Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

रामपुर: नाबालिग लड़की पर हुआ एसिड अटैक, गंभीर रूप से झुलसी

acid attack

चलती बस में महिला पर फेंका तेजाब

उत्तर प्रदेश के रामपुर में दिवाली की शाम नाबालिग लड़की पर एसिड अटैक का मामला सामने आया है. घटना अजीमनगर थाना क्षेत्र के हरैटा गांव की है।

मिली जानकारी के मुताबिक यहां के निवासी वाहिद की 14 वर्षीय बेटी अपनी मौसी के यहां जा रही थी तभी रास्ते में अज्ञात शख्स ने उस पर कोई केमिकल (एसिड) डाल दिया। इस हमले में पीड़ित लड़की का चेहरा और छाती जल गई है और वो गंभीर रूप से झुलस गई है। पीड़िता को उसके परिजन फौरन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका उपचार चल रहा है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल की कोरोना से तबीयत बिगड़ी, मेंदाता के ICU में भर्ती

परिजनों ने अभी तक किसी के खिलाफ पुलिस में तहरीर नहीं दी है। उनका कहना है कि लड़की पर किसी अज्ञात शख्स ने अचानक आकर कोई केमिकल जैसी चीज उड़ेल दी थी। वहीं पीड़िता का इलाज कर रहे जिला अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि अब उसकी हालत खतरे से बाहर है।

इस घटना पर एडिशनल एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया बीती रात (शनिवार) एक लड़की केमिकल डालने से जली हुई अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती करवाई गई है। इस हमले में उसके होंठ जल गए हैं. पुलिस ने अस्पताल द्वारा इसकी सूचना दिए जाने पर पीड़ित परिवार से संपर्क किया है। पुलिस घटना के बारे में पता करने के लिए गांव पहुंची तो पीड़िता के परिजनों ने बताया कि पड़ोसी के घर जाते समय किसी अज्ञात ने उसका हमला किया।

हिमाचल: मनाली के होटल वुड लाइन में लगी आग, लाखों का नुकसान

उन्होंने कहा कि परिजनों से बात करने के बाद पुलिस जब घटनास्थल का मुआयना करने पहुंची तो उसे हमले का कोई सबूत नहीं मिला। अलबत्ता घर में छानबीन के दौरान कुछ केमिकल जरूर गिरा मिला। उन्होंने कहा कि पीड़िता के परिजनों ने घटना की तहरीर नहीं दी है, यदि वो ऐसा करते हैं तो पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन करेगी।

Exit mobile version