• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इतने करोड़ में बनेगा राम मंदिर, परिसर में महान विभूतियों की लगेगी मूर्तियां

Writer D by Writer D
12/09/2022
in उत्तर प्रदेश, अयोध्या
0
Ram

Ram Mandir

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। राम मंदिर (Ram Temple) का निर्माण तेजी से हो रहा है। राम मंदिर (Ram Temple)  के निर्माण में 1800 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया, ‘जब मंदिर का निर्माण शुरु हुआ तो अनुमान था कि इसकी लागत 400 करोड़ आ सकती है, लेकिन 18 महीनें के बाद अब इसकी लागत 1800 करोड़ आ सकती है।’

चंपत राय ने कहा, ‘राम मंदिर निर्माण (Ram Temple Construction)  की लागत अनुमानित है, इसमें अभी भी संशोधन हो सकता है।’ गौरतलब है कि रविवार को श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक हुई थी। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि सर्वसम्मति से यह फैसला किया कि राम जन्मभूमि परिसर में हिंदू धर्म से जुड़ी महान विभूतियों और साधु-संतों की प्रतिमाओं को भी स्थान दिया जाएगा।

अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है

चंपत राय ने बताया कि यहां महर्षि वाल्मिकि, महर्षि विश्वामित्र व महर्षि अगस्त के साथ निषादराज व माता शबरी, जटायु को सम्मान पूर्वक पूजा के लिए स्थान देने पर चर्चा हुई, ट्रस्ट की नियमावली पर विचार किया गया, जिसमें कई प्रारुप व सुझाव आए, नियमावली को अंतिम रुप प्रदान किया गया। बैठक में ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास सहित 10 ट्रस्टी मौजूद थे।

फिलहाल मंदिर निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। गर्भगृह के दिसंबर 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है। मंदिर निर्माण की प्रगति प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजी जाएगी।

ज्ञानवापी पर फैसला आज, काशी बनी पुलिस छावनी

राम मंदिर के गर्भ गृह के निर्माण की आधारशिला इस साल जून में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रखी थी। अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का निर्माण तेजी से चल रहा है। 5 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी और तब से मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है।

Tags: ayodhya newsRam mandir constructionram mandir nirmanRAM TEMPLEup news
Previous Post

48 साल बाद भारत में World Dairy Summit, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

Next Post

खेत पर कब्जा दिलाने गई पुलिस टीम पर हमला, दारोगा समेत कई पुलिसकर्मी घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

yogi government
उत्तर प्रदेश

समाज कल्याण के लिए तत्पर योगी सरकार, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

02/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

एआई और स्विस तकनीक से लैस हो रहे यूपी के एक्सप्रेसवे, योगी सरकार बना रही ‘स्मार्ट रोड नेटवर्क’

02/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 5 लाख के पार हुई रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

02/05/2026
smart prepaid meter
Main Slider

स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था में हुए बड़े बदलाव से 67 लाख से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं को मिला फायदा

02/05/2026
Next Post
police team

खेत पर कब्जा दिलाने गई पुलिस टीम पर हमला, दारोगा समेत कई पुलिसकर्मी घायल

यह भी पढ़ें

Murder

जमीन विवाद में युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या, तीन लोग हिरासत में

01/12/2020
Makar Sankranti

मकर संक्रांति कल, आज ही जुटा लें ये पूजन सामग्री

13/01/2022
UP BEd JEE

UP BEd : चार अप्रैल तक बीएड फार्म में कर सकेंगे सुधार, इस दिन होगा एग्जाम

02/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version