• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यह साधू खुद खोद रहा अपनी ही कब्र, हैरान कर देगी वजह

Writer D by Writer D
19/08/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बाराबंकी
0
Monk

Monk

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बाराबंकी। जिले में एक मठ की जमीन का फर्जी तरीके से बैनामा हो जाने से वहां रह रहे साधु (Monk) में आक्रोश है। कार्रवाई नहीं होने से साधु मुकुंद पुरी अब समाधि लेने के लिए खुद की कब्र खोद रहा है। साधु मुकुंद पुरी का कहना है कि मठ की जमीन का फर्जी तरीके से बैनामा हो जाने की शिकायत उसने स्थानीय तहसील प्रशासन से कई बार की है। अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

मठ के जमीन की बिक्री हो जाने से साधु पुरी काफी परेशान है। उसने गृह मंत्रालय, मुख्यमंत्री पोर्टल सहित कई अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसके चलते साधु ने स्थानीय प्रशासन को ज्ञापन देते हुए बताया है कि यदि 30 अगस्त तक कार्रवाई नहीं हुई तो वह 1 सितंबर को समाधि ले लेंगे।

इन लोगों ने कराई फर्जी तरीके से मठ के जमीन की रजिस्ट्री

यह पूरा मामला रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र के किठाईया गांव का है। इस गांव में बने एक मठ के साधु (Monk) मुकुंद पुरी का आरोप है कि कुछ लोगों ने राम जानकी मठ की फर्जी वसीयत करवाकर जमीन को बेच दिया है। जबकि वह जमीन मठ की है। महात्मा मुकुंद पुरी ने कहा कि शुक्ला गांव के रहने वाले संतोष कुमार सिंह, बाबा भगत सिंह, उमाशंकर गोस्वामी, रमाशंकर गोस्वामी, महावीर बराती लाल के नाम पर जमीन का फर्जी तरीके से रजिस्ट्री कर दी गई। इस रजिस्ट्री में बाराबंकी प्रशासन भी मिला हुआ है। प्रशासन पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि इसके लिए पैसे दिए गए हैं।

गृह मंत्रालय और सीएम से भी लगाई न्याय की गुहार

बता दें कि मठ के साधु को जब फर्जी तरीके से जमीन बिक्री हो जाने की सूचना हुई तो उन्होंने इस मामले में कार्रवाई को लेकर अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई। न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया गया। काफी दिनों से भाग दौड़ कर रहे साधु ने इस मामले में कार्रवाई को लेकर गृह मंत्रालय, मुख्यमंत्री पोर्टल सहित फिर से जिला स्तरीय अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई।

साधु (Monk)  1 सितंबर को लेगा समाधि

कहीं से कोई मदद न मिलने के चलते साधु अब समाधि लेने के लिए खुद की कब्र खोद रहा है। साधु का कहना है कि यदि इस मामले में 30 अगस्त तक कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वह 1 सितंबर को समाधि ले लेगा। अभी तक इस पूरे मामले में अधिकारियों का कोई बयान सामने नहीं आया है।

Tags: barabanki newsup news
Previous Post

भाजपा की केन्द्र से विदाई के लिये हर समझौते को तैयार: अखिलेश यादव

Next Post

सीएम योगी से मिले सुपरस्टार रजनीकांत, गाड़ी से उतरते ही छुए पैर

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UP Special TET की तारीख घोषित, जानें कब और कहां होगी परीक्षा

24/10/2026
Main Slider

‘उत्तराखंडियों का अपमान’, अखिलेश पर बरसे धामी

24/10/2026
Main Slider

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे: CM योगी

24/10/2026
Deepotsav
Main Slider

दीपोत्सव में रंगों और रील के जरिए दुनिया देखेगी ‘नव्य अयोध्या’

24/10/2026
क्राइम

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

24/10/2026
Next Post
Rajinikanth met CM Yogi

सीएम योगी से मिले सुपरस्टार रजनीकांत, गाड़ी से उतरते ही छुए पैर

यह भी पढ़ें

Rithvik and Asha are good friends even after breakup, told the whole thing

ब्रेकअप के बाद भी अच्छे दोस्त हैं ऋत्विक और आशा, बताई पूरी बात

11/06/2021
Lord Vishnu

ऐसे करे ब्रहस्पति की उपासना, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं

11/11/2022
national water award

जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि: राष्ट्रपति ने इस कटेगिरी में दिया तीन नेशनल अवॉर्ड

18/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version