• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Ram Mandir: रामलला के ननिहाल से आया तीन हजार क्विंटल चावल, जानें ससुराल से क्या आया

Writer D by Writer D
25/12/2023
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
Ram

Ram Mandir

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या में तैयार हो रहे राम मंदिर (Ram Mandir) के उद्घाटन की तारीख (22 जनवरी) बेहद नजदीक आ गई है। इसलिए अब तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही हैं, ताकि राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही सभी काम पूरे कर लिए जाएं।

यूपी के अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर (Ram Mandir) के लिए देशभर के साथ-साथ विदेशों से भी चीजें भेजी जा रही हैं। जैसे भगवान राम की ननिहाल छत्तीसगढ़ से तीन हजार क्विंटल चावल आने वाला है तो वहीं उनकी ससुराल नेपाल के जनकपुर से कपड़े, फल और मेवा के साथ-साथ उपहारों से सजे 1100 थाल आने वाले हैं। इसके अलावा भी भारत के अलग-अलग राज्यों से बहुत सारा सामान अयोध्या आएगा। आइए आपको बताते हैं कि कहां से क्या आने वाला है।

कहां से क्या आएगा?

1- राम लला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी। इसके बाद भगवान को विशेष भोग लगाया जाएगा, जिसमें ननिहाल के चावल और ससुराल का मेवा शामिल होगा।

2- ननिहाल छत्तीसगढ़ से 3 हजार क्विंटल चावल अयोध्या आएगा। ये अब तक की सबसे बड़ी चावल की खेप होगी, जो अयोध्या पहुंचेगी। इसे छत्तीसगढ़ के जिलों से एकत्र किया गया है।

3- भगवान राम की ससुराल नेपाल के जनकपुर से वस्त्र, फल और मेवा 5 जनवरी को अयोध्या पहुंचेंगे। इसके अलावा उपहारों से सजे 1100 थाल भी होंगे।

4- नेपाल से आभूषण, बर्तन, कपड़े और मिठाइयों के अलावा भार भी आएगा, जिसमें 51 प्रकार की मिठाइयां, दही, मक्खन और चांदी के बर्तन शामिल होंगे।

5- उत्तर प्रदेश के एटा जिले से रामलला के दरबार में अष्टधातु का 21 किलो का घंटा पहुंचेगा। दावा किया जा रहा है कि यह देश का सबसे बड़ा घंटा होगा, जिसकी लागत 25 लाख रुपये है। इसे बनाने में 400 कर्मचारी जुटे हुए हैं।

6- यूपी के एटा से अयोध्या पहुंच रहे घंटे की चौड़ाई 15 फुट और अंदर की चौड़ाई 5 फुट है। इसका वजन 2100 किलो है। इसे बनाने में एक साल का समय लगा है।

7- प्राण प्रतिष्ठा के लिए गुजरात के वडोदरा से 108 फीट लंबी अगरबत्ती अयोध्या भेजी जा रही है, जो बनकर तैयार है। इसे पंचगव्य और हवन सामग्री के साथ गाय के गोबर से बनाया गया है। इसका वजन 3500 किलो है।

8- वडोदरा से अयोध्या पहुंच रही इस अगरबत्ती की लागत पांच लाख से ऊपर है। इसे तैयार करने में 6 महीने का समय लगा है।

अब देश अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात, इस रूट पर चलेगी ये ट्रेन

9- इस अगरबत्ती को वड़ोदरा से अयोध्या के लिए 110 फीट लंबे रथ में भेजा जाएगा। अगरबत्ती बनाने वाले विहा भरवाड़ ने बताया कि एक बार इसे जलाने पर ये डेढ़ महीने तक लगातार जलती रह सकती है।

10- राम मंदिर (Ram Mandir) की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भगवान की चरण पादुकाएं भी वहां पर रखी जाएंगी। फिलहाल, ये पादुकाएं देशभर में घुमाई जा रही हैं। पादुकाएं 19 जनवरी को अयोध्या पहुंचेंगी। इन्हें हैदराबाद के श्रीचल्ला श्रीनिवास शास्त्री ने तैयार किया है।

11- श्रीचल्ला श्रीनिवास शास्त्री ने इन श्रीराम पादुकाओं के साथ अयोध्या की 41 दिनों की परिक्रमा की थी। इसके बाद इन पादुकाओं को रामेश्वरम से बद्रीनाथ तक सभी प्रसिद्ध मंदिरों में ले जाया जा रहा है और विशेष पूजा की जा रही है।

Tags: ayodhya newsram mandir inaguratesram mandir newsram mandir updates
Previous Post

अब देश अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात, इस रूट पर चलेगी ये ट्रेन

Next Post

12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बालकनी में ये पौधे लगाएं तो बढ़ सकती है सुख-समृद्धि, वास्तु शास्त्र के अनुसार जानें जरूरी नियम

13/04/2026
स्वास्थ्य

भारत का फार्मा सेक्टर ‘फार्मेसी ऑफ द वर्ल्ड’ से नवाचार-आधारित उद्योग बनने की दिशा में

13/04/2026
Main Slider

आशा भोसले के निधन पर दुनियाभर में शोक, बॉय जॉर्ज बोले— ‘आपकी आवाज रेशम जैसी थी’

13/04/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम ने बच्चों को दी सीख- परिश्रम करो, इसी से मिलती है मंजिल

13/04/2026
राजनीति

बंगाल चुनाव से पहले बढ़ा सियासी पारा, महिला सुरक्षा पर अमित शाह का ममता बनर्जी पर हमला

13/04/2026
Next Post
UP Board 12th class practical exam

12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

यह भी पढ़ें

पूर्व सांसद अतीक अहमद

पूर्व सांसद अतीक अहमद पर बड़ी कार्रवाई, दो दिन में 60 करोड़ की 7 संपत्तियां कुर्क

28/08/2020
kangana

बॉलिवुड अभिनेत्री कंगना को कोर्ट से मिला है तगड़ा झटका, देखें क्या है मामला

09/09/2021
loot

 दिनदहाड़े एक फर्म से 40 लाख की लूट

23/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version