• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राममंदिर का अपना पॉवर स्टेशन आठ दिसंबर से हो जाएगा शुरू

Writer D by Writer D
03/12/2023
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
Ram Mandir

Ram Mandir

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। राममंदिर (Ram Mandir) का अपना पॉवर स्टेशन (Power Station) आठ दिसंबर से शुरू हो जाएगा। पांच दिसंबर को रामजन्मभूमि परिसर में निर्माणाधीन 33 केवीए के सब स्टेशन को कनेक्शन भी मिल जाएगा। जिसके बाद श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट आठ दिसंबर को मंदिर की बिजली व्यवस्था का ट्रायल शुरू कर देगा। शनिवार को पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) के चेयरमैन ने रामजन्मभूमि परिसर में बिजली के चल रहे कार्यों का निरीक्षण कर उसकी प्रगति देखी।

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ़ अनिल मिश्र ने बताया कि पॉवर कारपोरेशन के चेयरमैन ने राममंदिर की बिजली व्यवस्था के लिए चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया है। बताया कि मंदिर (Ram Mandir) का अपना 33 केवीए का सब स्टेशन आठ दिसंबर से शुरू हो जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि वह पांच दिसंबर को सब स्टेशन को कनेक्शन दे देंगे। अपना सब स्टेशन शुरू होने के बाद रामजन्मभूमि परिसर की बिजली व्यवस्था का ट्रायल भी किया जाएगा। विशेष अवसरों पर राममंदिर में विशेष प्रकाश व्यवस्था हो ऐसी योजना है।

चीन में नई बीमारी से कोरोना जैसे हालात! विश्व में बढ़ी टेंशन

उन्होंने बताया कि राममंदिर (Ram Mandir) की सभी 32 सीढि़यां बनकर तैयार हो चुकी हैं। सीढि़यों की रेलिंग भी बन गई है। इसके अलावा गर्भगृह में जहां रामलला प्राणप्रतिष्ठित होंगे उसका फाउंडेशन भी सजाया जा रहा है। बिजली व्यवस्था के लिए वहां पंजाब से आई विशेष ईंटे लगाई जा रही हैं, जिनमें से लाइटिंग के लिए वायर लगाए जाएंगे।

इसके अलावा कुबेर टीले के सुंदरीकरण का भी काम तेजी से चल रहा है। मंदिर में कई झरोखे भी बनाए गए हैं, जिन पर अद्भुत नक्काशी की गई है। रामजन्मभूमि परिसर में बन रहे तीर्थयात्री केंद्र के भूतल का काम पूरा हो चुका है। प्रथम तल का काम मंदिर के उद्घाटन के बाद शुरू होगा।

Tags: ayodhya newsram mandirup newsuppcl
Previous Post

चीन में नई बीमारी से कोरोना जैसे हालात! विश्व में बढ़ी टेंशन

Next Post

सीएम योगी के नाम पर महिला संग धोखाधड़ी, मुख्यमंत्री जनता दरबार में पहुंची पीड़िता

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

शंकराचार्य की परंपरा मर्यादा से चलती है, मनमर्जी से नहीं: मुख्यमंत्री

13/02/2026
CM Yogi
Main Slider

उत्तर प्रदेश ने तय की है अपराध व अव्यवस्था से अनुशासन और कर्फ्यू से कानून के राज की यात्राः मुख्यमंत्री

13/02/2026
CM Yogi
Main Slider

अभिभाषण के दौरान हंगामा राज्यपाल ही नहीं, मां का भी अपमानः योगी

13/02/2026
Satish Mahana
Main Slider

नाराजगी के बाद मुस्कुराते हुए लौटे विधानसभा अध्यक्ष, सपा विधायक ने सुनाई शायरी

13/02/2026
Mukhtar Ansari's shooter Shoaib Bobby killed
उत्तर प्रदेश

मुख्तार अंसारी के शूटर की बाराबंकी में हत्या, जेलर हत्याकांड में था आरोपी

13/02/2026
Next Post
CM Yogi

सीएम योगी के नाम पर महिला संग धोखाधड़ी, मुख्यमंत्री जनता दरबार में पहुंची पीड़िता

यह भी पढ़ें

PM मोदी के दिल में सेना के लिए कितना सम्मान है ये बताने की जरूरत नहीं : राजनाथ

27/06/2021
Microsoft CEO सत्य नडेला ने बताया 2026 का प्लान, AI को लेकर कह दी ये बात

Microsoft CEO ने AI को लेकर कह दी ये बात, बताया 2026 का प्लान

05/01/2026
bomb found

इस देश में भारतीय वाणिज्य दूतावास के पास मिला बम, एक गिरफ्तार

29/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version