उस पर गोली (shot) चला दी। उसके बाद पुलिस टीम रहमान को लेकर चली गई।

उन्होंने बताया कि रोशनी को गम्भीर हालत में जिला चिकित्सालय ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। रोशनी के बेटे अतीकुर्हमान का कहना है कि उन्हें या उनके परिवार को यह नहीं पता कि पुलिसकर्मी किस जुर्म में उनके भाई को गिरफ्तार करने आए थे, जबकि वे सभी लोग शनिवार को ही मुंबई से गांव में अपनी बहन की शादी करने के लिए आए थे।

Tags: crime newssiddharthnagar newsup news
Previous Post

बच्ची की हत्या कर पानी टैंक में फेका था शव, बाल अपचारी हिरासत में

Next Post

मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से मिली ताकत, सैनिटरी नैपकिन का कारोबार खड़ा कर 30 गांवों तक पहुंचाया

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी पुलिस को नई ताकत: बजट 2.7 गुना बढ़ा, 2.26 लाख से अधिक भर्तियां

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस को बड़ी सौगात, वर्दी भत्ता ₹15 हजार और सिम भत्ता ₹2,500 होगा

21/10/2026
Next Post
Arrested

मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

terrorists arrested

चार संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में बारूद के कंटेनर बरामद

05/05/2022
Tourist

सर्वाधिक पर्यटकों के आगमन से उत्तर प्रदेश बना देश में प्रथम, वर्ष 2025 में अप्रत्याशित 2.4 गुना की हुई वृद्धि

09/02/2026

सरकारी कार्यालयों में सभी कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य, दिशा निर्देश जारी

29/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version