• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

32 फीट दूर से भक्तों को होंगे रामलला के दर्शन, रामायण युग का अहसास कराएगी लैंडस्केपिंग

Writer D by Writer D
19/12/2022
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
Ramlala

Ramlala

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। राममंदिर के भव्य गर्भगृह में भक्तों को 32 फीट दूर से रामलला (Ramlala) के दर्शन होंगे। इसके लिए दर्शनार्थियों को चार पंक्तियों में प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा भव्य राममंदिर में रामलला की पांच फीट ऊंची अचल मूर्ति भी स्थापित होगी। राममंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक संपन्न हुई जिसमें भक्तों की सुविधाओं पर मंथन किया गया।

मंदिर निर्माण समिति की दूसरे दिन की बैठक समिति अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र की अध्यक्षता में सुबह 10 बजे से रामजन्मभूमि परिसर में शुरू हुई। ट्रस्ट के सदस्य डॉ.अनिल मिश्र ने बताया कि नए मंदिर में भक्तों को सुलभता से अपने आराध्य के दर्शन हों, इसका भरसक प्रयास होगा। रेलवे स्टेशन अयोध्या का निर्माण करा रही संस्था राइट्स के अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए थे। उनके इंजीनियरों ने भव्य गर्भगृह में दर्शन की क्या व्यवस्था हो इसको लेकर प्रस्तुतीकरण दिया।

मंदिर खुल जाने के बाद कितनी भीड़ आएगी, भीड़ नियंत्रण का क्या प्लान होगा इसको लेकर घंटों मंथन चला। अभी जो योजना बनी है उसके तहत गर्भगृह में 30 से 32 फीट की दूरी से भक्तों को रामलला के दर्शन प्राप्त हो सकेंगे। अभी तक अस्थाई मंदिर में भक्तों को करीब 20 फीट दूर से दर्शन प्राप्त हो रहे हैं।

सीएम धामी ने नौ निकायों को अटल निर्मल पुरस्कार से किया सम्मानित

अनुमान के मुताबिक हर रोज एक लाख भक्त रामलला (Ramlala ) के दरबार में आएंगे। इसलिए भीड़ को नियंत्रित करने के लिए दर्शनार्थियों की चार पंक्तियां बनाई जाएंगी। प्रवेश व निकास द्वार भी अलग-अलग होगा। यात्री सुविधा केंद्र में कितने श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था की जाए इसको लेकर भी चर्चा हुई। डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि परकोटा निर्माण के लिए नींव खोदाई व जमीन समतलीकरण का काम शुरू कर दिया गया है। खरमास खत्म होने के बाद परकोटा निर्माण शुरू होगा। बैठक में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, सदस्य बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र, मंदिर के आर्किटेक्ट आशीष सोमपुरा  व कार्यदाई संस्था के इंजीनियर मौजूद रहे।

रामजन्मभूमि परिसर की लैंड स्केपिंग कैसी होगी इस पर भी बैठक में चर्चा हुई है। मंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल ने बताया कि परिसर की लैंडस्केपिंग भक्तों को रामायण युग का अहसास कराएगी। बताया कि परिसर के चारों तरफ भव्य लैंड स्केपिंग के जरिए रामकथा का चित्रण किया जाएगा। परकोटा, परिक्रमा मार्ग से लेकर कुबेर टीला तक को रामकथा आधारित चित्रों से सजाया जाएगा। गर्भगृह के फर्श तक में चित्रांकन की योजना है।

Tags: ayodhya newsRam mandir constructionram mandir nirmanRamlalaup news
Previous Post

सीएम धामी ने नौ निकायों को अटल निर्मल पुरस्कार से किया सम्मानित

Next Post

‘पठान’ के पोस्टर पर दीपिका की जगह सीएम योगी की फोटो लगाकर किया वायरल, केस दर्ज

Writer D

Writer D

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post
cm yogi

'पठान' के पोस्टर पर दीपिका की जगह सीएम योगी की फोटो लगाकर किया वायरल, केस दर्ज

यह भी पढ़ें

Samsung launches 'The Frame' TV, see features and price

सैमसंग ने लॉन्च की ‘द फ्रेम’ टीवी, देखें फीचर्स और प्राइस

09/06/2021
Tomato Omelet

इस डिश से करें दिन की शुरुआत, दिनभर रहेंगे एक्टिव

20/08/2025
UP Assembly By-election

भाजपा सरकार की गलत नीतियों से किसान बेहाल: अखिलेश यादव

16/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version