• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छह फीट ऊंचा हुआ राम मंदिर का चबूतरा, दो लेयर तैयार

Writer D by Writer D
14/04/2022
in उत्तर प्रदेश, अयोध्या
0
Ram

Ram Mandir

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि में राममंदिर (Ram mandir) निर्माण का काम जोरों पर चल रहा है। राममंदिर के नींव के दूसरे चरण के अंतर्गत अभी राममंदिर के चबूतरे (प्लिंथ) का निर्माण संचालित है। नींव के ऊपर 21 फीट ऊंचे चबूतरे का निर्माण सात लेयर में होना है। चबूतरा अब तक छह फीट ऊंचा बन चुका है, दो लेयर ढाली जा चुकी है। जबकि अब तीसरी लेयर ढालने का काम चल रहा है। चबूतरे का निर्माण कार्य जून तक पूरा करने का लक्ष्य है। काम में तेजी लाने के लिए ट्रस्ट ने मजदूरों व मशीनों की संख्या बढ़ा दी है।

राममंदिर की 50 फीट गहरी नींव के ऊपर सबसे पहले ढाई मीटर की रॉफ्ट ढाली गई थी। अब इस रॉफ्ट के ऊपर 21 फीट ऊंचा चबूतरा बनाया जा रहा है। इसे चबूतरे पर राममंदिर का गर्भगृह का आकार लेगा। चबूतरा सात लेयर में बनाया जाना है अब तक दो लेयर का काम पूरा हो चुका है। चबूतरे पर ग्रेनाइट के पत्थरों की लेयर बिछाई जा रही है। यह पत्थर पानी के रिसाव को सोखने में सक्षम होते हैं साथ ही मजबूत भी होते हैं। ऐसे में इन पत्थरों की सात लेयर राफ्ट के ऊपर ढाली जानी है।

अब तक छह फीट ऊंची लेयर ढाली जा चुकी है। एक लेयर तीन फीट ऊंची है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने काम में तेजी लाने के लिए मजदूरों व मशीनों की संख्या बढ़ा दी है। पत्थरों को उठाकर रखने में चार टॉवर क्रेन का इस्तेमाल किया जा रहा है। ट्रस्ट का कहना है कि जून माह तक प्लिंथ निर्माण का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद गर्भगृह को आकार देने का काम शुरू होगा।

आलिया की मांग में रणबीर के नाम का सिंदूर, सामने आई पहली तस्वीर

ऐसे में जुलाई माह से गर्भगृह को आकार देने का काम शुरू हो सकता है। गर्भगृह राजस्थान के वंशीपहाड़पुर के पत्थरों से बनेगा। गर्भगृह के लिए वंशीपहाड़पुर से पत्थरों की आपूर्ति भी शुरू हो चुकी है। अब तक 10 ट्रक पत्थर यानि की करीब 20 हजार घनफुट पत्थर आ चुके हैं, आपूर्ति का क्रम लगातार जारी है।

जून-जुलाई से मानसून का महीना शुरू हो जाएगा। ऐसे में राममंदिर के पश्चिम दिशा से शुरू हुआ रिटेनिंग वॉल निर्माण का काम भी बरसात से पहले पूर्ण करने का लक्ष्य है। राममंदिर को प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित रखने के लिए 12 मीटर गहरी रिटेनिंग वॉल बनाई जा रही है। यह वॉल मंदिर के पश्चिम, दक्षिण व पूर्व दिशा में बनेगी। अभी पश्चिम दिशा में काम चल रहा है जो कि पूरा होने वाला है।

Tags: ayodhya newsram mandirRam mandir constructionram mandir newsram mandir updates
Previous Post

सपा गुंडों की पार्टी, इसलिये लोग हो रहे दूर: केशव मौर्य

Next Post

यहां मिली 6 से 11 साल के बच्चों को मॉडर्ना वैक्सीन लगाने की मंजूरी

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
उत्तर प्रदेश

63,383 किमी सड़क सुदृढ़ीकरण, 1,740 पुल और 35,433 किमी ग्रामीण मार्ग, 9 वर्षों में यूपी इंफ्रास्ट्रक्चर ने भरी ऐतिहासिक उड़ान

20/03/2026
CM Yogi
Main Slider

बेमौसम बारिश को लेकर मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल, फसलों के नुकसान का तत्काल आकलन कर मुआवजा सुनिश्चित करने के निर्देश

20/03/2026
Yogi government
Main Slider

नौ वर्षों में यूपी पुलिस हुई हाईटेक, स्मार्ट पुलिसिंग और मजबूत कानून व्यवस्था से सुरक्षित बना प्रदेश

20/03/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर में उत्कृष्ट प्रदर्शन: एके शर्मा

20/03/2026
Keshav Prasad Maurya
उत्तर प्रदेश

विश्व गौरैया दिवस पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ

20/03/2026
Next Post

यहां मिली 6 से 11 साल के बच्चों को मॉडर्ना वैक्सीन लगाने की मंजूरी

यह भी पढ़ें

Short circuit during Mayawati's press conference

मायावती की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शॉर्ट सर्किट, सवालों के जवाब दिए बिना निकलीं BSP चीफ

15/01/2026
Prakashan Group

हीरा कारोबारी के यहां आयकर विभाग की छापेमारी, पकड़ी 500 करोड़ की हेराफेरी

25/09/2021
uddhav thackeray

उद्धव ठाकरे सरकार पर बढ़ा खतरा, भाजपा ने मांगा इस्तीफा

21/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version