• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब देश अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात, इस रूट पर चलेगी ये ट्रेन

Writer D by Writer D
25/12/2023
in बिहार, राष्ट्रीय
0
Amrit Bharat Express

Amrit Bharat Express

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत ने भारतीय रेल में आधुनिकता की नई दौड़ की शुरुआत की थी। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस और सेमी हाई स्पीड वंदे भारत को लोगों ने खूब सराहा लेकिन वंदे भारत एक्सप्रेस के महंगे किराए ने निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए सफर मुश्किल बना दिया। देश की आम जनता की इसी जरूरत को देखते हुए भारतीय रेल एक नई पहल करने जा रही है और वंदे भारत के बाद अमृत भारत एक्सप्रेस (Amrit Bharat Express) ट्रेनों की शुरुआत करने जा रही है।

बिहार को मिलेगी पहली अमृत भारत (Amrit Bharat Express)

हाई स्पीड ट्रेन की शुरुआत के लंबे समय के बाद बिहार को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस मिली थी लेकिन अमृत भारत एक्सप्रेस (Amrit Bharat Express) की शुरुआत बिहार से हो रही है। बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश तक फैले पूर्व मध्य रेल के हाजीपुर मुख्यालय में इस ट्रेन के मिलने का जोश दिखाई दे रहा है और रेल मुख्यालय ने इस नई ट्रेन के स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

22 बोगियों वाली इस ट्रेन में AC कोच की बजाय सभी कोच स्लीपर और जनरल कोच हैं, लेकिन सुविधाएं वंदे भारत जैसी ही आधुनिक हैं। CCTV कैमरों से लैस ट्रेन की बोगियां, अत्याधुनिक शौचालय, बोगियों में सेंसर वाले वाटर टैप के साथ गॉर्ड और मेट्रो की तर्ज पर अनाउंसमेंट सिस्टम के इंतजाम इस नई ट्रेन में होंगे।

वंदे भारत ट्रेन जैसी ही अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस और सेमी हाई स्पीड अमृत भारत एक्सप्रेस का किराया सामान्य ट्रेनों से कम रखने का प्लान है, जिससे देश की आम जनता रेलवे के आधुनिक सुविधाओं का लाभ ले सकें। अमृत भारत एक्सप्रेस (Amrit Bharat Express) इसलिए भी खास है क्योंकि देश की पहली अमृत भारत एक्सप्रेस बिहार से शुरू होगी और इस ट्रेन की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

इस रूट पर चलेगी

देश की पहली अमृत भारत ट्रेन (Amrit Bharat Express) की शुरुआत माता-सीता के जन्मस्थली से श्री राम के जन्मस्थल को जोड़ेगी और इस ट्रेन की शुरुआत की तारीख उस दिन को रखा गया है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए जाएंगे। 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में होंगे और उसी दिन देश की पहली अमृत भारत ट्रेन की शुरुआत होगी, जो दरभंगा से अयोध्या होते हुए दिल्ली तक जाएगी। अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 नई वंदे भारत एक्सप्रेस के अलावा 2 अमृत भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाएंगे। उनमें से पहली बिहार के दरभंगा से अयोध्या होते हुए दिल्ली जाएगी और दूसरी अमृत भारत एक्सप्रेस मालदा से बेंगलुरु जाएगी।

रेलवे स्टेशनों पर नहीं लगानी होगी लंबी लाइन, UTS और QR Code स्कैन कर बनवाएं टिकट

इस नई ट्रेन की सभी बोगियां सुरक्षा की दृष्टि से बेहतरीन LHB मॉडल की हैं और ट्रेन में वंदे भारत की तर्ज पर ही पुल-पुश वाले आगे पीछे दो अलग-अलग इंजन लगे हैं, जिससे ट्रेन की रफ़्तार राजधानी और शताब्दी ट्रेनों को टक्कर देते हुए 130 किलोमीटर प्रति घंटा की होगी।

Tags: Amrit Bharat Expressbihar newsNational newsVande Bharat Express
Previous Post

बुजुर्ग ने फल वाले के नाम की अपनी करोड़ो की प्रॉपर्टी, रिश्तेदारों में मच गया हड़कंप

Next Post

Ram Mandir: रामलला के ननिहाल से आया तीन हजार क्विंटल चावल, जानें ससुराल से क्या आया

Writer D

Writer D

Related Posts

MDMK passes resolution to break away from DMK alliance
राजनीति

एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला

27/06/2026
JP Nadda reached Uttarakhand, CM Dhami welcomed him
राजनीति

जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

27/06/2026
Anand Swaroop inspected the preparations for the Shravan Kanwar fair.
राष्ट्रीय

श्रावण कांवड़ मेले की तैयारियों का मंडलायुक्त ने लिया जायजा

27/06/2026
VB-G RAM G
Main Slider

पंजाब में AAP सरकार का बड़ा यू-टर्न! राज्य में लागू होगी VB-G RAM G योजना

27/06/2026
Tehri
फैशन/शैली

जन्नत से कम नहीं हैं टिहरी, जानें यहां के प्रसिद्द दर्शनीय स्थल

27/06/2026
Next Post
Ram

Ram Mandir: रामलला के ननिहाल से आया तीन हजार क्विंटल चावल, जानें ससुराल से क्या आया

यह भी पढ़ें

Akhilesh Yadav

समाजवादी ना कभी झुके और ना झुकेंगे, हर वोटर मतदान करें: अखिलेश यादव

20/11/2022
हस्त रेखा

जानें किन रेखाओं के हथेली में होने से बनता है राजयोग

18/07/2021
low hemoglobin

हीमोग्लोबिन की कमी की वजह से हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां

13/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version