• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामपुर: महिला दिवस पर 25 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर किया जाएगा सम्मानित

Writer D by Writer D
07/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, रामपुर
0
womens day

DM Ravindra Kumar Mandad

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रामपुर।(मुजाहिद खान): अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ ने विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक के दौरान कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में विस्तृत समीक्षा की।

डीएम ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के साथ-साथ आगामी एक सप्ताह के दौरान विशेष अभियान चलाकर महिलाओं को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभ, योजनाओं की जानकारी, सुरक्षा के दृष्टिगत कानूनी सलाह एवं काउंसलिंग सहित जागरूकता से जुड़ी अन्य गतिविधियां आयोजित कराने के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश दिए।

 

विश्व की आधी आबादी ‘महिलाएं’ विश्वव्यवस्था की रीढ़ हैं : डॉ. भारती गांधी

जनपद स्तर पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बरेली रोड स्थित भारत गार्डन में प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन होगा।

 

कार्यक्रम के दौरान लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में सुबह 10:30 बजे से आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कराया जाएगा। इसके बाद जिले में मिशन शक्ति के अंतर्गत शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार आयोजित विभिन्न गतिविधियों एवं प्रशासन द्वारा किए गए अभिनव प्रयासों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई जाएगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति के अंतर्गत बेहतर कार्य करने वाली 25 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया जाएगा।

दोहरी ज़िम्मेदारी निभाने में सक्षम होती है महिलाएं : महापौर संयुक्ता भाटिया

शासन स्तर से मिशन शक्ति के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित होने वाली गतिविधियों के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश प्राप्त हुए हैं जिनके संबंध में तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने प्रोबेशन, पंचायतराज, आईसीडीएस, एनआरएलएम, कृषि, उद्योग, श्रम एवं समाज कल्याण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे कार्यक्रम के दौरान विभागीय योजनाओं के अंतर्गत पात्र महिला लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और उपकरणों का वितरण कराएं साथ ही आगामी एक सप्ताह तक विशेष अभियान चलाकर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को योजनाओं से जोड़ते की दिशा में कार्य किया जाए।

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम, सीडीओ गजल भारद्वाज, एडीएम वित्त एवं राजस्व राम भरत तिवारी, एडीएम प्रशासन जगदंबा प्रसाद गुप्ता, एएसपी संसार सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Tags: Happy Women Day 2021International Women Day 2021international womens day in hindiinternational womens day wishesRampur Newsup newsWomen Day 2021Women's Day 2021womens day
Previous Post

लखनऊ समेत 12 जिले बनेंगे महिलाओं के सेफ सिटी, सीएम योगी करेंगे शुभारंभ

Next Post

सत्ता सुख के लिए किसानों का इस्तेमाल कर रहा है विपक्ष : रूहेला

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair
Main Slider

प्याज़ के इस्तेमाल से पाए सुन्दर बाल और चमकती त्वचा

04/03/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

तमसा तट पर ऐतिहासिक पहल: 100 वर्ष पुरानी समस्या का हुआ समाधान

03/03/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी के साथ खास होगा गोरखपुर का रंगोत्सव

03/03/2026
160 schoolgirls killed in US-Israeli attack
Main Slider

मातम में डूबा ईरान: एक साथ उठीं 160 मासूमों की अर्थियां, स्कूल हमले ने हिला दी दुनिया

03/03/2026
Manisha Rawat
उत्तर प्रदेश

डबल इंजन सरकार ने बनाया मनीषा रावत को चॉकलेट निर्माता

03/03/2026
Next Post
vinay ruhela

सत्ता सुख के लिए किसानों का इस्तेमाल कर रहा है विपक्ष : रूहेला

यह भी पढ़ें

मेक्सिको ड्रग माफिया

मेक्सिको में ड्रग माफिया की आपसी लड़ाई में सड़क पर मिलीं गोलियों से छलनी 7 लाशें

09/08/2020
Yogi model makes a grand entry at IITF

अंर्तराष्ट्रीय बाजार में चमकेगी बरेली की सुनहरी कढ़ाई, IITF में योगी मॉडल की धमाकेदार एंट्री

13/11/2025
Training Aircraft Crash

उड़ान भरते ही वायुसेना का ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, पायलट समेत दो की मौत

08/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version