• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामविलास पासवान ने 1969 में DSP की नौकरी छोड़ चुना था राजनीति, रिकॉर्ड मतों से जीत बने थे सांसद

Desk by Desk
09/10/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के संस्थापक और दिवंगत केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का गुरुवार की देर शाम निधन हो गया। खगड़िया के शहरबन्नी गांव में एक साधारण परिवार में जन्मे पासवान ने छात्रसंघ से राजनीति में कदम रखा था।

वह जेपी आंदोलन में भी बिहार में मुख्य किरदार थे। वे देश के दलितों की हित के लिए संघर्ष करते रहे। मृदुभाषी होने के कारण सभी के दिल में उनके लिए जगह थी। पहली बार वर्ष 1969 में वह विधायक बने। वर्ष 1977 में पहली बार मतों के विश्व रिकॉर्ड के अंतर से जीतकर लोकसभा पहुंचे। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। केंद्र में एनडीए की सरकार हो या यूपीए की, उनका महत्व समान रूप से बना रहा।

1969 मे मेरा DSP मे और MLA दोनो मे एक साथ चयन हुआ।तब मेरे एक मित्र नेपूछा कि बताओ Govt बनना है या Servant ?बस तभी मैंने राजनीति ज्वाइन कर ली

— Padma Bhushan Lt. Ram Vilas Paswan (@irvpaswan) March 26, 2016

रामविलास पासवान पढ़ाई लिखाई में अच्छे थे और उन्होंने बिहार प्रशासनिक सेवा की परीक्षा भी पास की थी। 2016 के मार्च महीने में रामविलास पासवान ने एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट में पासवान ने लिखा था, ‘1969 में मेरा डीएसपी और एमएलए दोनों में एक साथ चयन हुआ। तब मेरे एक मित्र ने पूछा कि बताओ सरकार गवर्नमेंट बनना है या सर्वेंट? बस तभी मैंने राजनीति जॉइन कर ली।

बिहार चुनाव : पहला चरण तय करेगा मांझी के ‘सियासी नाव’ की चाल

रामविलास पासवान पहली बार 1969 में एक आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र से संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के सदस्य के रूप में बिहार विधानसभा पहुंचे। 1974 में राज नारायण और जेपी के प्रबल अनुयायी के रूप में लोकदल के महासचिव बने। वे व्यक्तिगत रूप से राज नारायण, कर्पूरी ठाकुर और सत्येंद्र नारायण सिन्हा जैसे आपातकाल के प्रमुख नेताओं के करीबी रहे।

हालांकि पासवान उस समय चर्चा में आए, जब उन्होंने 1977 के लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतो से जीत हासिल की। उन्होंने उस वक्त चार लाख से अधिक मतों से जीत हासिल की थी और यह विश्व रिकॉर्ड था। इसके बाद वे 1980 में सांसद चुने गए लेकिन 84 में चुनाव हार गए।

रामविलास पासवान का जन्म 5 जुलाई 1946 में हुआ था। उनका पैतृक गांव खगड़िया जिले के अलौली स्थित शहरबन्नी गांव है। उनकी शादी 1960 में राजकुमारी देवी के साथ हुई थी। बाद में 1981 में पहली पत्नी को तलाक देकर दूसरी शादी 1983 में रीना शर्मा से की। उनकी दोनों पत्नियों से तीन पुत्रियां और एक पुत्र हैं। उन्होंने कोसी कॉलेज खगड़िया और पटना यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की। पटना विश्वविद्यालय से उन्होंने एमए और लॉ ग्रेजुएट की डिग्री ली। वह नॉनवेज पसंद करते थे और मछली उनकी पहली पसंद थी।

Tags: biharChirag paswanhindi newsKhagariaLJPnews in hindiram vilas paswanRam Vilas Paswan DSPखगड़ियाचिराग पासवानबिहाररामविलास पासवानरामविलास पासवान का निधनरामविलास पासवान डीएसपीलोजपा
Previous Post

सात महीने बाद 16 अक्तूबर से खुलेंगे स्कूल, इतने घंटे चलेंगी क्लासेस

Next Post

कांग्रेस ने झारखंड व यूपी विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची की जारी

Desk

Desk

Related Posts

Haridwar Kumbh
राजनीति

हरिद्वार कुंभ -2027 के लिए रेलवे ने की तैयारियां

12/05/2026
ODOP CFC
उत्तर प्रदेश

ODOP CFC को जनभागीदारी से जोड़ने पर योगी सरकार का जोर

12/05/2026
CM Yogi
Main Slider

प्रधानमंत्री के आह्वान से जुड़ें प्रदेशवासी, ईंधन की खपत कम करें, अनावश्यक न करें सोने की खरीदारीः मुख्यमंत्री

12/05/2026
Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

वर्तमान सरकार पेपर लीक का रिकॉर्ड बना रही है : अखिलेश यादव

12/05/2026
CM Nayab Singh Saini
राजनीति

गुड़गांव कैनाल के साथ लगेंगे 50 शैलो ट्यूबवेल, मुख्यमंत्री ने दी 621.90 लाख की मंजूरी

12/05/2026
Next Post
congress

कांग्रेस ने झारखंड व यूपी विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची की जारी

यह भी पढ़ें

CM Yogi

सीएम योगी का बहनों को खास तोहफा, रक्षाबंधन पर फ्री कर सकेंगी बस में सफर

05/08/2022
Bigg Boss fame Jasmin Bhasin's bathroom dance went viral

बिग बॉस फेम जैस्मीन भसीन का बाथरूम डांस हुआ वायरल

30/04/2021
बिहार विधानसभा चुनाव Bihar Assembly Elections

बिहार विधानसभा चुनाव : एक बजे तक 34.82 फीसदी वोटिंग

07/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version