• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक बार फिर टीवी पर लौट रही है रामानंद सागर की ‘रामायण’, जानें कब और कहां देखें

Writer D by Writer D
28/06/2023
in Main Slider, मनोरंजन
0
Ramayana

Ramayana

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रामायण पर आधारित फिल्म ‘आदिपुरुष’ पर देशभर में विवाद गरमा रहा है। प्रभास, कृति सेनन की फिल्म के रिलीज होने के 12 दिन बाद भी इसको लेकर लोगों के दिलों में भरा आक्रोष शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। जहां ओम राउत निर्देशित यह मेगा बजट फिल्म विवादों के घेरे में फंसी है, वहीं ‘रामायण’ (Ramayana) के फैंस के लिए एक बहुत अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल, 1980 के दशक के मशहूर टीवी सीरियल ‘रामायण’ (Ramayana) को फिर से प्रसारित करने की तैयारी है। चलिए बताते हैं रामानंद सागर द्वारा बनाए गए इस सीरियल का प्रसारण कब, कहां और कितने बजे किया जाएगा…

‘आदिपुरुष’ की तुलना अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया जैसी स्टार कास्ट के साथ बनाया गए इस पौराणिक सीरियल से उसी दिन से की जा रही थी, जिस दिन से ओम राउत ने फिल्म का एलान किया था। लॉकडाउन में लोगों को फिर से राम कथा से अवगत कराने के बाद अब एक बार फिर रामानंद सागर रचित ‘रामायण’ (Ramayana) टीवी पर लौट रही है। दरअसल, चैनल शेमारू टीवी ने इंस्टाग्राम पर सुपरहिट शो रामायण का प्रोमो साझा किया और लिखा, ‘हम आप सभी प्रिय दर्शकों के लिए विश्व प्रसिद्ध पौराणिक धारावाहिक रामायण ला रहे हैं… 3 जुलाई से रामायण देखें केवल शाम 7:30 बजे, आपके पसंदीदा चैनल शेमारू टीवी पर।’

Adipurush amid om raut prabhas film controversy Ramanand Sagar Ramayan returns on Shemroo TV from 3 july

यह पौराणिक सीरियल 3 जुलाई से शाम 7:30 बजे शेमारू टीवी चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। रामानंद सागर निर्देशित रामायण 1980 के दशक में एक लोकप्रिय धारावाहिक था। सीरीज में अरुण गोविल को राम, दीपिका चिखलिया को सीता और सुनील लहरी को लक्ष्मण के रूप में दिखाया गया है। स्वर्गीय दारा सिंह ने इसमें हनुमान का किरदार निभाया था और अरविंद त्रिवेदी को रावण के रूप में चित्रित किया गया था। यह शो मूल रूप से 25 जनवरी 1987 से 31 जुलाई 1988 तक प्रसारित किया गया था और इसे दर्शकों का बड़े पैमाने पर प्यार मिला था।

पांच महीने बाद एक्टर के निधन की हुई पुष्टि, इस हाल में मिला था कंकाल

शो की टीवी पर वापसी की घोषणा ऐसे समय में हुई जब सोशल मीडिया पर इसकी तुलना ओम राउत की हाल ही में रिलीज हुई पैन-इंडिया फिल्म ‘आदिपुरुष’ से की जा रही है। निर्माताओं द्वारा रामायण (Ramayana) का प्रोमो रिलीज करने के तुरंत बाद फैंस इस पोस्ट पर लगातार अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘जय सिया राम।’ केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि इससे पहले 2020 में, कोविड-लॉकडाउन के दौरान, दूरदर्शन ने जनता की मांग पर पौराणिक श्रृंखला को फिर से प्रसारित करने का फैसला किया था। उस समय भी देश की जनता ने व्यापक रूप से इसे देखा था।’

Adipurush amid om raut prabhas film controversy Ramanand Sagar Ramayan returns on Shemroo TV from 3 july

आदिपुरुष’ के बारे में बात करें तो, फिल्म को अपने खराब वीएफएक्स और ‘मरेगा बेटे’, ‘बुआ का बगीचा है क्या’ और ‘जलेगी तेरे बाप की’ सहित कई विवादास्पद संवादों के लिए सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही लोगों ने फिल्म पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप भी लगाया है। दर्शकों का मानना है कि फिल्म में उनके भगवान को गलत तरीके से चित्रित किया गया है। फिल्म में प्रभास को राघव, कृति सेनन को जानकी और सैफ अली खान को रावण के रूप में देखा गया है। इसके साथ ही लक्ष्मण और हनुमान जी के किरदार में सनी सिंह और देवदत्त नागे हैं।

Tags: adipurushBollywood Newsramanand sagar ki ramayanRamayan serialtv gossipstv serial
Previous Post

अब वीर सावरकर के नाम से जाना जाएगा वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक, मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का भी बदला नाम

Next Post

टमाटर ने रसोई में लगाई ‘आग’, इन सब्जियों ने भी बिगाड़ा थाली का स्वाद

Writer D

Writer D

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post
Tomato

टमाटर ने रसोई में लगाई 'आग', इन सब्जियों ने भी बिगाड़ा थाली का स्वाद

यह भी पढ़ें

Muharram

आज से शुरू हुआ मुहर्रम का पवित्र महीना, जानिए कर्बला जंग की पूरी कहानी

19/07/2023
Purushottam Maas

पुरुषोत्तम मास के व्रत दूर हो जाएंगी जीवन की सारी बधाएं

23/09/2020
Sawan

सावन के प्रत्येक सोमवार पर बंद रहेंगे इस जिले के स्कूल, इस दिन होगा पठन-पाठन का कार्य

13/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version