• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ज्ञानवापी पर फैसला आज, काशी बनी पुलिस छावनी

Writer D by Writer D
12/09/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
Gyanvapi

Gyanvapi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। श्रृंगार गौरी-ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Case) मामले में सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। आज जिला जज अजय कृष्ण विश्वेश की कोर्ट यह फैसला सुनाएगी कि मुकदमा चलने योग्य भी है कि नहीं। इस फैसले को देखते हुए कोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कोर्ट परिसर में करीब 250 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

वाराणसी एसीपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि वाराणसी में 2000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं। पीस कमेटियों के साथ कई स्तर की बातचीत की गई है। पुलिस अलर्ट पर है।

23 मई से चल रही है जिला कोर्ट में सुनवाई

जिला जज अजय कृष्ण ने 24 अगस्त को इस मामले में आदेश सुरक्षित रख लिया था और 12 सितंबर को फैसला सुनाने का ऐलान किया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 23 मई से जिला कोर्ट में सुनवाई चल रही है। नागरिक प्रक्रिया संहिता सीपीसी के आदेश 7 नियम 11 के तहत ये केस सुनने योग्य है या नहीं, इसी पर कोर्ट में सुनवाई चल रही थी। पिछली सुनवाई में मुस्लिम पक्ष ने दलीलें दी थीं।

ऐसी है सुरक्षा व्यवस्था

बम निरोधक दस्ता भी तैनात किया गया है। डॉग स्क्वाड भी नजर रख रहा है। सिविल ड्रेस में भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। कोर्ट परिसर में आसपास किसी भी बाहरी व्यक्ति के खड़े होने की इजाजत नहीं है। परिसर के आस पास क्विक रिस्पॉन्स टीमों को भी तैनात किया गया। फैसला आज 12 बजे से 4 बजे के बीच में आने की उम्मीद है। इसके अलावा वाराणसी में धारा 144 लागू की गई है।

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे शहर को सेक्टर्स में बांटा गया है, जिन्हें जरूरत के मुताबिक पुलिस बल आवंटित किया गया है। उन्होंने कहा कि संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च और पैदल मार्च करने के भी निर्देश जारी किए गए हैं। जिले के सीमावर्ती इलाकों, होटलों और गेस्ट हाउसों में चेकिंग तेज कर दी गई है। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है।

ब्रह्मलीन शंकराचार्य को आज दी जाएगी भूसमाधि, अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हजारों भक्त

सेक्टर स्कीम लागू की गई है। संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही फुट पेट्रोलिंग की जाएगी। PRV और QRT की टीमें सेंसिटिव पॉइंट्स पर लगाई जाएंगी। इंटर डिस्ट्रिक्ट बॉर्डर पर चेकिंग की जाएगी। होटल, धर्मशाला और गेस्ट हाउस की चेकिंग होगी। सोशल मीडिया पर लगातार मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए हैं।

क्या है मामला?

दरअसल, अगस्त 2021 को 5 महिलाओं ने श्रृंगार गौरी में पूजन और विग्रहों की सुरक्षा को लेकर याचिका डाली थी। इस पर सिविल जज सीनियर डिविजन रवि कुमार दिवाकर ने कोर्ट कमिश्नर नियुक्त कर ज्ञानवापी का सर्वे कराने का आदेश दिया था। हिंदू पक्ष ने दावा किया था कि सर्वे के दौरान नंदी के सामने स्थित कुएं में शिवलिंग मिली। जबकि मुस्लिम पक्ष का दावा था कि ये एक फव्वारा है। इसके बाद हिंदू पक्ष ने विवादित स्थल को सील करने की मांग की थी। सेशन कोर्ट ने इसे सील कर दिया था। इस आदेश के खिलाफ मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।

ज्ञानवापी मामले पर कल आएगा फैसला, वाराणसी में निषेधाज्ञा लागू

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को जिला जज को ट्रांसफर कर दिया था। साथ ही कोर्ट ने कहा था कि वजू की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही शिवलिंग का एरिया सील रहेगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जिला जज अजय कृष्ण ने सुनवाई की थी और 24 अगस्त को इस मामले में आदेश सुरक्षित रख लिया था।

Tags: gyanpai judgemmentgyanvapi casegyanvapi masjidgyanvapi rowgyanvapi verdictup newsvaranasi news
Previous Post

ब्रह्मलीन शंकराचार्य को आज दी जाएगी भूसमाधि, अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हजारों भक्त

Next Post

गैंगस्टरों पर शिकंजा, 60 ठिकानों पर NIA के ताबड़तोड़ छापे

Writer D

Writer D

Related Posts

Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

2027 की हार अभी से स्वीकार कर चुकी है समाजवादी पार्टी: दयाशंकर सिंह

20/10/2026
Next Post
NIA

गैंगस्टरों पर शिकंजा, 60 ठिकानों पर NIA के ताबड़तोड़ छापे

यह भी पढ़ें

Monk

यह साधू खुद खोद रहा अपनी ही कब्र, हैरान कर देगी वजह

19/08/2023
Shani Trayodashi

चांदी के पाए में चलेंगे शनि देव, इन राशियों को होगा बंपर फायदा

15/12/2024

भारत में कोरोना : पिछले 24 घंटों में 52,972 नए संक्रमित, 771 की मौत

03/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version